SEO की दुनिया में Backlinks बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। ये आपकी वेबसाइट की Authority, Ranking और Trust Score को बढ़ाते हैं। लेकिन हर बैकलिंक फायदेमंद नहीं होता। कुछ Spammy और Low-quality Backlinks ऐसे भी होते हैं! जो वेबसाइट की Ranking को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे लिंक्स को हटाने के लिए Google ने एक विशेष टूल बनाया है, जिसका नाम है Google Disavow Tool। लेकिन यह है क्या? और काम कैसे करता है? साथ ही इसे इस्तेमाल कैसे करें? How To Use Google Disavow Tool? आइए, विस्तार से जानते हैं।
Google Disavow Tool क्या है?
Google Disavow Tool एक ऐसा टूल है! जो आपको Bad, Spammy और Harmful Backlinks को अपनी Backlink Profile से हटाने की सुविधा देता है। इसकी मदद से आप Google को यह बता सकते हैं कि “इन लिंक्स को मेरी वेबसाइट के साथ मत जोड़ो। मैं इनसे सहमत नहीं हूँ।”
अवश्य पढ़ें: Google Panda Update क्या है? कम्प्लीट SEO गाइड
आसान भाषा में, अगर कोई वेबसाइट आपकी साइट की ओर Spam Links या Harmful Links भेज रही है! तो आप Google को यह बता सकते हैं कि इन लिंक को Ignore किया जाए।
यह Google Search Console का एक एडवांस फीचर है! जिसे इस्तेमाल करके आप अपनी वेबसाइट को Negative SEO Attacks या Bad Backlink Profiles से सुरक्षित रख सकते हैं।
Google Disavow Tool कैसे काम करता है?
यह टूल सीधे आपके Links को डिलीट नहीं करता। बल्कि, यह Google को संकेत देता है कि “इन लिंक्स को मेरी साइट की Ranking के लिए न गिना जाए।”
अवश्य पढ़ें: Google Penguin Update क्या है? इससे कैसे बचें?
गूगल Disavow Tool की कार्यप्रणाली काफी सिंपल है। इसकी प्रक्रिया कुछ इस तरह होती है :-
- Google आपके बैकलिंक प्रोफाइल को स्कैन करता है।
- आप उन लिंक की एक “Disavow File” बनाते हैं, जिन्हें आप हटवाना चाहते हैं।
- यह फाइल आप Disavow Tool में अपलोड करते हैं।
- और Google उस फाइल में दिए गए Domain या Link को “Ignore” कर देता है। अर्थात् आपकी साइट की रैंकिंग पर उनका असर खत्म हो जाता है।
Google Disavow Tool कब यूज करें?
हर वेबसाइट को यह टूल इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती। Google खुद कहता है कि Disavow Tool को तभी इस्तेमाल करें! जब आपको यकीन हो कि कुछ बैकलिंक्स आपकी साइट को नुकसान पहुँचा रहे हैं। आपको यह टूल इस्तेमाल करना चाहिए, अगर :-
अवश्य पढ़ें: RankBrain Algorithm क्या है? कैसे काम करता है?
- आपने बैकलिंक्स के कारण Manual Action (Google Penalty) झेला है।
- आपकी साइट पर अचानक Spammy, Porn, Casino, या Low DA Websites से लिंक्स आ रहे हैं।
- आपकी साइट पर किसी ने Negative SEO Attack किया है।
- आप अपने Backlink Audit के दौरान खराब लिंक पहचान चुके हैं।
Google Disavow Tool कैसे यूज करें?
अब सवाल यह है कि Disavow Tool को इस्तेमाल कैसे करें? How To Use Disavow Tool? तो यह बहुत आसान है। आइए, Step-By-Step समझते हैं।
स्टेप-1. Backlink List डाउनलोड करें
सबसे पहले अपने सभी Backlinks की List Download डाउनलोड करें। यानि कि आपकी वेबसाइट को जो भी बाहरी Websites Link कर रही हैं! उन सभी वेबसाइट के URLs की लिस्ट डाउनलोड करें। इसके लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें :-
अवश्य पढ़ें: BERT Algorithm अपडेट क्या है? यह क्यों महत्वपूर्ण है?
- Google Search Console में जाएं।
- बाएं मेन्यू में जाएं। और Links पर क्लिक करें।
- “Top Linking Sites” सेक्शन से अपने सभी लिंक को Export करें।
- आप चाहें तो Ahrefs, SEMrush, या Moz जैसे टूल्स से भी पूरी लिंक रिपोर्ट निकाल सकते हैं।
स्टेप-2. Harmful Backlinks को पहचानें
अब आपको यह देखना है कि कौन-कौन से लिंक्स आपकी वेबसाइट के लिए हानिकारक हैं। यहां मैं आपको कुछ संकेत बता रहा हूं। जिनकी मदद से आप खराब लिंक्स की पहचान कर सकते हैं। जैसे कि-
- वेबसाइट की Domain Authority (DA) बहुत कम है।
- वेबसाइट का Content Unrelated है। (जैसे कि आपकी साइट टेक्नोलॉजी की है, लेकिन लिंक किसी Adult साइट से आ रहा है)।
- लिंक Automated Backlink Generators से बनाए गए हैं।
- वेबसाइट Google में Index नहीं है।
अवश्य पढ़ें: PageRank Algorithm क्या है? कैसे काम करता है?
ऐसे तमाम लिंक्स की एक लिस्ट बना लें। ताकि आप Disavow File बना सकें। और उसे Disavow Tool में अपलोड कर सकें।
स्टेप-3. Disavow File तैयार करें
अब आपको एक Text File (.txt) बनानी है। जिसमें उन सभी खराब लिंक्स या Domains को शामिल करना है! जिन्हें आप हटवाना चाहते हैं। उदाहरण के लिए,
# 2 domain to disavow
domain:spamwebsite.com
domain:badlinksite.net
# 3 links to disavow
https://example.com/spammy-link-1.html
https://example.com/spammy-link-2.html
https://example.com/spammy-link-3.html
स्पष्टीकरण (Google Disavow File):
- यहाँ “domain:” का मतलब है कि उस पूरे डोमेन के सभी Links को नजरअंदाज किया जाए। अगर आपको किसी वेबसाइट से आने वाले सभी लिंक्स को हटाना है! तो “domain:” यूज करें।
- अगर आप किसी Website के सिर्फ एक पेज को ब्लॉक करना चाहते हैं! तो उसका पूरा URL लिखें। और ध्यान रहे, हर यूआरएल को एक अलग पंक्ति (लाइन) में लिखें।
स्टेप-4. Disavow File अपलोड करें
जब Disavow File तैयार हो जाए! तो उसे .txt format में डाउनलोड करें। और Disavow Tool में अपलोड कर दें। इसके लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें :-
- सबसे पहले गूगल डिसअवॉ टूल (Click Here) में जाएं।
- अपनी Property (वेबसाइट) सलेक्ट करें।
- Upload Disavow File पर क्लिक करें।
- बनाई गई .txt फाइल अपलोड करें और सबमिट कर दें।
सफलतापूर्वक Disavow File Upload करने के बाद थोड़ा इंतजार करें। Google धीरे-धीरे इन लिंक्स को आपकी Backlink Profile हटाना या कहें कि “Ignore” करना शुरू कर देगा।
स्टेप-5. Result Check करें
आपको बताना चाहूंगा कि Disavow File Upload करने के बाद तुरंत रिजल्ट नहीं मिलेगा। Google को यह प्रोसेस कंपलीट करने में कुछ हफ्ते से लेकर कुछ महीने तक लग सकते हैं। इसीलिए थोड़ा धैर्य रखें।
अवश्य पढ़ें: Google Hummingbird Update क्या है? SEO गाइड
आप अपने Search Console में नियमित रूप से Manual Actions और Performance Reports चेक करते रहें। अगर सब सही हुआ, तो आपकी साइट की Ranking धीरे-धीरे सुधरने लगेगी।
Google Disavow Tool : जरूरी टिप्स
