छोड़कर सामग्री पर जाएँ
You are here : HomeCyber SecurityTrojan Horse

Trojan Horse क्या है? यह कैसे काम करता है? इससे कैसे बचें?

Trojan-Horse-Kya-Hai

अगर कोई आपसे यह कहे कि वह हजारों किलोमीटर दूर बैठकर आपके Phone को कंट्रोल कर रहा है! तो आपको कैसा लगेगा? शायद मजाक लगेगा। लेकिन यह सच है। दरअसल Trojan Horse एक ऐसा ही Malware है, जिसकी मदद से किसी भी Phone या Computer को Remotely Control किया जा सकता है। यानि कि दूर बैठे नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन कैसे? आखिर यह Trojan Horse है क्या? और यह काम कैसे करता है? साथ ही इससे बचा कैसे जा सकता है? आइए, विस्तार से जानते हैं।

Trojan Horse

जब कोई पहली बार Trojan Horse का नाम सुनता है तो उसे लगता है, किसी घोड़े के बारे में बात हो रही है। लेकिन जब उसे यह पता चलता है कि यह कोई घोड़ा नहीं, बल्कि एक खतरनाक Computer Malware है! तो उसके मन में यह सवाल जरूर आता है कि एक Malware का नाम आखिर Trojan Horse क्यों पड़ा होगा? तो इसके पीछे असल में एक कहानी है।

कहानी के मुताबिक Troy (ट्रॉय) शहर के राजकुमार पेरिस को Sparta (स्पार्टा) की राजकुमारी हेलन से प्यार हो गया। और वह उसे अपने शहर ट्रॉय ले गया। इससे गुस्सा होकर Sparta के राजा ने ट्रॉय पर हमला कर दिया। लेकिन ट्रॉय शहर के चारों ओर उँची-ऊँची दीवारें थी। और पूरा शहर एक किले की तरह दीवारों में बंद था। इसीलिए सालों तक युद्ध करने के बाद भी स्पार्टन्स को कोई सफलता नहीं मिली।

अवश्य पढ़ें: Dark Web क्या है? इसे Internet की काली दुनिया क्यों कहा जाता है?

आखिरकार उन्होंने एक योजना बनाई। उन्होंने लकड़ी का एक विशाल घोड़ा बनाकर शहर के मुख्य दरवाजे पर खड़ा किया। और खुद पीछे लौट गए। स्पार्टन सैनिकों को वापिस जाते देख Trojans (Troy के सैनिक) की खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने अपनी जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। और घोड़े को उपहार (Gift) समझकर शहर के बीचों-बीच ले गए।

रात आते-आते सभी Trojans थक-हारकर सो गए। तभी घोड़े के पेट से Spartan सैनिक बाहर निकले और उन्होंने दरवाजा खोल दिया। योजना के मुताबिक पूरी स्पार्टन सेना, जो कि वापिस लौटकर शहर के दरवाजे पर खड़ी थी, अंदर घुस गई। और Trojans पर टूट पड़ी। इस तरह लकड़ी का एक घोड़ा Troy शहर की बर्बादी का कारण बना। इसी घोड़े के नाम पर Trojan Horse Malware का नाम रखा गया है।

Trojan Horse Meaning

ट्रॉय शहर की बर्बादी में लकड़ी के उस घोड़े का सबसे अहम योगदान था। क्योंकि उसी घोड़े की मदद से Spartan सैनिक Troy शहर के अंदर घुस पाए थे। इसीलिए घोड़े को कुछ इस तरह से बनाया गया था कि बाहर से देखने पर वह एकदम सही लगे। लेकिन अंदर से खोखला हो और उसमें स्पार्टन सैनिक आराम से रह सकें। इस घोड़े का मुँह खुला रखा गया था। ताकि अंदर बैठे सैनिकों को सांस लेने में कोई तकलीफ न हो।

अवश्य पढ़ें: ऑनलाइन Shopping Fraud कैसे किया जाता है व इससे कैसे बचें?

कुल मिलाकर यह एक ऐसा घोड़ा था, जो बाहर से देखने पर एकदम सामान्य लगता था। मगर अंदर से बहुत खतरनाक था। इसीलिए Trojan Horse Malware का नाम इस घोड़े के नाम पर रखा गया है। क्योंकि यह Malware भी बिल्कुल ऐसा ही है। यानि कि बाहर से एकदम सामान्य, मगर से अंदर से बहुत ही खतरनाक।

Trojan Horse क्या है?

ट्रोजन हॉर्स एक Computer Program है, जो देखने में बिल्कुल असली लगता है। लेकिन अन्दर से यह कुछ और होता है। यानि कि जैसा दिखता है, वैसा होता नहीं है। इसीलिए यह आसानी से पकड़ में नहीं आता। हालांकि Trojan Horse अपनी Copies नहीं बनाता। लेकिन एक बार जब यह किसी System में घुस जाता है तो दूसरे Malwares के लिए दरवाजे खोल देता है। और इस तरह पूरे System को बर्बाद कर देता है।

Trojan Horse को Trojan भी कहा जाता है। यह Hackers का काफी पॉपुलर हथियार है। क्योंकि इसकी मदद से किसी भी System को Remotely Control किया जा सकता है। यानि कि दुनिया के किसी भी कोने में बैठा कोई शख्स आपके Computer को कंट्रोल कर सकता है। और उसे मनचाहे तरीके से इस्तेमाल कर सकता है।

Trojan Horse क्या कर सकता है?

असल में ट्रोजन हॉर्स बहुत कुछ कर सकता है। अगर एक बार यह किसी System में Install हो जाता है तो काफी खतरनाक साबित होता है। क्योंकि उसके बाद यह कुछ भी कर सकता है। जैसे कि :-

अवश्य पढ़ें: Password Safety : पासवर्ड Hacking के तरीके व बचने के उपाय

  • सिस्टम को Restart करना।
  • Important Files को नष्ट करना।
  • Virus और Malware Install करना।
  • Files को Modify करना।
  • स्क्रीनशॉट देखना।
  • Browsing History चुराना।
  • Save किए हुए Passwords, Credit/Debit Card Information और Financial Data चुराना।
  • कीबोर्ड डाटा (PIN, यूजर आईडी, पासवर्ड आदि) चुराना।
  • Unauthorized Money Transfer Transactions के जरिए Electronic Money चुराना।
  • Computer से कनेक्ट अन्य Devices को संक्रमित करना।
  • System को Crash करना, आदि।

अगर आसान भाषा में कहें तो Trojan Horse के Install होते ही Hacker आपके System पर कब्जा कर लेता है। और उसे अपने हिसाब से Control करता है। उसके बाद वह Virus Install करने से लेकर Data चोरी करने और Files Delete करने से लेकर System Crash करने तक कुछ भी कर सकता है।

ट्रोजन हॉर्स का System में प्रवेश

अब सवाल यह है कि Trojan Horse हमारे Computer में घुसता कैसे है? तो इसके पीछे कहीं न कहीं हमारी ही गलती होती है। दरअसल कोई भी Virus या Malware हमारे System में अपने आप नहीं आता। उसे हम ही Allow करते हैं। यानि कि हम खुद अपने System में Trojan Horse Install करते हैं। जिसके बारे में हमें जानकारी नहीं होती।

अवश्य पढ़ें: Phone Hack करने के कौन-कौनसे तरीके हैं व इनसे कैसे बचें?

क्योंकि Trojan Horse किसी ऐसी File के रूप में छिपा रहता है। जो देखने में बिल्कुल असली फाईल लगती है, लेकिन होती नहीं है। इसीलिए फाईल डाउनलोड करते वक्त User को यही लगता है कि वह कोई Genuine File Download कर रहा है। लेकिन असल में वह एक Trojan Horse Download कर रहा होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि ट्रोजन हॉर्स को पहचानें कैसे? और इससे बचने का क्या उपाय है? आइए, जानते हैं।

Trojan Horse से कैसे बचें?

हालांकि ट्रोजन हॉर्स को पहचानना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन बिल्कुल नहीं है। अगर आप थोड़ी-सी सावधानी बरतें, तो अपने Phone अथवा Computer को Trojan Attack से बचा सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित कार्य जरूर करें :-

1. सिस्टम को अप-टू-डेट रखें

अपने System को हमेशा अप-टू-डेट रखें। और System Updates व Security Patches को कभी मिस न करें। साथ ही डिवाइस में मौजूद Apps और Software को भी नियमित रूप से Update करें। ताकि डिवाइस पूरी तरह सिक्योर रहे। आपको बताना चाहूँगा कि Updates के जरिए न सिर्फ Bugs को Fix किया जाता है। बल्कि नये फीचर्स भी दिए जाते हैं।

2. अन-ऑफिशियल स्त्रोतों से बचें

बहुत-से लोग Unauthorized Sources से Apps और Files डाउनलोड करते हैं। जो कि बिल्कुल भी Safe नहीं है। क्योंकि इस तरह की ऐप्स और फाईल्स में Trojans छिपे हो सकते हैं। जो आपके Device को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसीलिए UnOfficial Websites और App Stores से कोई भी App, Software या File Download न करें।

3. ईमेल अटैचमेंट्स को न खोलें

Email Attachments को खोलने से पहले यह सुनिश्चित करें कि वह Safe है या नहीं। अगर आपके पास किसी अनजान व्यक्ति का ईमेल आए। और उसमें Attachment हो, तो उसे बिल्कुल न खोलें। क्योंकि अटैचमेंट के रूप में Trojan Horse हो सकता है। ऐसे ईमेल को इनबॉक्स में बिल्कुल न रखें। क्योंकि भूलवश क्लिक हो सकता है। इसीलिए देखते ही तुरन्त Delete कर दें।

4. Suspicious Links को न खोलें

अगर आपको मैसेज, ईमेल या Chats में कोई Suspicious Link दिखाई दे। और उस पर क्लिक करने के लिए उकसाया या लालच दिया गया हो, तो ऐसी लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें। क्योंकि वह किसी Trojan का डाउनलोड लिंक हो सकता है। और आपका फोन हैक हो सकता है। इसीलिए इस तरह की Suspicious Links को खोलने से बचें।

5. Cracked Apps से बचें

बहुत-से लोग Cracked और Modified Softwares इस्तेमाल करते हैं। यह न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि खतरनाक भी है। क्योंकि इस तरह के Apps/Softwares में Virus और Trojans हो सकते हैं। जो आपके डिवाइस का पूरा कंट्रोल हैकर के हाथ में देते हैं। इसीलिए Cracked, Mod (Modified) और Pirated Apps Softwares इस्तेमाल करने से बचें।

6. लालच पर काबू रखें

लॉटरी, ईनाम, गाड़ी, कैश प्राईज तथा नौकरी के झाँसे में आकर कभी किसी Link पर Click न करें। और न ही कोई App, Game या File डाउनलोड करें। क्योंकि उसमें Trojan Horse हो सकता है। आप खुद सोचिए कि कोई बेवजह आपको लाखों-करोड़ों रूपये क्यों देगा?

यह असल मेंं हैकर्स का बिछाया हुआ एक जाल होता है, जिसमें लालची लोग आसानी से फंस जाते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन ठग भी इस तकनीक का खूब इस्तेमाल करते हैं। वे इसकी मदद से Victim के Credit/Debit Card डिटेल्स और Payment Details चुराते हैं। और उसके अकाउंट से सारे पैसे लेकर फुर्र हो जाते हैं। इसीलिए लालच में आकर कभी किसी लिंक पर क्लिक न करें। अगर भूलवश क्लिक कर भी दें अपनी कोई डिटेल्स न दें। और न ही कोई App या File डाउनलोड करें।

7. Use Antivirus

अपने डिवाइस में Antivirus जरूर इस्तेमाल कीजिए। और हो सके तो Paid Antivirus इस्तेमाल कीजिए। क्योंकि Free Antivirus किसी काम के नहीं हैं। और एंटीवायरस रखने से ज्यादा जरूरी है उसे लगातार Update करना। क्योंकि समय-समय पर नये Malwares आते रहते हैं। और उनसे निपटने के लिए Antivirus का Malware Database अप-टू-टेड होना बहुत जरूरी है। इसीलिए अपने एंटीवायरस को Regularly Update करें। ताकि वह नये मैलवेयर्स को Detect कर सके।

8. Use Firewll

अपने कम्प्यूटर में Firewall जरूर इस्तेमाल करें। अगर आप नहीं जानते कि Firewall Kya Hai? और इसे कैसे इस्तेमाल करेंं? तो इस लिंक पर क्लिक करके विस्तार से जान सकते हैं।

बहुत-से Android Users थर्ड पार्टी वेबसाइट्स से Apk Files Download करते हैं। जो कि बहुत खतरनाक है। क्योंकि इस तरह की वेबसाइट्स पर अक्सर Virus Infected Files मिलती हैं। जो आपके System को नुकसान पहुँचा सकती हैं। इसीलिए ऐसी Files को Download करने से बचें।

Trojan Horse : Summary

कुल मिलाकर Trojan या Trojan Horse एक खतरनाक कम्प्यूटर प्रोग्राम है। जो धोखे से सिस्टम के अंदर प्रवेश करता है। और सिस्टम पर कब्जा कर लेता है। उसके बाद यह Data चोरी करने से लेकर System को Crash करने तक कुछ भी कर सकता है।

अवश्य पढ़ें: Cardless Cash Withdrawl, बिना कार्ड के निकालें ATM से कैश

हालांकि Trojan अपनी Copies नहीं बनाता। लेकिन दूसरे Programs के लिए Backdoor जरूर खोल देता है। जिससे कि खतरनाक Virus और Malwares सिस्टम के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। और पूरे सिस्टम को बर्बाद कर देते हैं। इसीलिए Firewall Use करना बहुत जरूरी है। अगर आप Windows इस्तेमाल करते हैं तो अपने Computer में एक Paid Antivirus जरूर रखें। साथ ही उसे नियमित रूप से Update भी करें। और सबसे जरूरी बात, Unauthorized Websites से कभी कोई Software Download न करें।

Trojan Horse : FAQs

प्रश्न-1. ट्रोजन हॉर्स क्या है?

उत्तर: ट्रोजन हॉर्स (Trojan Horse) एक कम्प्यूटर प्रोग्राम है, जो देखने में बिल्कुल सामान्य लगता है। लेकिन अंदर से यह एक दुर्भावनापूर्ण कोड होता है, जो काफी खतरनाक होता है। जब इसे चलाया जाता है तो यह System पर कब्जा कर लेता है। और दूसरे Malwares के लिए दरवाजे खोल देता है। यह Data चोरी करने से लेकर Data Delete करने और सिस्टम को क्रैश करने तक कुछ भी कर सकता है

प्रश्न-2. ट्रोजन कितना खतरनाक होता है?

उत्तर: ट्रोजन हॉर्स बहुत खतरनाक है। यह सिस्टम पर पूरी तरह कब्जा कर लेता है। और उसका नियंत्रण Hacker के हाथ में दे देता है। जिससे कि हैकर आपके डिवाइस को दूर बैठे Remotely Control कर सकता है। और आपके फाईनेंशियल डिटेल्स, पासवर्ड्स, पैसे और ब्राऊज़िंग हिस्ट्री सब कुछ चुरा सकता है। इसके अलावा आपके Data को Delete कर सकता है। और System को Crash कर सकता है।

प्रश्न-3. ट्रोजन क्या-क्या कर सकता है?

उत्तर: ट्रोजन हॉर्स कुछ भी सकता है। यहाँ तक कि आपका Data चोरी कर सकता है। Data Delete कर सकता है। Files को Modify कर सकता है। Virus और Malware Install कर सकता है। Unauthorized Transactions कर सकता है। Electronic Money चुरा सकता है। कम्प्यूटर से कनेक्टेड दूसरे Devices को संक्रमित कर सकता है। System को Restart कर सकता है। और सिस्टम को क्रैश कर सकता है।

प्रश्न-4. ट्रोजन हॉर्स का क्या मतलब है?

उत्तर: ट्रोजन हॉर्स का मतलब है, लकड़ी का वह घोड़ा, जो ट्रॉय शहर की बर्बादी का कारण बना। दरअसल इसके पीछे एक ग्रीक कहानी है। ट्रॉय शहर के राजकुमार को स्पार्टा की राजकुमारी से प्यार हो गया और वह उसे अपने शहर (ट्रॉय) ले गया। इससे स्पार्टा के राजा ने गुस्सा होकर ट्रॉय पर आक्रमण कर दिया। पर ट्रॉय चारों और से ऊँची-ऊँची दीवारों से घिरा था, इसीलिए शहर में घुसना आसान नहीं था। लम्बे समय तक युद्ध चला, मगर कोई नतीजा नहीं निकला। आखिरकार स्पार्टा के सैनिकों ने एक योजना बनाई। उन्होंने लकड़ी का विशाल घोड़ा बनाकर ट्रॉय के दरवाजे पर खड़ा कर दिया। और खुद पीछे लौट गए। ट्रॉजन्स (ट्रॉय के निवासी) ने जब घोड़े को देखा तो वे उसे उपहार समझकर शहर के अंदर ले गए। और अपनी जत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। रात को जब सब थक-हारकर सो गए तो घोड़े के पेट में छिपे स्पार्टा के सैनिक बाहर निकले। और उन्होंने शहर का प्रवेश द्वार खोल दिया। जिससे कि द्वार पर इंतजार कर रहे स्पार्टा के सैनिक अंदर घुसे और आक्रमण कर दिया। इस हमले में ज्यादातर ट्रोजन्स मारे गए और ट्रॉय पर स्पार्टा के सैनिकों का कब्जा हो गया।इसी घोड़े के नाम ‘ट्रोजन हॉर्स’ का नामकरण किया गया है।

प्रश्न-5. ट्रोजन हॉर्स के प्रकार कौन-कौनसे है?

उत्तर: ट्रोजन हॉर्स के प्रकार निम्नलिखित हैं:-

  • Remote Access Trojans
  • Data Sending Trojans
  • Destructive Trojans
  • Proxy Trojans
  • FTP Trojans
  • Security Software Disabler Trojans
  • DoS Attack Trojans

उम्मीद है इस आर्टिकल के जरिए आपको Trojan या Trojan Horse क्या होता है? यह सिस्टम में कैसे प्रवेश करता है? इसके क्या-क्या नुकसान हैं? और इससे बचा कैसे जा सकता है? इस विषय में उपयोगी जानकारी मिली होगी। अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया तो इसे Like और Share कीजिए। और ऐसे ही और ज्ञानवर्धक आर्टिकल्स के लिए टेकसेवी डॉट कॉम को Subscribe कर लीजिए। ताकि जब भी हम कोई नया आर्टिकल पब्लिश करें, आपको उसकी सूचना मिल जाए।

अवश्य पढ़ें (खास आपके लिए) :-

“Trojan Horse क्या है? यह कैसे काम करता है? इससे कैसे बचें?” पर 1 विचार

Comment

error: Content is protected !!

Discover more from Techsevi

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading