छोड़कर सामग्री पर जाएँ
You are here : HomeReviewGalaxy A50 : Software Update

Galaxy A50 को मिला Software Update, नया क्या है?

Galaxy-A50-Software-Update

हाल ही में Samsung Galaxy A50 को एक सॉफ्टवेयर अपडेट मिला था… यही कोई सप्ताह भर पहले। इस अपडेट में एंड्रॉयड का नया सिक्योरिटी पैच और कुछ कैमरा इंप्रूवमेंट्स (सैमसंग के अनुसार) शामिल थे। लेकिन अब Galaxy A50 को एक और नया Software Update मिला है। इस अपडेट का Size पिछले अपडेट के मुकाबले लगभग दुगुना है। इससे पता चलता है कि इस अपडेट में जरूर कुछ नया है। लेकिन क्या? आइए, विस्तार जानते हैं। Samsung Galaxy A50 Software Update (Review)

Galaxy A50 Software Update

सबसे पहले तो मैं आपको इस Update के बारे में थोड़ी-सी जानकारी देना चाहूँगा। दरअसल इस नये अपडेट की फाईल का साईज 437.98 MB है और फर्मवेयर वर्जन A505FDDU1ASC6 है। चेंजलॉग के मुताबिक इस अपडेट में Galaxy A50 के Fingerprint Recognition को Improve किया गया है। यानि कि फिंगरप्रिंट स्कैनर आपके अंगूठे के निशान को आसानी से पहचान लेगा। इसके अलावा इस अपडेट में डिवाइस की Stability और Performace को भी Improve किया गया है। ऐसा Samsung का दावा है, लेकिन इस दावे में कितनी सच्चाई है? आइए, पता लगाते हैं।

अवश्य पढ़ें: मोटरोला Moto G7 भारत में लॉन्च : ज्यादा कीमत में कम स्पेसिफिकेशन्स (फुल रिव्य)

Software-Update-Samsung
Galaxy A50 Software Update

Samsung के दावों की हकीक़त

जैसा कि आप सब जानते हैं Galaxy A50 में In-Display Fingerprint Scanner दिया गया है। लेकिन यह उतना Fast नहीं है, जितना होना चाहिए। उपर से सौ तरह की Problems अलग से हैं, जो लॉन्चिंग के समय से चली आ रही हैं। लेकिन अभी तक फिक्स नहीं हुई हैं। जैसे कि कई बार तो यह फिंगरप्रिंट (अंगूठे की छाप) को पहचान ही नहीं पाता है। वहीं एक और बड़ी समस्या यह है कि Phone को Unlock करने के लिए आपको बिल्कुल सही जगह पर अंगूठा रखना पड़ता है। अगर आपका अंगूठा थोड़ा-सा भी इधर-उधर हो गया तो यह आपके अंगूठे के निशान को पहचानने से साफ-साफ मना कर देगा। और उल्टा आप ही से पूछ बैठेगा,

“तुम कौन हो बे? पहले तो तुम्हें कभी नहीं देखा इधर? नये आए हो?”

अवश्य पढ़ें: NFC क्या है? इसे कैसे इस्तेमाल करें? हमारे फोन में NFC का क्या उपयोग है?

और जब आप कहेंगे कि, “क्या बकवास कर रहे हो? पगला गए हो क्या? रोज तो तुम्हें अनलॉक करता हूँ… इसी अंगूठे से! होश में तो हो?”

तब यह अकड़कर बोलेगा, “अबे तो अपना अंगूठा सही जगह रख ना! इधर-उधर काहे को रखता है?”

इस Software Update में क्या नया है?

खैर, यह तो हो गई मजाक की बात। मुद्दे की बात यह है कि Samsung के मुताबिक इस अपडेट में Fingerprint Recognition को Improve किया गया है। यानि कि इस अपडेट के बाद Galaxy A50 आपके फिंगरप्रिंट को पहले के मुकाबले ज्यादा सटीकता से पहचानेगा। साथ ही Fingerprint Scanner Phone को अनलॉक करने में टाईम भी कम लेगा। लेकिन क्या यह सच है? आइए, आजमा कर देखते हैं…

Galaxy A50 : Fingerprint

तो मैंने इस अपडेट को Download करके अपने फोन में Install कर लिया है। और Fingerprint Scanner को भी पूरे 35 बार टेस्ट करके देख लिया है। हाँ, मानता हूँ कि मुझे मजाक करने की आदत है, लेकिन इस वक्त मैं बिल्कुल भी मजाक नहीं कर रहा हूँ। सच में मैंने फिंगरप्रिंट स्कैनर को पूरे 35 बार गिनकर टेस्ट किया है। और इसका नतीजा वाकई चौंकाने वाला है। अगर सच कहूँ तो सैमसंग के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है कि Fingerprint Recognition को इम्प्रूव किया गया है। क्योंकि फिंगरप्रिंट स्कैनर तो अब भी वैसा ही है, जैसा कि डिवाइस को अपडेट करने से पहले था।

अवश्य पढ़ें: Realme 3 : कम कीमत में शानदार फीचर्स, फुल पैसा वसूल फोन (रिव्यू)

सच पूछो तो Device को अपडेट करने के बाद भी इसके Fingerprint Recognition में कोई सुधार नहीं है। 35 में से सिर्फ 4 बार ही डिवाइस पहली कोशिश में अनलॉक हुआ। जबकि 11 बार 2 कोशिशों में, 7 बार 3 कोशिशों में और 13 बार 4 या 4 से ज्यादा कोशिशों में Unlock हुआ। इसके अलावा अंगूठे को पानी में डुबाकर गीला किया तो Phone Unlock नहीं हुआ। वहीं मिट्टी, आटा और टेलकम पाउडर लगाने पर भी मुश्किल से अनलॉक हुआ। ज्यादातर बार मुझे 2 से 3 बार अपना अंगूठा रखना पड़ा, तब जाकर Phone Unlock हुआ। अब इसे फास्ट कहें या स्लो? आप ही बताइए!

Galaxy A50 : Camera

साथ ही आपको यह जानकर थोड़ा दुःख होगा कि इस Update में भी Galaxy A50 के कैमरा में कोई Improvement (सुधार) नहीं किया गया है। अपडेट का साईज देखकर मुझे लगा कि इस अपडेट में Camera से जुड़ी सारी Problems फिक्स हो जाऐंगी। लेकिन अफसोस! इस अपडेट में ऐसा कुछ भी नहीं है। इतनी बड़ी Camera Problem होने के बावजूद अपडेट के चेंजलॉग में इसका जिक्र तक नहीं है। अब जो भाई लोग इस अपडेट से Camera Problem के फिक्स होने की आस लगाए बैठे थे, उनको बताना चाहूँगा कि इस Update में ऐसा कुछ भी नहीं है। इसलिए अगले अपडेट का इंतजार कीजिए।

अवश्य पढ़ें: Realme X : लेटेस्ट फीचर्स से लेस एक बेहतरीन मिडरेंज स्मार्टफोन (फुल रिव्यू)

Camera Problem

अब जिन महानुभावों को अभी तक नहीं पता कि Galaxy A50 के कैमरा में क्या प्रॉब्लम है? उनकी जानकारी के लिए बताना चाहूँगा कि Galaxy A50 के रियर कैमरा में शुरू से एक समस्या है। समस्या यह है कि आर्टिफिशियल लाईटिंग में इसका स्लो-मोशन फीचर ठीक से काम नहीं करता। आर्टिफिशियल लाईटिंग में आप जैसे ही इसके Slow Motion मोड में जाते हैं, इसकी स्क्रीन Blink करने लग जाती है। लेकिन नॉर्मल मोड और Hyperlapse यानि कि फास्ट-मोशन मोड में ऐसा कुछ नहीं होता। उम्मीद थी कि आने वाले अपडेट में इस Problem को फिक्स कर दिया जाएगा। लेकिन Samsung ने इस बार भी ध्यान नहीं दिया।

Stability और Performance में सुधार

जैसा कि Changelog में मेंशन किया गया है कि इस अपडेट में डिवाइस की ऑवरऑल Stability और Performance में सुधार किया है। यह बात कुछ हद तक सही है। अपडेट के बाद Device Stability में तो कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला। लेकिन Performance में थोड़ा सुधार आया है। Apps और Games को Load होने में नॉर्मल टाईम ही लग रहा है। साथ ही Apps और टैब्स के बीच स्विच करने में भी कोई समस्या देखने को नहीं मिली। इसके अलावा Transitions और Animations भी संतोषजनक गति से काम कर रहे हैं। कुल मिलाकर इस अपडेट के बाद Device की परफॉर्मेंस में थोड़ा सुधार आया है।

अवश्य पढ़ें: Realme XT : भारत का सबसे सस्ता 64 मेगापिक्सल क्वाड-कैमरा स्मार्टफोन (रिव्यू)

इस Update को इंस्टॉल करें या नहीं?

अगर आपको इस बात का डर है कि कहीं Update करने के बाद Device में कोई नई प्रॉबल्म तो नहीं शुरू हो जाएगी? तो आप निश्चिंत रहें। क्योंकि इस Software Update के बाद डिवाइस बिलकुल नॉर्मल है। साथ ही Device की Stability भी स्थिर है और Overall Performance भी ठीक है। हालांकि कोई खास सुधार तो नहीं हुआ है, लेकिन कोई प्रॉबल्म भी नहीं है। तो ऐसे में आप बेहिचक अपने Phone को Update कर सकते हैं। लेकिन अगर आपका मकसद सिर्फ और सिर्फ Camera Problem को दूर करना है, तो यह Update आपके किसी काम का नहीँ है।

उम्मीद करता हूँ यह आर्टिकल आपको काफी पसंद आया होगा। अगर पसंद आया तो इसे Like और Share कीजिए। और ऐसे ही और ज्ञानवर्धक आर्टिकल्स के लिए ‘टेकसेवी डॉट कॉम’ को Subscribe कर लीजिए। ताकि जब भी कोई नया आर्टिकल प्रकाशित हो तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिल जाए।

Comment

error: Content is protected !!

Discover more from Techsevi

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading