छोड़कर सामग्री पर जाएँ
मुख्यपृष्ठ » Blog » Explanation (Category) » Backlink

Backlink क्या है? High Quality Backlinks कैसे बनाएं?

Backlink-Kya-Hai

अगर आप एक Blogger, Content Creator या SEO Person हैं! तो आपने बैकलिंक का नाम जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि बैकलिंक होती क्या है? और यह SEO के लिए क्यों और कितनी जरूरी है? अगर नहीं तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है। क्योंकि इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि Backlink क्या होती है? What is a Backlink? और यह काम कैसे करती है? साथ ही एक ब्लॉग या वेबसाइट की Ranking में बैकलिंक का क्या योगदान होता है? तो आइए, Backlinks के प्रकार, तरीके, फायदे और Link Building Strategies के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Table of Contents

बैकलिंक (Backlink)

हर Blogger और Content Creator चाहता है कि उसकी वेबसाइट गूगल में Top पर Rank करे। और इसके लिए SEO (Search Engine Optimization) एक पॉपुलर तरीका है। लेकिन जब हम Off-Page SEO की बात करते हैं! तो Backlinks के योगदान पर चर्चा करना जरूरी हो जाता है। क्योंकि बैकलिंक्स Off Page SEO की रीढ़ होती हैं। क्यों? आइए, समझते हैं।

अवश्य पढ़ें: SEO क्या है? अपने ब्लॉग या वेबसाईट का एसईओ कैसे करें?

असल में बैकलिंक्स बहुत ही महत्वपूर्ण लिंक्स होती हैं! जो आपकी वेबसाइट को Authority दिलाती हैं। साथ ही Search Engines को यह बताती हैं कि आपकी वेबसाइट यूजर्स के लिए कितनी “उपयोगी” और “विश्वसनीय” है। इसके अलावा बैकलिंक्स वेबसाइट पर Traffic लाती हैं। और Search Engines में वेबसाइट की Ranking भी बढ़ाती हैं। लेकिन बैकलिंक्स होती क्या हैं? आइए, समझते हैं।

Backlink क्या होती है?

जब कोई वेबसाइट अपने किसी आर्टिकल में, किसी दूसरी वेबसाइट का Link जोड़ती है! तो उसे Backlink कहा जाता है। उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि आपने अपने Blog पर कोई पोस्ट लिखी। और मैंने उसका लिंक अपनी इस Post पोस्ट में जोड़ दिया। तो यह एक बैकलिंक कहलाएगी।

चलिए, इसे एक दूसरे उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए कि आपने एक ब्लॉग पोस्ट लिखा, “Best Link Building Tools For SEO.” और एक पॉपुलर SEO Website जैसे कि Semrush ने अपने आर्टिकल में आपके इस ब्लॉग-पोस्ट का लिंक दिया! तो यह आपके लिए एक बैकलिंक होगी।

Backlinks क्यों जरूरी हैं?

अब सवाल यह है कि बैकलिंक्स इतने महत्वपूर्ण क्यों है? Why Are Backlinks Important? तो आपको बताना चाहूंगा कि बैकलिंक्स SEO (Search Engine Optimization) का एक बेहद अहम हिस्सा हैं। और Google जैसे तमाम Search Engines बैकलिंक्स को वेबसाइट की Authority और Trustworthiness का एक महत्वपूर्ण संकेतक मानते हैं।

अवश्य पढ़ें: On-Page SEO क्या है? यह क्यों जरूरी है? कैसे करें?

जब अन्य वेबसाइट्स आपकी वेबसाइट को लिंक करती हैं! तो सर्च इंजन्स इसे एक Vote के रूप में देखते हैं। जो आपके पेज की Quality और Usefulness को प्रमाणित करता है। इससे आपकी साइट की SEO Ranking सुधरती है। और Organic Traffic में इजाफा होता है।  

इसके अलावा, Backlinks आपके कंटेंट तक पहुँचने का एक और रास्ता प्रदान करते हैं। जब कोई यूजर किसी अन्य Website पर आपके पेज का लिंक देखकर क्लिक करता है! तो यह आपकी वेबसाइट पर Referral Traffic बढ़ाता है। साथ ही, अगर बैकलिंक्स High Authority Websites से आते हैं! तो यह आपकी वेबसाइट साइट की Credibility को और बढ़ा देता है। इसलिए, Quality Backlinks बनाना SEO के लिए बहुत जरूरी है।

Backlinks के प्रकार

वैसे तो बैकलिंक्स कई प्रकार के होते हैं। जिनमें से प्रत्येक का SEO और SERP Ranking पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। लेकिन मुख्य रूप से इन्हें दो प्रकारों में बांटा जाता है। एक, डूफॉलो (Dofollow) और दूसरा नोफॉलो (Nofollow)। आइए, इन्हें विस्तार से समझते हैं। (Types of Backlinks) :-

1. Dofollow Backlinks

डूफॉलो बैकलिंक्स सबसे मूल्यवान बैकलिंक्स होते हैं। क्योंकि ये Search Engines को यह सिग्नल देते हैं कि Link की गई वेबसाइट विश्वसनीय और उपयोगी है। जब कोई वेबसाइट आपकी साइट को DoFollow Backlink देती है! तो वह आपकी साइट को Link Juice या SEO Value पास करती है। जिससे आपकी Search Ranking सुधरती है।

अवश्य पढ़ें: Off-Page SEO क्या है? कैसे करें? (स्टेप-बाइ-स्टेप गाइड)

हालाँकि, डूफॉलो बैकलिंक्स की Quality बहुत मायने रखती है। अगर ये लिंक Spammy या Low-Quality Websites से आते हैं! तो ये आपकी साइट को नुकसान भी पहुँचा सकते हैं। इसलिए, हमेशा हाई-डोमेन ऑथोरिटी (High DA) वाली वेबसाइट्स से ही Do-Follow Backlinks बनाएं।

2. Nofollow Backlinks

नोफॉलो बैकलिंक्स में ‘rel=”nofollow”‘ टैग लगा होता है। जो Search Engines को बताता है कि इस लिंक को Follow नहीं करना है। इसका मतलब यह है कि ये बैकलिंक्स आपकी वेबसाइट को सीधे SEO लाभ नहीं पहुँचाते। हालाँकि, फिर भी ये महत्वपूर्ण होते हैं। क्योंकि ये Traffic लाने में मदद करते हैं। साथ ही एक Business के लिए Brand Awareness बढ़ाने में मदद करते हैं।

अवश्य पढ़ें: Technical SEO क्या है? यह क्यों जरूरी है? कैसे करें?

नोफॉलो लिंक्स अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट्स, कमेंट्स, Guest Posts और Sponsored Posts में मिलते हैं। Google का मानना है कि एक Natural Link Profile में डूफॉलो और नोफॉलो दोनों तरह के बैकलिंक्स का मिश्रण होना चाहिए। इसलिए इन्हें पूरी तरह नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आमतौर पर इन्हें डूफॉलो बैकलिंक्स को मैनेज करने के लिए बनाया जाता है। लेकिन Organic Traffic के लिए ये बहुत जरूरी हैं।

बैकलिंक्स के अन्य महत्वपूर्ण प्रकार : डूफॉलो और नोफॉलो के अलावा Backlinks के कुछ अन्य प्रकार भी हैं। जो SEO के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। इसीलिए इनके बारे में जानना बहुत जरूरी है। तो आइए, कुछ Other Types of Backlinks देखते हैं :-

3. Sponsored/Paid Backlinks

प्रायोजित या Paid Backlinks वे लिंक्स होते हैं! जिन्हें आप पैसे देकर खरीदते हैं। अर्थात् किसी Blogger या Influencer को पैसे देकर उनके Content में अपना Link शामिल करवाते हैं। यह तरीका तेजी से Backlinks बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ऐसे लिंक्स को डिस्क्लोज करना बहुत जरूरी है। अगर आपने Paid Backlinks को Disclose नहीं किया। तो गूगल उन्हें Spam की श्रेणी में डाल देगा। और इसकी वजह से वेबसाइट Penalize भी हो सकती है।

अवश्य पढ़ें: Sponsored Post क्या है? कैसे लिखें? कितना चार्ज करें?

इसलिए, Paid Links को हमेशा ‘rel=”sponsored”‘ टैग के साथ मार्क करें। ताकि सर्च इंजन्स समझ सकें कि यह एक Sponsored Link है। अगर आप सही तरीके से Paid Backlinks बनाएंगे! तो कोई दिक्कत नहीं होगी। उल्टा यह Traffic और Brand Exposure बढ़ाने में मदद करेगी।

4. Guest Post Backlinks

जब आप किसी दूसरी वेबसाइट पर Guest Post लिखते हैं। और उसमें अपनी वेबसाइट का लिंक देते हैं! तो यह Guest Post Backlink कहलाती है। Guest Blogging से सिर्फ बैकलिंक्स ही नहीं मिलते। बल्कि Brand Visibility भी बढ़ती है। साथ ही Targeted Audience तक पहुँच भी बनती है। इसके अलावा अगर आप किसी बड़े पब्लिशर (जैसे कि Forbes, Entrepreneur) पर गेस्ट पोस्ट लिखते हैं! तो आपकी Credibility भी बढ़ती है।

गेस्ट पोस्टिंग के लिए हमेशा ऐसी वेबसाइट्स चुनें! जिनकी हाई डोमेन अथॉरिटी (High DA) हो। और जो आपके Niche से रिलेटेड हों। ताकि बैकलिंक्स का पूरा फायदा मिल सके। लेकिन ध्यान रखें! गेस्ट पोस्ट्स में लिंक्स हमेशा Natural और Relevant होने चाहिए। वरना Google इन्हें स्पैम समझ सकता है।

5. Internal Backlinks

ये आपकी खुद की वेबसाइट के अंदर के लिंक्स होते हैं! जो एक पेज से दूसरे पेज को जोड़ते हैं। Internal Linking से वेबसाइट की Search Engine Ranking में सुधार होता है। क्योंकि यह सर्च इंजन्स को आपकी साइट का स्ट्रक्चर समझने में मदद करता है। यह आपके महत्वपूर्ण पेजेज को अधिक Link Juice प्रदान करता है। जिससे उनकी रैंकिंग बेहतर होती है। साथ ही, यह यूजर्स को रिलेटेड कंटेंट तक पहुंचने में मदद करके Bounce Rate कम करता है। और Session Duration बढ़ाता है।

अवश्य पढ़ें: Local SEO क्या है? यह क्यों जरूरी है व कैसे करें?

एक अच्छी Internal Linking Strategy आपकी वेबसाइट के सभी पेजेज को आपस में जोड़कर एक मजबूत Site Structure बनाती है। जो SEO और User Experience दोनों के लिए जरूरी है। इसीलिए Internal Backlinks बनाते वक्त Anchor Texts को नेचुरल और रिलेवेंट रखें। और केवल उन्हीं पेजेज को लिंक करें! जो Content से संबंधित हों। इससे यूजर और सर्च इंजन दोनों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

Backlinks के फायदे

बैकलिंक्स सिर्फ Search Engine Ranking ही नहीं बढ़ाते। बल्कि Traffic, Brand Trust, Industry Authority और Long-term Growth में भी मदद करते हैं। लेकिन इसके लिए High Quality और Relevant Backlinks पर फोकस करना जरूरी है। न कि सिर्फ लिंक्स की संख्या पर। खैर, ये हैं बैकलिंक्स के 5 बड़े फायदे (5 Key Benefits of Backlinks) :-

1. सर्च इंजन रैंकिंग में सुधार

बैकलिंक्स Off-Page SEO के सबसे महत्वपूर्ण Factors में से एक हैं। जब अधिक गुणवत्तापूर्ण वेबसाइट्स आपकी साइट को लिंक करती हैं। तो Google इसे एक “Vote of Confidence” मानता है। और आपकी साइट को सर्च रिजल्ट्स में High Position पर Rank करने में मदद करता है। खासकर, High Domain Authority वाली Websites से बैकलिंक मिलने पर Ranking में तेजी से सुधार होता है।

अवश्य पढ़ें: Keyword Research क्या है? कीवर्ड रिसर्च कैसे करें?

लेकिन याद रहे! बिना सोचे-समझे ऊल-जलूल बैकलिंक्स नहीं बनानी हैं। क्योंकि Backlinks की Quantity नहीं, बल्कि Quality मायने रखती है। Low-Quality या Spammy Links आपकी वेबसाइट को Penalty दे सकती हैं। इसलिए, सिर्फ Authentic और Relevant Backlinks ही बनाएं।

2. वेबसाइट ट्रैफ़िक बढ़ाता है

बैकलिंक्स न सिर्फ SEO के लिए फायदेमंद होते हैं। बल्कि ये Referral Traffic भी लाते हैं। जब कोई यूजर किसी दूसरी वेबसाइट पर आपके Content का लिंक देखकर क्लिक करता है! तो वह सीधे आपकी साइट पर आता है। और यह पूरी तरह Organic Traffic होता है। जिसमें बाउंस रेट भी काफी कम होता है। क्योंकि यूजर वास्तव में आपके कंटेंट में Interested होता है।

अवश्य पढ़ें: Traffic क्या है? अपने Blog पर ज्यादा ट्राफिक कैसे लें?

अगर आपकी वेबसाइट किसी Popular Blog, News Portal या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिंक की जाती है! तो इससे Referral Traffic काफी बढ़ सकता है। जो Long Term में आपकी Audience बढ़ाने में मदद करता है।

3. ब्रांड अवेयरनेस और क्रेडिबिलिटी बढ़ाता है

जब कोई बड़ी और प्रतिष्ठित वेबसाइट आपकी साइट को लिंक करती हैं! तो इससे आपके Brand की विश्वसनीयता (Trustworthiness) बढ़ती है। यूजर्स उन वेबसाइट्स पर आपके कंटेंट को देखकर आपके बारे में जानते हैं। और आप पर भरोसा करने लगते हैं। क्योंकि वे एक Famous और Reputed वेबसाइट पर आपका Link पाते हैं। जिससे उनका Trust Build होता है।

इसके अलावा, Backlinks से Brand Mentions भी बढ़ते हैं। जिससे ब्रांड की Online Presence मजबूत होती है। और लोगों को आपके Business के बारे में पता चलता है। यह नए Blogs और Businesses के लिए काफी फायदेमंद है। क्योंकि शुरुआत में इन्हें अधिक Exposure की जरूरत होती है।

4. इंडस्ट्री में ऑथोरिटी स्थापित करता है

अगर आपकी वेबसाइट को आपके Niche के एक्सपर्ट्स और पॉपुलर वेबसाइट्स द्वारा लिंक किया जाता है! तो Google और यूजर्स आपको उस फील्ड का Authority Source मानने लगते हैं। इससे आपकी साइट की E-E-A-T (Experience, Expertise, Authoritativeness, Trustworthiness) बढ़ती है। जो Google के लिए एक महत्वपूर्ण Ranking Factor है।

अवश्य पढ़ें: Article Writing क्या है? SEO Friendly Article कैसे लिखें?

उदाहरण के लिए, अगर कोई हेल्थ ब्लॉग Medical Experts और Government Health Websites से Backlinks प्राप्त करता है! तो उसके Content की विश्वसनीयता बढ़ जाती है। और सर्च इंजन्स उसे प्राथमिकता देते हैं। इस तरह बैकलिंक्स Industry में अथोरिटी बढ़ाने में मदद करती हैं।

5. लॉन्ग-टर्म ऑर्गेनिक ग्रोथ में सहायक

क्वालिटी बैकलिंक्स, Long Term में वेबसाइट को काफी फायदा पहुँचाती हैं। एक बार आपकी वेबसाइट को अच्छे सोर्सेज से Backlinks मिल जाते हैं! तो वे सालों तक आपकी Ranking और Traffic को सपोर्ट करते हैं। बशर्ते कि Links Active रहें। इससे आपकी वेबसाइट की Organic Growth होती है।

इसके विपरीत, यदि आप Keyword Stuffing या Short-term Tricks का उपयोग करते हैं! तो इससे आपकी वेबसाइट को Long-term में कोई फायदा नहीं होता। क्योंकि इस तरह के Shortcuts से स्थायी सफलता नहीं मिलती। इसलिए, Natural और Sustainable Link Building SEO की सबसे अच्छी रणनीति है। जो समय के साथ आपकी वेबसाइट को Grow करने में मदद करती है।

Quality Backlinks कैसे बनाएं?

अब सवाल यह है कि हाई-क्वालिटी बैकलिंक्स कैसे बनाएं? How to Build Quality Backlinks? तो इसके कई अलग-अलग तरीके हैं। लेकिन हाई-क्वालिटी बैकलिंक्स बनाने के लिए आपको सही Link Building Strategy अपनानी होगी। आइए, कुछ प्रभावी Backlink Building Strategies के बारे में जानते हैं। जिनकी मदद से आप High-Quality Backlinks बना सकते हैं:-

1. High-Quality Content लिखें।

अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर High Quality Content लिखें। आपका कंटेंट जितना ज्यादा Unique, Informative और Useful होगा। उतना ही ज्यादा आपके Content को दूसरी वेबसाइट्स द्वारा लिंक किया जाएगा। और इस तरह आपको खुद-ब-खुद Quality Backlinks मिल जाऐंगी।

2. Guest Posting करें

गेस्ट पोस्टिंग, Quality Link Building का एक प्रभावी तरीका है। जिसमें आप दूसरी वेबसाइट्स (खासकर अपने Niche के ब्लॉग या वेबसाइट) पर आर्टिकल लिखकर अपनी वेबसाइट का लिंक शामिल करते हैं। इसके लिए आपको हाई डोमेन अथॉरिटी (High DA) वाली वेबसाइट्स ढूंढनी चाहिए। और उनके Guest Posting गाइडलाइंस को फॉलो करना चाहिए।

3. Broken Link Building करें

ब्रोकन लिंक बिल्डिंग एक ऐसी Link Building Strategy है! जिसमें आप दूसरी वेबसाइट्स पर टूटे हुए (404 Error) लिंक्स ढूंढते हैं। और वेबमास्टर को संपर्क करके उन्हें अपनी वेबसाइट के Relevant Content से रिप्लेस करने का सुझाव देते हैं। यह एक Win-Win Situation होती है। क्योंकि Website Owner को Error Fix के साथ एक नया लिंक मिल जाता है। और आपको एक क्वालिटी बैकलिंक

4. Infographics शेयर करें

हाई-क्वालिटी कॉन्टेंट के साथ Infographics और Case Studies बनाऐं। और उन्हें विभिन्न Platforms पर पब्लिश करें। साथ ही दूसरी Websites और Bloggers को अपना Content शेयर करने के लिए प्रेरित करें। ताकि वे आपके कॉन्टेंट को अपनी साइट पर शेयर करें! और आपको Natural Backlinks मिलें। लेकिन ध्यान रहे! यह सिर्फ तभी काम करेगा, जब आपके कॉन्टेंट में दम होगा।

5. Forums व Community Post करें

अपनी वेबसाइट के Niche से रिलेटेड Forums चुनें। जैसे कि Tech के लिए TechEnclave. या Automobile के लिए Team-BHP. और Relevant Topics पर चर्चा करें या चर्चा में भाग लें। और जहां जरूरी हो, वहां अपनी साइट का लिंक शेयर करें। साथ ही Quora, Ask और Reddit जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहकर सवालों के जवाब दें। और अपनी वेबसाइट के लिए बैकलिंक्स बनाएं। लेकिन याद रहे! Spam नहीं करना है। वरना आपका अकाउंट बैन हो सकता है।

6. HARO का उपयोग करें

HARO (Help a Reporter Out) एक प्लेटफॉर्म है। जहां Journalist और Bloggers सोर्सेज मांगते हैं। आप यहां Expert के रूप में अपना Input देकर अपनी वेबसाइट का लिंक शामिल कर सकते हैं। यह Quality Link Building का बहुत ही प्रभावी तरीका है। क्योंकि आपको High Authority Websites से Backlinks मिलते हैं।

7. Social Media का इस्तेमाल करें

अगर आप सोशल मीडिया को ठीक से इस्तेमाल करें! तो इससे सस्ता और प्रभावी Marketing Tool आपको ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा। क्योंकि यहां आपको बिना एक पैसा खर्च किए Huge Audience मिलती है। जो आपके Action पर तुरन्त React करती है। इसीलिए अपनी वेबसाइट को Facebook, X, Linkedin और अन्य Social Media Platforms पर प्रमोट करें। और फ्री में Backlinks बनाएं।

8. Directories में Submit करें।

डायरेक्टरी सबमिशन, Link Building का एक पॉपुलर तरीका है। जिसमें वेबसाइट को विभिन्न Online Directories में सबमिट किया जाता है। इसलिए अपनी वेबसाइट को Businesses Directories (जैसे कि Google My Business, Yelp आदि) में सबमिट करें। और Relevant Backlinks बनाएं। हालांकि ये नोफॉलो बैकलिंक्स होते हैं। लेकिन ये आपकी Online Visibility को बढ़ाते हैं। साथ ही वेबसाइट पर Organic Traffic भी बढ़ाते हैं।

9. Competitor Backlink Analysis करें

अपने प्रतिद्वंद्वी वेबसाइट्स के Backlinks का विश्लेषण करें। और देखें कि उन्हें किन-किन Websites से बैकलिंक्स मिल रहे हैं। इसके लिए आप Ahrefs, SEMrush और Moz जैसे टूल्स का उपयोग कर सकते हैं। और अपने Competitor Websites की “Backlink Profile” देख सकते है। जहां आपको वे तमाम वेबसाइट्स मिल जाएंगी। जिन्होंने आपके Competitor को लिंक कर रखा है।

अवश्य पढ़ें: Google Keyword Planner क्या है? इसे कैसे इस्तेमाल करें?

आप इनमें से Top-5 High Authority Websites का चुनाव कीजिए। और एक-एक करके Link Building Opportunities की तलाश कीजिए। यानि कि इन Websites पर Guest Blogging, Broken Link Building या Relevant Content सबमिट करके अपनी वेबसाइट के लिए बैकलिंक्स प्राप्त करने की कोशिश कीजिए। इस तरह आप अपने प्रतिद्वंद्वी वेबसाइट्स के बैकलिंक्स को Match कर सकते हैं। और अपनी वेबसाइट की Authority बढ़ा सकते हैं।

Backlink Pyramid Strategy

बैकलिंक पिरामिड, एक लिंक बिल्डिंग स्ट्रैटेजी है! जिसमें अलग-अलग टाइप और क्वालिटी के लिंक्स को एक पिरामिड की तरह Structure किया जाता है। इसका मकसद वेबसाइट की Link Profile को Natural और Diversify बनाना है। ताकि सर्च इंजन्स को यह न लगे कि लिंक्स स्पैमी या मैन्युअल तरीके से बनाए गए हैं। Backlink Pyramid Structure आमतौर पर 3 लेयर्स में बांटा जाता है :-

Layer-1. High-Quality Backlinks

  • ये सबसे महत्वपूर्ण और High Authority वाले बैकलिंक्स होते हैं।
  • इनमें Guest Posts, Niche Edits, High DA/PA वेबसाइट्स, और प्रतिष्ठित सोर्सेज से लिंक्स शामिल होते हैं।
  • इन्हें सीधे आपकी Main Website की ओर Link किया जाता है।

Layer-2. Medium-Quality Backlinks

  • ये Layer-1 लिंक्स को सपोर्ट करने के लिए बनाए जाते हैं।
  • इनमें Web 2.0 (Blogger, Medium), Forum Posts, Comment Links और Social Bookmarking जैसे लिंक्स शामिल होते हैं।
  • इनका मकसद लेयर-1 लिंक्स को अधिक नेचुरल और ऑर्गेनिक दिखाना है।

Layer-3. Low-Quality/Spammy Backlinks

  • ये लिंक्स कम अथॉरिटी वाली साइट्स (जैसे कि Directory Submissions, Auto-Approved Blog Comments) से आते हैं।
  • इन्हें Layer-2 लिंक्स की ओर Point किया जाता है। न कि सीधे मुख्य साइट (Main Website) की ओर।
  • इनका इस्तेमाल सीमित मात्रा में किया जाता है। क्योंकि ज्यादा Spammy Links Penalty का कारण बन सकती हैं।

अगर आप Organic और Safe Link Building करना चाहते हैं! तो Backlinks Pyramid एक अच्छी Strategy हो सकती है। लेकिन इसे सही तरीके से Implement करना बहुत जरूरी है। वरना यह Penalty का कारण बन सकती है। और आपकी वेबसाइट हमेशा के लिए Ban हो सकती है।

Top 5 Backlink Tools

लिंक बिल्डिंग एक लम्बी और थका देने वाली प्रक्रिया है। जो कभी खत्म नहीं होती। इसीलिए इसे आसान बनाने के लिए कुछ Tool हैं! जिनकी मदद से आप अपनी Link Building Strategy और Backlink Profile को बेहतर बना सकते हैं। यहां मौजूद हर टूल की अपनी खासियत है। इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से सही टूल चुनें। ये हैं 5 Best Backlink Tools :-

1. Ahrefs

यह एक पॉपुलर Backlink Checker Tool है। जो किसी भी वेबसाइट के Backlink Profile को डिटेल में Analyze करने की सुविधा देता है। जिसमें बैकलिंक्स की Quality, Refering Domains और Anchor Text जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है। Ahrefs के Site Explorer और Backlink Gap फीचर्स की मदद से आप Competitors के बैकलिंक्स को ट्रैक कर सकते हैं। और उन्हीं वेबसाइट्स से Link Building कर सकते हैं।

2. SEMrush

यह एक ऑल-इन-वन SEO Tool है। जो Backlink Research के लिए भी काफी उपयोगी है। इसके “Backlink Analytics” सेक्शन में आप अपनी और अपने कॉम्पिटीटर्स की बैकलिंक्स की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अवश्य पढ़ें: Affiliate Marketing क्या है? इससे पैसे कैसे कमाएं?

इसके अलावा, यह टूल आपको Toxic Backlinks की पहचान करने में मदद करता है। जिससे आप गूगल की Penalty से बच सकते हैं। SEMrush का “Link Building Tool” आपको गेस्ट पोस्टिंग और ब्रोकन लिंक बिल्डिंग जैसी Strategies Implement करने में मदद करता है।

3. Moz Link Explorer

Moz का Link Explorer Tool बैकलिंक्स को ट्रैक करने और उनका विश्लेषण करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह टूल Domain Authority (DA) और Page Authority (PA) जैसे महत्वपूर्ण मेट्रिक्स प्रदान करता है। जो बैकलिंक्स की क्वालिटी को मापने में मदद करते हैं। इसके अलावा Moz का Link Intersect फीचर आपको यह बताता है कि आपके Competitors किन वेबसाइट्स से बैकलिंक्स प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन आप नहीं। इससे आप अपनी Link Building Strategy को और बेहतर बना सकते हैं।

4. Majestic SEO

इसे बैकलिंक डेटा के मामले में सबसे बड़ा Database माना जाता है। इस टूल की खासियत यह है कि यह Trust Flow (TF) और Citation Flow (CF) जैसे यूनिक मेट्रिक्स प्रदान करता है। जो बैकलिंक्स की विश्वसनीयता और इन्फ्लुएंस को मापते हैं। साथ ही इसका Site Explorer फीचर किसी भी वेबसाइट की Backlink History को देखने की सुविधा देता है। जिससे आप यह समझ सकते हैं कि उस साइट ने अपनी लिंक प्रोफाइल कैसे बनाई है।

5. Ubersuggest

यह एक Free और यूजर-फ्रेंडली टूल है! जो Backlink Analysis के लिए बेसिक फीचर्स मुहैया करवाता है। यह टूल आपको किसी भी वेबसाइट के बैकलिंक्स, Top Pages और रेफरिंग डोमेन्स के बारे में जानकारी देता है। इसका Backlink Opportunities फीचर आपको उन वेबसाइट्स की लिस्ट प्रदान करता है। जो आपके Competitors को लिंक कर रही हैं, लेकिन आपको नहीं। इससे आप अपने लिए नए बैकलिंक अवसर ढूंढ सकते हैं।

Backlink : सारांश

बैकलिंक्स SEO की दुनिया में “Digital Votes” की तरह हैं। जो वेबसाइट की Search Engine Ranking को सीधे तौर पर प्रभावित करती हैं। अर्थात् जितनी अधिक और बेहतर क्वालिटी की Backlinks होंगी। वेबसाइट की Search Engine Ranking भी उतनी ही बेहतर होगी। लेकिन Quantity से ज्यादा Quality मायने रखती है। और Spammy & Low-Quality Backlinks वेबसाइट को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए, हमेशा Organic और Natural तरीके से ही Backlinks बनाएं।

अवश्य पढ़ें: Blogger Vs WordPress में से कौन बेहतर है? और क्यों?

अगर आप एक Blogger या Website Owner हैं। तो Backlink Building को अपनी SEO Strategy में जरूर शामिल करें! उम्मीद है इस आर्टिकल के जरिए आपको Backlink Kya Hai? यह क्यों जरूरी है? और अपनी वेबसाइट के लिए High Quality Backlinks कैसे बनाएं? इस विषय में उपयोगी जानकारी मिली होगी! अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर कीजिए। साथ ही टेकसेवी डॉट कॉम को सब्सक्राइब कर लीजिए। ताकि नया आर्टिकल पब्लिश होते ही आपको नोटिफिकेशन मिल जाए।

Backlink : प्रश्नोत्तरी

1. बैकलिंक (Backlink) क्या है?

उत्तर: जब कोई वेबसाइट, अपने किसी आर्टिकल में दूसरी वेबसाइट का लिंक शेयर करती है। तो उसे बैकलिंक (Backlink) कहते हैं। यह Search Engines को वेबसाइट की विश्वसनीयता और उपयोगिता के बारे में बताता है। जिससे SEO Ranking में सुधार होता है।

2. क्या सभी बैकलिंक्स अच्छे होते हैं?

उत्तर: नहीं, केवल हाई-क्वालिटी बैकलिंक्स ही फायदेमंद होते हैं! जो High DA/PA वाली वेबसाइट्स से, रिलेवेंट कंटेंट के साथ आते हैं। वरना, लो-क्वालिटी या स्पैमी बैकलिंक्स काफी नुकसानदायक होते हैं। क्योंकि इनसे वेबसाइट को Penalty मिल सकती है।

3. बैकलिंक्स कैसे प्राप्त करें?

उत्तर: आप निम्नलिखित तरीकों से Backlinks प्राप्त कर सकते हैं :-

  • गेस्ट पोस्टिंग
  • ब्रोकन लिंक बिल्डिंग  
  • इन्फोग्राफिक्स और रिसर्च स्टडीज शेयर करना  
  • HARO (Help a Reporter Out) का उपयोग करके
  • कॉम्पिटिटर बैकलिंक एनालिसिस

4.DoFollow और NoFollow लिंक्स में क्या अंतर है?

उत्तर: DoFollow Backlinks को सर्च इंजन्स फॉलो करते हैं। और ये SEO में मददगार होते हैं। जबकि Nofollow Backlinks को सर्च इंजन SEO Value नहीं देते। लेकिन ये ट्रैफिक लाने में मददगार होते हैं।

5. क्या बैकलिंक्स की संख्या ज्यादा होना जरूरी है?

उत्तर: नहीं, क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी जरूरी रखती है। 10 High Authority Backlinks, 1000 Low Quality backlinks से बेहतर हैं। Google अच्छे Sources से प्राप्त Natural Links को ज्यादा प्राथमिकता देता है।

प्रातिक्रिया दे

You cannot copy content of this page