छोड़कर सामग्री पर जाएँ
You are here : HomeExplanationUpdate Phone & Apps

Updates क्या होते हैं? ये इतने जरूरी क्यों होते है?

update-apps-phone

अगर आप एक स्मार्टफोन यूजर हैं तो जाहिर-सी बात है आपको अलग-अलग काम के लिए बहुत-सी Apps की जरूरत पड़ती होगी। और इसीलिए आप इन Apps को हमेशा अपने फोन में इंस्टॉल करके रखते होंंगे। साथ ही समय-समय पर Update भी करते होंगे। है ना? लेकिन सारे लोग ऐसा नहीं करते। बहुत-से लोग इन Updates को अनदेखा कर देते हैं। और बार-बार याद दिलाते रहने के बावजूद भी Apps को Update नहीं करते। जबकि हर ऐप को समय पर अपडेट करना बहुत जरूरी है। अब आप पूछेंगे कि क्यों जरूरी है? Why is it necessary to update apps? और अगर हम किसी ऐप को अपडेट नहीं करेंगे तो क्या हो जाएगा? तो आइए, जानते हैं।

Update क्या होता है?

सबसे पहले तो आपको यह समझना जरूरी है कि Update आखिर होता क्या है? और क्यों बार-बार किसी App के लिए अपडेट जारी किया जाता है। चलिए मैं इसे एक छोटे से उदाहरण के माध्यम से समझाता हूँ। मान लीजिए आपने नया घर बनवाया। लेकिन कुछ सालों बाद उसकी दिवारों से प्लास्टर उखड़ने लगता है और छत भी टपकने लग जाती है। लेकिन आप उसकी मरम्मत नहीं करवाते। इसीलिए कुछ साल बाद दीवारें भी जर्जर हो जाती हैं और छत पहले की बजाय और ज्यादा टपकने लग जाती है। लेकिन आप फिर भी ध्यान नहीं देते। इसीलिए कुछ साल बाद दीवारें इतनी कमजोर हो जाती हैं कि वे छत का बोझ झेलने में असमर्थ हो जाती हैंं और परिणामस्वरूप पूरा घर ढह जाता है।

अवश्य पढ़ें: दुनिया की 10 सबसे फालतू और वाहियात Apps, जो हर फोन में देखने को मिल जाती हैं

इस उदाहरण से आपको यह बात तो समझ में आ गई होगी कि अगर आप चाहते तो घर को गिरने से बचा सकते थे। कैसे? अगर प्लास्टर उखड़ते ही छत और दीवारों की मरम्मत हो जाती तो घर बच जाता। और इसी मरम्मत को ‘अपडेट’ (Update) कहते हैं। अपडेट यानि कि नवीनीकरण, सुधार, मरम्मत, कमियों को दूर करना और समय के साथ बदलाव करना। Update का अर्थ बहुत ही विस्तृत है। यह सिर्फ Phone या Computer तक ही सीमित नहीं है बल्कि हर क्षेत्र में, यहाँ तक कि हमारे व्यक्तिगत जीवन में भी इसका विशेष महत्व है। मशीनों के साथ-साथ इंसान भी खुद को Update करता रहता है। और यह बहुत ही जरूरी है।

Apps को Update करना क्यों जरूरी है?

दरअसल टेक्नोलॉजी बहुत ही तेजी से बदलती है। आज जो चीज सबसे Latest और Advanced है, वह कल नहीं रहेगी। क्योंकि कल उसकी जगह, उससे भी उन्नत और Advanced चीज आ जाएगी। अगर बात करें Mobile Apps की तो कोई भी Mobile App एक ही बार में पूरी तरह बनकर तैयार नहीं होती। बल्कि उसके बनने की प्रक्रिया हमेशा चलती रहती है… Updates के जरिए। इसलिए हर अपडेट खास होता है। क्योंंकि Updates के जरिए न सिर्फ App की कमियों को दूर किया जाता है। बल्कि नये फीचर्स को भी जोड़ा जाता है और जरूरी बदलाव भी किए जाते हैं।

अवश्य पढ़ें: आखिर Brave Browser लोगों को इतना ज्यादा पसंद क्यों आ रहा है? टॉप-10 कारण

अगर गूगल कंपनी Android के लिए हर साल Update जारी नहीं करती तो आज आप Android 10 की जगह Android 1.0 ही यूज कर रहे होते। इसी तरह अगर WhatsApp भी अपनी ऐप के लिए अपडेट जारी नहीं करती तो आज आप Calling फीचर का लाभ नहीं उठा पाते। क्योंकि यह फीचर बाद में जोड़ा गया था… Update के जरिए। इसलिए अपडेट जरूरी है। अगर किसी ऐप को बनाते समय उसमें कोई कमी रह गई तो उसे सिर्फ अपडेट के जरिए ही दूर किया जा सकता है। साथ ही ऐप में कोई नया फीचर जोड़ना है या कोई बदलाव करना है तो वह भी अपडेट के जरिए ही संभव है। इसीलिए ऐप बनाने वाली कंपनी समय-समय पर अपडेट जारी करती है, ताकि उसकी ऐप हमेशा अप-टू-डेेेट रहे। इसलिए हर ऐप को समय पर अपडेट करना जरूरी है।

अगर Update नहीं करेंगे तो क्या होगा?

अगर आप अपने फोन को Latest OS Update और System Updates से अपडेटेड नहीं रखेंगे या फिर फोन में मौजूद Apps को समय पर अपडेट नहीं करेंगे तो आपके फोन की सुरक्षा (Security) खतरे में पड़ जाएगी। यहाँ तक कि आपका फोन हैक (Hack) भी हो सकता है। इसलिए फोन को अपडेटेड रखना बेहद जरूरी है। बहुत-से लोग सोचते हैं कि ये Updates किसी काम के नहीं होते। उल्टा इनको डाउनलोड करने के चक्कर में Internet Data और Time ही बर्बाद होता है, मिलता तो कुछ है नहीं। तो मैं आपको बताना चाहूँगा कि असल में आपका Time और Data बर्बाद नहीं होता है, बल्कि उसका सदुपयोग होता है। क्योंकि उसके बदले आपको ढ़ेर सारे नये फीचर्स मिलते हैं। साथ ही फोन की Performance सुधर जाती है और सुरक्षा बढ़ जाती है।

अवश्य पढ़ें: Sensor क्या है? हमारे फोन में कौन-कौनसे सेंसर्स होते हैं और वे क्या काम करते हैं?

आपको बताना चाहूँगा कि Android दुनिया का सबसे बड़ा Mobile Operating System है। और आज के दिन लगभग 75% फोन Android Operating System पर काम कर रहे हैंं। इसलिए सबसे ज्यादा Hacking Attacks भी Android पर ही होते हैं। क्योंंकि एंड्रॉयड, Hackers की पहली पसंद है। हालांकि एंड्रॉयड की सुरक्षा को लेकर कंपनी कभी कोई कोताही नहीं बरतती। यहाँ तक कि बेहतर सिक्योरिटी के लिए कंपनी हर महीने Security Patches भी जारी करती है। लेकिन अगर आप इन Security Patches को अपने फोन मेें इंस्टॉल ही नहीं करते तो फिर इनके जारी करने का क्या फायदा? आपके फोन को तो हैक होना ही है। जब आप खुद चाहते हैं कि आपका फोन हैक हो तो कंपनी आपको कहाँ तक बचाएगी?

इन्हें भी अपडेट करें

हर फोन में बहुत-सी System Apps होती हैं, जो आपके लिए तो किसी काम की नहीं होती हैं, मगर आपके फोन के लिए बहुत जरूरी होती हैं। क्योंंकि इन्हीं की मदद से आपके फोन का सिस्टम सही ढंग से काम करता है, इसलिए इन्हें समय पर Update करना बेहद जरूरी है। लेकिन कुछ लोग इन्हें गैरजरूरी समझकर छोड़ देते हैं और कभी भी Update नहीं करते। ऐसे में Hackers बड़े ही आराम से आपके फोन के सिस्टम में घुस जाते हैं और फोन का पूरा कंट्रोल अपने हाथ में ले लेते हैं। और अगर एक बार कंट्रोल उनके हाथ में आ जाता है तो फिर वे अपनी मर्जी के मुताबिक आपके फोन का किसी भी काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यहाँ तक कि आतंकवादी गतिविधियों के लिए भी आपके फोन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सारांश

जब भी कोई App लॉन्च होती है तो वह ‘फुल एण्ड फाईनल’ नहीं होती है। उसमें कुछ कमियाँ तो रह ही जाती है। इन कमियों को तकनीकी भाषा में Bugs (बग्स) कहा जाता है। और इन Bugs को Fix करने के लिए कंपनी Update जारी करती है। कई बार जब किसी ऐप की Security में कमी रह जाती है, तो हैकर्स उसका फायदा उठा लेते हैं और आपका सारा Personal Data लेकर फुर्र हो जाते हैं।

अगर आप अपने फोन में Internet Banking, मोबाईल वॉलेट, ऑनलाइन पेमेंट और फाईनेंस से जुड़ी Apps इस्तेमाल करते हैं तो आपको बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है। क्योंकि इन Apps के जरिए Hackers आपकी बैंकिंग डिटेल्स या क्रेडिट/डेबिट कार्ड डिटेल्स चुराकर आपका बैंक अकाउंट साफ कर सकते हैं। इसलिए ऐसी Apps को हमेशा अप-टू-डेट रखें। उम्मीद करता हूँ यह आर्टिकल आपको काफी पसंद आया होगा। अगर पसंद आया तो इसे Like और Share कीजिए और ऐसे ही और ज्ञानवर्धक आर्टिकल्स के लिए टेकसेवी डॉट कॉम को सब्सक्राइब करना न भूलें, यह बिल्कुल मुफ्त है।

अवश्य पढ़ें (खास आपके लिए) :-

“Updates क्या होते हैं? ये इतने जरूरी क्यों होते है?” पर 3 विचार

  1. पिंगबेक: How To Fix A Slow Wordpress Website Step By (Complete Guide) 2022

Comment

error: Content is protected !!

Discover more from Techsevi

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading