छोड़कर सामग्री पर जाएँ
You are here : HomeExplanationKeyword Research

Keyword Research क्या है? कीवर्ड रिसर्च कैसे करें?

Keyword-Research-Kaise-Kare

एक ब्लॉग पोस्ट को Rank करवाने के लिए सही Keywords की जरूरत पड़ती है। और सही कीवर्ड्स के लिए कीवर्ड रिसर्च करनी पड़ती है। यानि कि Best Keywords को ढूँढना पड़ता है। जिसमें काफी समय लगता है। लेकिन इसका परिणाम बहुत अच्छा होता है। इसीलिए एक Content Creators को कीवर्ड रिसर्च जरूरी करनी चाहिए। लेकिन सवाल यह है कि Keyword Research होती क्या है? और यह कैसे की जाती है? साथ ही इसके लिए कौन-कौनसे Tools की आवश्यकता होती है? आइए, विस्तार से जानते हैं। 

Keyword Research

अगर आप यूट्यूब, ब्लॉगिंग, एडवर्टाइजिंग या Content Marketing से जुड़ा काम करते हैं! तो आपको पता होगा कि कीवर्ड्स कितने महत्वपूर्ण होते हैं? और Search Engines के लिए कितने जरूरी होते हैं? क्योंकी सर्च इंजन्स कीवर्ड्स की मदद से ही काम करते हैं। यानि कि हर सूचना को कीवर्ड्स की मदद से ही ढूँढ़ते हैं। इसीलिए Search Engines को सही कीवर्ड्स उपलब्ध करवाना बहुत जरूरी है।

अवश्य पढ़ें: Bloggers असफल होकर Blogging क्यों छोड़ देते हैं? – 7 कारण

जब तक आप अपने Articles और Videos में सही कीवर्ड्स का इस्तेमाल नहीं करेंगे। तब तक आपके आर्टिकल्स और वीडियोज Search Results में दिखाई नहीं देंगे। क्योंकि सर्च रिजल्ट्स में सिर्फ वही Content दिखाया जाता है! जिसमें सर्च किया गया कीवर्ड मौजूद होता है। लेकिन सर्च किया गया कीवर्ड तो हजारों आर्टिकल्स में मौजूद हो सकता है! फिर आपका ही Article पहले पेज पर कैसे दिखाई देगा? तो इसका जवाब है Keyword Research और Content Optimization. चलिए, कीवर्ड रिसर्च को समझते हैं।

Keywords क्या होते हैं?

दरअसल Keyword शब्द Key और Word से मिलकर बना है। जिसमें Key का मतलब है चाबी, और Word का मतलब है शब्द। अर्थात जो शब्द या शब्दांश चाबी की तरह काम करते हैं, वे Keywords कहलाते हैं। यानि कि जो काम ताले के लिए चाबी करती है, वही काम Content के लिए कीवर्ड्स करते हैं। दूसरे शब्दों में, कीवर्ड उन शब्द या शब्दांशों को कहा जाता है, जो Digital Content को व्यवस्थित करने और Online Search को आसान बनाने में मदद करते हैं।

अवश्य पढ़ें: Free Website अथवा Blog कैसे बनाऐं और उससे Earning कैसे करें?

कुल मिलाकर जो शब्द या शब्दांश Google, Yahoo और Bing जैसे Search Engines पर Search किए जाते हैं। उन्हें कीवर्ड्स कहा जाता है। जैसे कि अगर आपने Google पर जाकर Youtube SEO सर्च किया। तो Youtube SEO एक कीवर्ड है।

Types of Keyword

कीवर्ड्स मुख्यत: 2 प्रकार के होते हैं :- Short-tail Keywords और Long-tail Keywords. फर्क क्या है इन दोनों में? आइए, जानते हैं।

1. Short-tail Keywords

एक से तीन शब्द वाले छोटे कीवर्ड्स को Short-tail keywords कहा जाता है। जैसे कि Backlink, On-Page SEO, Youtube Video SEO आदि। Short-tail Keywords की Ranking काफी High होती है। क्योंकि इन्हें सबसे ज्यादा Search किया जाता है। इसीलिए इनकी मदद से Rank करना काफी आसान होता है। लेकिन इनका Competitive Score बहुत High होता है।

2. Long-tail Keywords

चार या चार से अधिक शब्द वाले लम्बे कीवर्ड्स को Long-tail keywords कहा जाता है। जैसे कि online money making apps, how to create a free website, best video editing apps for youtube आदि। Long-tail keywords किसी Specific Keyword के बारे में Detail में जानकारी देते हैं। हालांकि इन्हें ज्यादा Search नहीं किया जाता। लेकिन Competitive Score कम होने की वजह से इनका काफी इस्तेमाल होता है।

LSI Keywords

अर्थगत मेल खाने वाले शब्दों को LSI (Latent Semantic Indexing) कीवर्ड्स कहा जाता है। यानि कि जो शब्द Focus Keyphrase के साथ अर्थगत मेल खाते हैं, उन्हें LSI Keywords कहा जाता है। LSI कीवर्ड्स Search Engines के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। क्योंकि इनकी वजह से सर्च इंजन्स को Topic विशेष के बारे में विस्तृत और सटीक जानकारी मिलती हैं। नहीं समझे? चलिए, एक उदाहरण के माध्यम से समझते हैं।

अवश्य पढ़ें: Video SEO क्या है? अपने Youtube वीडियोज का SEO कैसे करें?

मान लीजिए कि आपने SEO टॉपिक पर एक Blog Post लिखी। और पोस्ट के Title, Content, Meta Description और Image के Alt text में SEO कीवर्ड का प्रयोग भी किया। लेकिन जब Google आपकी पोस्ट को स्कैन करेगा! तो वह मुख्य कीवर्ड के साथ-साथ LSI Keywords को भी सर्च करेगा।

यानि कि SEO से मेल खाने वाले शब्दों को भी ढूँढेगा। जैसे कि On-Page SEO, Off-Page SEO, SERP, Search Engines, Ranking, Backlinks आदि। अगर आपकी पोस्ट में ये कीवर्ड्स होंगे तो Google को पक्का यकीन हो जाएगा कि आपकी पोस्ट SEO के बारे में ही है।

Keyword Research क्या है?

कीवर्ड रिसर्च का मतलब है सही कीवर्ड्स की खोज करना। अर्थात Content के हिसाब से Most Relevant और High Ranking Keywords को ढूँढना। आसान भाषा में, किस Topic पर क्या लिखना है? और उसमें कौन-कौनसे कीवर्ड्स का इस्तेमाल करना है? यह पता लगाना Keyword Research कहलाता है। दरअसल कीवर्ड रिसर्च के जरिए सबसे Best Keywords का पता लगाया जाता है। ताकि Content को आसानी से Rank करवाया जा सके।

अवश्य पढ़ें: Domain क्या है? एक Blog और Website के लिए डोमेन का महत्व

हालांकि कीवर्ड्स को ढूँढना कोई मुश्किल काम नहीं है। इसके लिए बहुत-से Keyword Generator Tools मौजूद हैं। लेकिन जब आप इन टूल्स के जरिए अपना Topic सर्च करते हैं। तो ये आपको सैंकडों Keywords Generate करके देते हैं। यानि कि आप समझ ही नहीं पाते कि किस कीवर्ड को रखें, और किसे छोड़ें? क्योंकि सारे कीवर्ड्स एक जैसे लगते हैं। इसीलिए कीवर्ड्स की Ranking, Popularity और Competitive Score चैक करना जरूरी हो जाता है।

Keyword Research क्यों जरूरी है?

दरअसल जिस Topic पर आप ब्लॉग-पोस्ट लिखना चाहते हैंं, उसमें लोगों का Interest है या नहीं? और वे कौन-कौनसे कीवर्ड्स हैं, जिनकी मदद से आप अपनी Post को आसानी से Rank करवा सकते हैं? इसकी जानकारी के लिए कीवर्ड रिसर्च बहुत जरूरी है। क्योंकि कीवर्ड रिसर्च से पता चल जाता है कि Search Engines पर क्या सर्च किया जा रहा है? और कौनसे कीवर्ड्स का Search Volume अच्छा है? साथ ही कौनसे कीवर्ड्स की Ranking अच्छी है? और कौनसे कीवर्ड्स का Competitive Score कम है?

अवश्य पढ़ें: Youtube Channel शुरू करते वक़्त इन 5 बातों का जरूर ध्यान रखें

इसलिए किसी भी टॉपिक पर Blog Post लिखने से पहले कीवर्ड रिसर्च जरूर करें। क्योंकि जो लोग कीवर्ड रिसर्च नहीं करते, वे अक्सर टॉपिक और कीवर्ड्स के चयन में गलती करते हैं। यानि कि ऐसे विषयों को चुन लेते हैं, जिनमें न तो लोगों का Interest होता है। और न ही उन्हेंं कोई Search करता है। इसका परिणाम यह होता है कि Blog Post को Rank करवाना मुश्किल हो जाता है। साथ ही Traffic का नुकसान होता है, सो अलग। इसीलिए कीवर्ड रिसर्च बहुत जरूरी है।

Keyword Research कैसे करें?

अब सवाल यह है कि Keyword Research Kaise Kare? यानि कि कीवर्ड रिसर्च करने का सही तरीका क्या है? और इसके लिए कौन-कौनसे Tools की जरूरत पड़ती है? तो दरअसल हर Blogger अपनी जरूरत, सहूलियत और समय के हिसाब से कीवर्ड रिसर्च करता है। लेकिन सही तरीका यही है :-

Step-1. सबसे पहले उस विषय का चुनाव कीजिए, जिस पर आपको Blog Post लिखनी है। जैसे कि मान लीजिए आपको Google Adsense पर पोस्ट लिखनी है। तो आपका टॉपिक हो गया – Google Adsense.

अवश्य पढ़ें: Adsense का Approval मिलेगा 100%, फॉलो कीजिए ये 10 टिप्स

Step-2. उसके बाद अपने Topic से Related महत्वपूर्ण बिन्दुओंं यानि कि Sub Topics की एक लिस्ट बनाइए! जिन पर आप जानकारी देने वाले हैं।

Step-3. उसके बाद Seed Keyword की एक लिस्ट बनाइए। यानि कि जिन कीवर्ड्स को आधार बनाकर आप Blog Post लिखना चाहते हैं, उनकी एक लिस्ट तैयार कीजिए। 

Use Keyword Research Tool

Step-4. उसके बाद अपने keyword research tool को ओपन कीजिए। और अपना Topic सर्च कीजिए। जैसे ही आप टॉपिक सर्च करेंगे, आपको सैंकड़ों कीवर्ड्स की एक लिस्ट मिलेगी। जिसमें हर कीवर्ड का Search Volume, Ranking, CPC और Competitive Score देखने को मिल जाएगा।

Step-5. आपको सिर्फ उन कीवर्ड्स को छांटना है, जिनका Competitive Score कम और Search Volume अधिक है। यानि कि High Ranking और Low Difficulty Score वाले Keywords को चुनना है। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि आपके द्वारा चुना गया हर Keyword आपके Topic से Related होना चाहिए।

अवश्य पढ़ें: Youtube चैनल को सफल बनाने के 7 मूलमंत्र, जो आपको कोई नहीं बताएगा

बिल्कुल यही प्रक्रिया Sub Topics और Seed Keywords के साथ अपनानी है। यानि कि इन्हें भी बारी-बारी से सर्च करना है। और सबसे Relevant और High Ranking Keywords को छांटकर अलग करना है। लेकिन ध्यान रहे, आपकी लिस्ट में सभी तरह के कीवर्ड्स होने चाहिए। मेरा मतलब Short-tail, Long-tail और LSI Keywords से है।

Step-6. उसके बाद अपने Competitors के बारे में Research कीजिए। और पता लगाइए कि वे कौन-कौनसे कीवर्ड्स की मदद से Rank कर रहे हैं? और उनके कीवर्ड्स आपकी लिस्ट में हैं या नहीं? अगर नहीं हैं तो आप Add कर सकते हैं।

इस तरह Keyword Research की मदद से आप Easy To Rank Keywords खोजकर अपनी Blog Post में इस्तेमाल कर सकते हैं। और उसे आसानी से Rank करवा सकते हैं। अगर आपका Content आपके Competitors से बेहतर है, तो।

Keyword Research Tool 

वैसे तो Keyword Research के लिए ढ़ेर सारे Tools मौजूद हैं। लेकिन यहाँ हम सिर्फ उन्हीं टूल्स के बारे में बात करेंगे, जिनकी सर्विस सबसे अच्छी हैं। हालांकि इस लिस्ट में Free और Paid दोनों तरह के टूल्स मौजूद हैं। लेकिन Free Tools में आपको Paid Tools की तरह Advanced Features नहीं मिलते। यानि कि बहुत ही कम और साधारण फीचर्स मिलते हैं। खैर, आइए दोनों के बारे में जान लेते हैं।

Keyword Research Tools Paid

अगर आपके पास बजट की समस्या नहीं है, तो आप Paid Keyword Research Tools ही इस्तेमाल कीजिए। क्योंकि Paid टूल्स में आपको बहुत ही अच्छे Features मिलेंगे। साथ ही अन्य किसी भी टूल की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर बात करें Paid Tools की! तो इस लिस्ट में निम्नलिखित टूल्स शामिल हैं। Keyword Research Tools List  :-

Keyword Research Tools Free

अगर आपके पास बजट नहीं है, तो आप Free Keyword Research Tools इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि Free Tools में आपको Paid Tools जितने Advanced Features तो नहीं मिलेंगे। लेकिन आपका काम चल जाएगा। यानि जरूरी कीवर्ड्स मिल जाऐंगे। अगर Free Keyword Research Tools की बात करें! तो इस लिस्ट में निम्न टूल्स शामिल हैं :-

फ्री टूल्स में Ubersuggest और RankTracker काफी अच्छे टूल्स हैं। इनकी मदद से कीवर्ड्स की Detailed Information प्राप्त की जा सकती है। जैसे कि Search Volume, CPC, PPC, Rank Difficulty Score आदि। Rank Tracker के फ्री वर्जन में कई सारे एडवांस्ड फीचर्स मौजूद हैं। इसके अलावा Google का Keyword Planner भी काफी अच्छा टूल है। इसकी मदद से आप High CPC वाले कीवर्ड्स का पता लगा सकते हैं।

Keyword Research For Youtube

अगर आप एक Youtuber हैं, तो आपको यह आर्टिकल Video SEO : Tags जरूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इसमें Youtube Keyword Research के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है। खैर, अपने Youtube Videos के लिए Topic सलेक्ट करते वक्त उसे Youtube पर जरूर Search करें। साथ ही Search Results में दिखाए गए Top-10 Videos के कीवर्ड्स (Tags) जरूर चैक करें। ताकि आपको पता चल सके कि वे कौनसे कीवर्ड्स की मदद से Rank कर रहे हैं?

अवश्य पढ़ें: Video SEO क्या है? अपने Youtube वीडियोज का SEO कैसे करें?

उसके बाद किसी अच्छे Youtube Keyword Research Tool की मदद से अपना Topic सर्च कीजिए। और Topic से Related High Ranking Keywords का पता लगाइए। आपको बताना चाहूँगा कि Youtube के लिए कुछ खास टूल्स उपलब्ध हैं। जिनकी मदद से आप अपने वीडियोज के लिए Perfect Keywords ढूँढ सकते हैं। पेश हैं कुछ बेहतरीन Keyword Research Tools For Youtube :- 

Youtube-Autosuggest
Youtube Autosuggest Keywords

आपने देखा होगा कि जब आप Google पर कोई Keyword Search करते हैं! तो SERP (Search Engine Result Page) पर 4-5 यूट्यूब वीडियोज जरूर दिखाये जाते हैं। हैं ना? ये दरअसल उस Keyword से रिलेटेड सबसे Popular Videos होते हैं। जिन्हें Youtube के साथ-साथ Google से भी अच्छा Traffic मिलता है। इसीलिए कीवर्ड रिसर्च में Google Search और Google Trends की मदद जरूर लें। ताकि आपको पता चल सके कि आपके Topic पर कौन-कौनसे वीडियोज Google पर Rank कर रहे हैं।

Keyword Research In Hindi

जैसा कि आप सब जानते हैं कि Keyword Research SEO के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि इसकी मदद से Perfect और Easy To Rank Keywords को खोजा जा सकता है। और गलत कीवर्ड्स के चयन से बचा जा सकता है। हालांकि Keyword Research में कोई बहुत ज्यादा समय नहीं लगता। मुश्किल से 15-20 मिनट का समय लगता है। लेकिन इसके बावजूद कुछ Bloggers Keyword Research नहीं करते। जिसकी वजह से उन्हें Traffic का नुकसान उठाना पड़ता है।

उम्मीद है इस आर्टिकल के जरिए आपको Keyword Research Kya Hoti Hai? और Keyword Research Kaise Kare? इस विषय में काफी उपयोगी जानकारी मिली होगी। अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया तो इसे Like और Share कीजिए। और ऐसी ही उपयोगी जानकारियों के लिए टेकसेवी डॉट कॉम को Subscribe कर लीजिए। ताकि जैसे ही हमारा नया आर्टिकल प्रकाशित हो, आपको उसकी सूचना मिल जाए।

Keyword Research : FAQs

प्रश्न-1. कीवर्ड रिसर्च क्या है?

उत्तर: कीवर्ड रिसर्च एक प्रभावी SEO Technique है, जिसके जरिए Relevant और High Ranking Keywords का पता लगाया जाता है। यानि कि Content से रिलेटेड Best Keywords को ढूँढा जाता है। ताकि Content को आसानी से Rank करवाया जा सके।

प्रश्न-2. कीवर्ड रिसर्च कैसे करें?

उत्तर: कीवर्ड रिसर्च का हर ब्लॉगर का अपना-अपना तरीका होता है। लेकिन अगर एक कॉमन तरीके की बात करें तो सबसे पहले Topic का चयन कीजिए। और उससे रिलेटेड Headings और Sub-Headings को लिखिए। उसके बाद अपना Keyword Research Tool ओपन कीजिए और बारी-बारी से Topic, Heading और Sub Heading में मौजूद कीवर्ड्स को सर्च कीजिए। और Ranking, CPC, Competitive Score और Difficulty Score के आधार पर Short-tail, Long-tail और LSI Keywords को छांटकर एक लिस्ट बना लीजिए। साथ ही अपने Competitors के Keywords को भी शामिल कर लीजिए। ध्यान रहे, आपकी लिस्ट में सभी तरह के कीवर्ड्स होने चाहिए।

प्रश्न-3. क्या कीवर्ड रिसर्च करना जरूरी है?

उत्तर: हाँ! Search Engine Ranking के लिए कीवर्ड रिसर्च बहुत जरूरी है।

प्रश्न-4. कीवर्ड रिसर्च का फायदा क्या है?

उत्तर: कीवर्ड रिसर्च का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसकी मदद से आप अपने Content को Google के पहले पेज पर Rank करवा सकते हो। और अपने ब्लॉग पर अच्छा-खासा Traffic ले सकते हो। साथ ही अपनी Adsense Income बढ़ा सकते हो।

प्रश्न-5. कीवर्ड रिसर्च के लिए मुफ्त टूल्स कौन-कौनसे हैं?

उत्तर: कीवर्ड रिसर्च के लिए कई सारे मुफ्त टूल्स हैं। जैसे कि Google Keyword Planner, Ubersuggest, Answer The Public, Word Tracker, Rank Tracker, Keyword Shitter आदि।

अवश्य पढ़ेंं (खास आपके लिए) :-

“Keyword Research क्या है? कीवर्ड रिसर्च कैसे करें?” पर 8 विचार

  1. पिंगबेक: Blog Par Traffic Kaise Badhaye ?I वेबसाइट ब्लॉग का ट्रैफिक कैसे बढ़ाएं हिंदी में - 2023 - Informative Banda

  2. पिंगबेक: Keyword Research in Google Ads Course Hindi Part - 56

  3. पिंगबेक: 7 Biggest Mistakes जो Newbie Blogger करता है - Blogging Tips For Beginners In Hindi » BLOGGING MIRACLE

  4. पिंगबेक: SEO क्या है? अपने Blog का प्रोपर एसईओ कैसे करें? - SeviLink

    1. Words का Match होना आम बात है. अगर एक ही टॉपिक पर 10 लोग आर्टिकल लिखेंगे तो उनके कई Words और Keywords मैच होंगे। यह नार्मल है. इसमें Plagiarism जैसी कोई बात नहीं है. लेकिन अगर पूरे के पूरे वाक्य और पैराग्राफ्स मैच हो रहे हैं, तो यह निश्चित रूप से Plagiarism है.
      ऐसी स्थिति में आपको अपने Writing Style पर ध्यान देना चाहिए। खासकर, वाक्य निर्माण पर ख़ास ध्यान देना चाहिए। क्योंकि यही एक तरीका है.

Comment

error: Content is protected !!

Discover more from Techsevi

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading