छोड़कर सामग्री पर जाएँ
You are here : HomeCyber SecurityRAT (Remote Access Trojan)

RAT (Remote Access Trojan) क्या है? इससे कैसे बचें?

RAT-Remote-Administration-Tool-Hindi

आपने RAT का नाम तो जरूर सुना होगा? नहीं नहीं, हम चूहे की बात नहीं कर रहे, बल्कि हम बात कर रहे हैं Remote Access Trojan (RAT) की। यह दरअसल एक खतरनाक Malware है, जो Hacking और Monitoring के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मदद से किसी भी Phone या Computer को चंद सैंकण्ड्स में Hack किया जा सकता है। और Remotely Control किया जा सकता है। लेकिन सवाल यह है कि कैसे? आखिर RAT (Remote Access Trojan) है क्या? और यह काम कैसे करता है? आइए, जानते हैं।

RAT (Remote Access Trojan)

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि Malware Attack हैकिंग के सबसे पॉपुलर तरीकों में से एक है। और इसमें कई तरह के Malwares शामिल हैं। जैसे कि Virus, Trojan, Worm, Rootkit, Ransomeware, Spyware, RAT, Logic Bomb, Keylogger, Botnet आदि-इत्यादि। लेकिन यहाँ हम सिर्फ RAT (Remote Access Trojan) के बारे में बात करेंगे।

अवश्य पढ़ें: Phone Hack करने के कौन-कौनसे तरीके हैं व इनसे कैसे बचें?

हालांकि RAT और Trojan Horse में काफी समानताएं हैं। लेकिन दोनों का उद्देश्य और काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है। Trojan Horse जहाँ Data चोरी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं RAT का प्रयोग जासूसी और Monitoring जैसे कार्यों में किया जाता है। लेकिन एक विशेषता ऐसी है, जो दोनों में कॉमन है। असल में इन दोनों की ही मदद से Device को Remotely Control किया जा सकता है। और User Activities को Track किया जा सकता है। लेकिन सवाल यह है कि RAT Kya Hai? और यह कितना खतरनाक है? आइए, जानते हैं।

What is RAT?

RAT असल में एक Malware Program है, जो एक यूजर को उसके Target Device पर पूरा नियंत्रण प्रदान करता है। और डिवाइस को Remotely Control करने की सुविधा देता है। यानि कि RAT की मदद से यूजर, किसी भी डिवाइस को टारगेट कर सकता है। और उसे दूर बैठे Control कर सकता है। लेकिन Victim को इसके बारे में पता नहीं चलता। क्योंकि यह दूसरे Programs की आड़ में छुपकर काम करता है। वैसे RAT का फुल फॉर्म Remote Access Trojan है। लेकिन इसे Remote Access Tool और Remote Administration Tool भी कहा जाता है।

हालांकि RAT, डिवाइस में मौजूद रहकर लगातार काम करता रहता है। लेकिन इसके बावजूद न तो यह Running Programs की लिस्ट में दिखाई देता है। और न ही इसका कोई Icon बनता है। यानि कि पूरी तरह Anonymous रहकर काम करता है। और अपनी मौजूदगी का एहसास तक नहीं होने देता। यहाँ तक कि Antivirus भी इसे Detect नहीं कर पाते। इसीलिए User को पता ही नहीं चलता कि उसके Device में कोई Malware है।

अवश्य पढ़ें: Smartphone Hack हुआ है या नहीं, कैसे पता करें और ठीक कैसे करें

असल में RAT अपने टारगेट डिवाइस पर पूरी तरह कंट्रोल कर लेता है। और अपने उपयोगकर्ता (या हैकर) को Device का Administrative Control दे देता है। यानि कि डिवाइस पर पूरी तरह Hacker का कंट्रोल हो जाता है। और वह जो चाहे, कर सकता है। अर्थात किसी भी प्रोग्राम को On/Off कर सकता है। Bank Account को खाली कर सकता है। Photo खींच सकता है, वीडियो बना सकता है। स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकता है। Voice रिकॉर्ड कर सकता है। और यहाँ तक कि Call, Message, Browsing… कुछ भी कर सकता है। लेकिन इसके बावजूद Victim को पता नहीं चलता।

RAT काम कैसे करता है?