गूगल का Disavow Tool कोई नॉर्मल टूल नहीं है। यह एक बेहद Advanced Tool है, जिसका उपयोग सिर्फ विशेष परिस्थितियों में ही किया जाता है। इसीलिए इसका इस्तेमाल सोच-समझकर करें। लेकिन कब? आइए, जानते हैं कि किन परिस्थितियों में Google Disavow Tool का इस्तेमाल करना चाहिए।
- Disavow Tool का इस्तेमाल केवल तभी करें! जब आपको पूरा यकीन हो कि लिंक हानिकारक हैं।
- एक गलत लिंक को Disavow करने से आपकी Ranking गिर सकती है।
- पहले कोशिश करें कि आप Website Owner से Contact करके Link हटवाएं।
- अपनी Disavow File का हमेशा Backup रखें।
- अगर गलती हो जाए, तो आप बाद में नई Updated File Upload करके उसे सुधार सकते हैं।
Google Disavow Tool : निष्कर्ष
कुल मिलाकर Google Disavow Tool एक शक्तिशाली लेकिन संवेदनशील SEO Tool है। यह आपकी साइट को खराब लिंक से बचाने और रैंकिंग सुधारने में मदद करता है। लेकिन इसे सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करना जरूरी है। अगर आप नियमित रूप से अपने Backlinks का ऑडिट करते हैं। और केवल भरोसेमंद साइटों से ही बैकलिंक बनाते हैं! तो आपको कभी इस टूल की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
अवश्य पढ़ें: On-Page SEO क्या है? यह क्यों जरूरी है? कैसे करें?
उम्मीद है इस आर्टिकल के जरिए आपको Google Disavow Tool Kya Hai? यह कैसे काम करता है? इसे कब इस्तेमाल करें? और कैसे इस्तेमाल करें? इसके बारे में उपयोगी जानकारी मिली होगी। अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर कीजिए। और ऐसे ही और आर्टिकल्स के लिए टेकसेवी डॉट कॉम को सब्सक्राइब कर लीजिए। ताकि नया आर्टिकल पब्लिश होते ही आपको नोटिफिकेशन मिल जाए।
Google Disavow Tool : प्रश्नोतरी
1. Google Disavow Tool क्या है?
उत्तर: यह Google Search Console का एक Advanced Tool है! जो वेबसाइट मालिकों को Spammy और Harmful Backlinks को Google से Ignore करवाने की सुविधा देता है। ताकि वे साइट की रैंकिंग पर नकारात्मक प्रभाव न डालें।
2. Disavow Tool का इस्तेमाल कब करना चाहिए?
उत्तर: जब आपकी वेबसाइट पर ऐसे बैकलिंक्स हों जो असामान्य, स्पैमी या फिर Google की गाइडलाइंस के खिलाफ हों। जैसे कि लिंक-बिल्डिंग स्कीम या पेड लिंक्स। तब इस टूल का उपयोग करना चाहिए।
3. Disavow फाइल कैसे बनाते हैं?
उत्तर: बहुत आसान है। एक .txt फाइल बनाइए। और उसमें उन Domains या URLs को Add कीजिए! जिन्हें आप हटाना चाहते हैं। फिर इस फाइल को Google Disavow Tool में अपलोड कर दीजिए, बस।
4. Disavow फाइल अपलोड करने के बाद क्या होता है?
उत्तर: Google धीरे-धीरे उन लिंक्स को अपने इंडेक्स से अनदेखा करना शुरू कर देता है। इसका असर कुछ हफ्तों से लेकर कुछ महीनों में दिख सकता है।
5. अगर गलती से अच्छे लिंक्स Disavow हो जाएं तो क्या करें?
उत्तर: आप नई अपडेटेड .txt फाइल अपलोड कर सकते हैं। और उसमें से गलती वाले लिंक्स हटा सकते हैं। इससे Google दोबारा उन लिंक को Consider करने लगेगा।
6. क्या Disavow Tool से वेबसाइट की रैंकिंग तुरंत सुधरती है?
उत्तर: नहीं, यह एक लंबी प्रक्रिया है। Disavow करने के बाद Google को उन बदलावों को प्रोसेस करने में समय लगता है। और SEO सुधार धीरे-धीरे दिखाई देता है।