अब सवाल यह है कि RAT काम कैसे करता है? How does a RAT work? तो यह असल में एक Remote Access Program की तरह काम करता है। यानि कि जिस तरह लैपटॉप के खराब होने पर Tech Support Team लैपटॉप को Remotely Access करके घर बैठे ठीक कर देती है। वैसे ही एक हैकर, Victim के कम्प्यूटर को Remotely Control करता है। लेकिन Hacker का मकसद सहायता करना नहीं, बल्कि जासूसी करना होता है।

आमतौर पर RAT किसी User Requested Program के साथ आता है। यानि कि जब आप Internet से कोई App, Game या Software डाउनलोड करते हैं। तो उसके साथ RAT आपके Device में Install हो जाता है। और हैकर के लिए Backdoor खोल देता है। जिससे कि हैकर आसानी से System में प्रवेश कर जाता है। और डिवाइस का Administrative Control अपने हाथ में ले लेता है। इस पूरी प्रक्रिया में मुश्किल से 15-20 सैकंड का वक्त लगता है।

अवश्य पढ़ें: Password Safety : पासवर्ड Hacking के तरीके व बचने के उपाय

एक बार Full Access मिलते ही हैकर, आपके डिवाइस पर कब्जा कर लेता है। और उसके बाद वह जो चाहे, कर सकता है। यहाँ तक कि आपके नाम पर Cyber Crime कर सकता है। आपका Data चोरी कर सकता है। Data Delete कर सकता है। Malwares Install कर सकता है। और वे सारे काम कर सकता है, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।

RAT क्या-क्या कर सकता है?

वैसे तो RAT (Remote Access Trojan) कुछ भी कर सकता है। क्योंकि उसके पास Administrative Control होता है। लेकिन फिर भी अगर Specific Tasks की बात करें तो एक RAT निम्नलिखित Tasks कर सकता है :-

  • डिवाइस में मौजूद Data को देख सकता है, Edit कर सकता है, Delete कर सकता है। 
  • किसी भी नम्बर पर Call कर सकता है। Call History देख सकता है। और कॉल हिस्ट्री को Delete कर सकता है।
  • आपके Emails और Messages पढ़ सकता है। इमेल्स और मैसेजेज भेज सकता है और Delete कर सकता है।
  • Internet Browsing कर सकता है, Files Download कर सकता है। और आपकी Browsing History देख सकता है।
  • Camera ऑन करके Photos और Videos रिकॉर्ड कर सकता है।
  • Mic ऑन करके आवाज रिकॉर्ड कर सकता है। और आपकी बातें सुन सकता है।
  • डिवाइस में मौजूद Apps और Softwares को Use कर सकता है, Delete कर सकता है।
  • आपके Financial Details और Passwords चुरा सकता है, और Account खाली कर सकता है।
  • आपके नाम से अवैध हथियार, ड्रग्स और अन्य गैर-कानूनी चीजें खरीद सकता है।
  • आपके Home Network को Hijack करके अवैध कामों के लिए इस्तेमाल कर सकता है।
  • System को Destroy कर सकता है।

RAT कितना खतरनाक है?

आमतौर पर एक मैलवेयर एक Specific Task को पूरा करने के लिए बनाया जाता है। जैसे कि Ransomware सिस्टम को Lock करके फिरौती मांगने के लिए इस्तेमाल होता है। तो वहीं Keylogger कीबोर्ड डाटा चुराने के लिए। लेकिन RAT एक ऐसा मैलवेयर है, जो कुछ भी कर सकता है। क्योंकि इसके पास डिवाइस का Full Control (Administrative Control) होता है। इसीलिए यह बाकी Malwares के मुकाबले काफी खतरनाक है।

अवश्य पढ़ें: Credit Debit Card की डिटेल्स कैसे चुराई जाती है व इससे कैसे बचें?

आपको बता दूँ कि RAT के जरिए Hacker या हैकर्स का समूह Botnet Create कर सकता है। और आपके Computer Resources को DDOS Attacks, Bitcoin Mining और Torrenting जैसे कार्यों के लिए इस्तेमाल कर सकता है। साथ ही आपके Home Network को साइबर हमलों के लिए इस्तेमाल कर सकता है। और सरकारी संस्थाओं पर हमला कर सरकार को घुटनों पर ला सकता है। अब आप खुद समझ सकते हैं कि RAT कितना खतरनाक है।

RAT से बचें कैसे?

RAT से बचने के लिए Cyber Security और Online Safety पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। क्योंकि साइबर हमलों के दौरान अक्सर वही लोग शिकार बनते हैं, जो या तो सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतते हैं। या फिर, जिन्हें जानकारी नहीं होती। लेकिन अगर आप Browsing के दौरान निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें! तो RAT Virus से बच सकते हैं।

File Downloading

RAT ऐसे Programs (Apps, Games और Softwares) के रूप में फैलाया जाता है, जिन्हें लोग अपनी मर्जी से डाउनलोड करते हैं। जैसे कि WhatsApp, PUBG, VLC Media Player आदि। इस तरह के Programs आपको थर्ड पार्टी वेबसाइट्स और App Stores पर मिलते हैं। लेकिन जब आप इन्हें डाउनलोड करते हैं, तो इनके साथ RAT भी डाउनलोड हो जाता है।

अवश्य पढ़ें: OTP (One Time Password) क्या है? यह कैसे काम करता है?

इसीलिए जब भी कोई Apps, Games या Softwares Download करें, हमेशा Authorized Website या App Store से ही डाउनलोड करें। Unauthorized Website और App Stores का प्रयोग कभी न करें। जो लोग Cracked और Modified Softwares इस्तेमाल करते हैं, वे इस बात का खास ध्यान रखें। और वे भी, जो हर App को Google पर सर्च करते हैं। और कहीं से भी, किसी भी Website से डाउनलोड कर लेते हैं।

Email Attachment

Email Attachments को डाउनलोड करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वह सुरक्षित है या नहीं। अगर Email भेजने वाला व्यक्ति आपके लिए Unknown है, और Email के साथ कोई Attachment है। तो उसे डाउनलोड करने से बचें। क्योंकि उसमें RAT Virus हो सकता है। हालांकि इस तरह के Emails काफी लुभावने होते हैं। इसीलिए देखते ही पता चल जाता है।

Update Your Device

अपने फोन अथवा कम्प्यूटर को नियमित रूप से Update करें। और सभी System Updates और Security Patches को समय पर इंस्टॉल करें। ताकि डिवाइस में कोई कमी (Bug) न रहे। और वह नये Malwares के साथ आराम से लड़ सके। अगर आप अपडेट्स के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें :-

अवश्य पढ़ें: Updates क्या होते हैं? फोन और ऐप्स को Update करना क्यों जरूरी है?

अगर आप Android User हैं तो Monthly Security Patches को जरूर अपडेट करें। क्योंकि ये Android की सुरक्षा के लिए जारी किए जाते हैं। इसीलिए इन्हें Update करना बहुत जरूरी है।

Use Antivirus

हालांकि बहुत-से एंटीवायरस, RAT को Detect नहीं कर पाते। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि RAT को Detect ही नहीं किया जा सकता। दरअसल ऐसे कई Antivirus मौजूद हैं, जो यह काम आसानी से कर सकते हैं। मगर एक Free Antivirus में यह सुविधा नहीं मिलती। इसीलिए एक अच्छे और Advanced Antivirus का इस्तेमाल करें। और उसे नियमित रूप से Update करें।

Enable Firewall

फायरवॉल आपके Computer और Computer Network को Cyber Attacks से सुरक्षा प्रदान करता है। और Unauthorized Users और Malware को System में प्रवेश करने से रोकता है। इसीलिए Firewall जरूर इस्तेमाल करें। अगर आपको नहीं पता कि Firewall क्या है? और यह कैसे काम करता है? तो यह आर्टिकल पढ़ें :-

अवश्य पढ़ें: Firewall क्या है? यह कैसे काम करता है? और क्यों जरूरी है?

तो ये थे कुछ उपाय, जिनकी मदद से आप RAT Malware से बच सकते हैं। लेकिन इनके अलावा भी कई छोटी-छोटी बातें हैंं, जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। खासकर तब, जब आप Online हों। जैसे कि Browser को हमेशा Up-to-date रखना। Adwares पर क्लिक न करना। Spammy Websites से File Download न करना। लालच में आकर Spam Links पर क्लिक न करना। Financial Details शेयर न करना वगैरह-वगैरह।

Example of RAT Virus

अगर Remote Access Trojan (RAT) के उदाहरणों की बात करें, तो इस तरह के सैंकड़ों उदाहरण मौजूद हैं। लेकिन यहाँ हम सबकी बात नहीं करेंगे। सिर्फ ऐसे RATs की बात करेंगे, जो सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। तो पेश हैं ऐसे ही 8 सबसे Popular RAT Softwares :-

  • FlawedAmmyy
  • PhoneSpector
  • AndroRAT
  • Ghost
  • Havex
  • SocGholish
  • Quasar
  • NanoCore

How to Remove a RAT?

RAT को Remove करना इतना आसान नहीं है। क्योंकि यह अपनी Files को छुपाकर रखता है। और ऐसे Programs के रूप में काम करता है, जो रोज इस्तेमाल होते हैं। अर्थात् जिन Apps, Games या Softwares को आप रोज इस्तेमाल करते हैं। यह उन्ही में से किसी एक में छिपा रहता है। मगर इसके बावजूद आप इसे पकड़ नहीं पाते। यहाँ तक कि यह महीनों/सालों तक आपके डिवाइस में रह सकता है।

अवश्य पढ़े: VPN क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल करें? क्या VPN यूज करना जरूरी है?

ऐसे में सवाल यह है कि RAT को Remove कैसे करें? How to remove a RAT Virus? तो इसके लिए आपको एक अच्छा और उन्नत Antivirus चाहिए। एक ऐसा एंटीवायरस, जो हर तरह के Malware को Detect कर सके। और उसे Safely Remove कर सके। जैसे कि Kaspersky और McAfee इस काम में माहिर हैं। मैं खुद अपने Laptop में Kaspersky का Total Security यूज करता हूँ। इसमें RATs का एक विशाल Database मौजूद है। जिसकी मदद से यह हर तरह के RATs को आसानी से Detect कर लेता है।

इसके अलावा Avast, QuickHeal, Avira, Bitdefender और Malwarebytes जैसे कई शानदार Antivirus हैं। जो Remote Access Trojan (RAT) को Remove कर सकते हैं। दरअसल यहाँ मैं किसी भी कंपनी का प्रचार या Paid Promotion नहीं कर रहा। आप अपनी पसंद के हिसाब से कोई भी एंटीवायरस खरीद सकते हैं।

Summary

RAT एक Smart Malware है, जो किसी भी File के साथ System में प्रवेश कर सकता है। और आपके डिवाइस को Remotely Control कर सकता है। साथ ही आपकी हर गतिविधि को Track कर सकता है। और आपके नाम से Cyber Crimes कर सकता है। मगर समस्या यह है कि यह आसानी से पकड़ में नहीं आता। इसीलिए एक अच्छा और Reputed Antivirus इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है।

RAT : FAQs

प्रश्न-1. RAT क्या होता है?

उत्तर: RAT एक मैलवेयर प्रोग्राम होता है, जो डिवाइस पर पूरी कब्जा कर लेता है। और उसका पूरा नियंत्रण Hacker को देता है। उसके बाद हैकर आपके डिवाइस को Remotely Control करता है। और Data चोरी से लेकर System को Crash करने तक कुछ भी कर सकता है।

प्रश्न-2. RAT का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर: RAT का फुल फॉर्म Remote Access Trojan है। लेकिन Live Tech Support Softwares के संदर्भ में इसका फुल फॉर्म Remote Accessing Tool या Remote Administration Tool होता है।

प्रश्न-3. RAT क्या-क्या कर सकता है?

उत्तर: रेट (RAT) कुछ भी कर सकता है। यहाँ तक कि आपके डिवाइस से कॉल रिकॉर्ड कर सकता है। वीडियो शूट कर सकता है। मैसेजेज और ईमेल्स पढ़ सकता है। लॉगिन डिटेल्स और पासवर्ड्स चुरा सकता है। पैसे चुरा सकता है। होम नेटवर्क को Hijack कर सकता है। आपके नाम से अवैध हथियार और ड्रग्स खरीद सकता है। Data Delete कर सकता है। और System को Crash कर सकता है।

प्रश्न-4. RAT Virus कितना खतरनाक है?

उत्तर: RAT Virus बहुत खतरनाक है। यह आपके नाम से अवैध और गैर-कानूनी काम करके आपको जेल तक भेज सकता है।

प्रश्न-5. RAT Virus से कैसे बचें?

उत्तर: RAT Virus से बचने के लिए अपने Device को हमेशा अपडेटेड रखें। और डाउनलोडिंग के लिए ऑफिशियल सॉर्सेज का इस्तेमाल करें। साथ ही Suspicious Links और Popups पर क्लिक न करें। अपने डिवाइस में एक अच्छा Paid Antivirus इस्तेमाल करें। और Firewall जरूर इस्तेमाल करें।

तो अब तक आपने जाना कि RAT Kya Hai? यह कैसे काम करता है? और कितना खतरनाक है? साथ ही Remote Access Trojan क्या-क्या कर सकता है? इससे कैसे बचा जा सकता है? और किस तरह Remove किया जा सकता है? अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया तो इसे Like और Share कीजिए। और ऐसे ही ज्ञानवर्धक आर्टिकल्स के लिए टेकसेवी डॉट कॉम को Subscribe कर लीजिए। ताकि जब भी हम कोई नया आर्टिकल पब्लिश करें, आपको सूचना मिल जाए।

अवश्य पढ़ें (खास आपके लिए) :-

“RAT (Remote Access Trojan) क्या है? इससे कैसे बचें?” पर 1 विचार

  1. बहुत बढिया information । बहुत कुछ सीखने/जानने को मिला। हम सब भी Kaspersky का total security use करना चाहते हैं ताकि हम भी Rat से बचाव कर सकें।यदि आपके माध्यम से tutorial मिलता तो बहुत अच्छा होता।

Comment

error: Content is protected !!

Discover more from Techsevi

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading