छोड़कर सामग्री पर जाएँ
You are here : HomeHow ToGoogle Keyword Planner

Google Keyword Planner क्या है? इसे कैसे इस्तेमाल करें?

How-to-use-Google-Keyword

वैसे तो Keyword Research के लिए सैंकड़ों Tools मौजूद हैं। लेकिन Google Keyword Planner सबसे खास है। क्योंकि यह गूगल का अपना टूल है, जो Google Search Engine के साथ मिलकर काम करता है। और बेहतर परिणाम दिखाता है। लेकिन इसके बावजूद कई लोगों को पता नहीं है कि Google Keyword Planner क्या है? और यह कैसे काम करता है? साथ ही इसे इस्तेमाल कैसे करें? How to use google keyword planner? अगर आप भी इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं। तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए।

Google Keyword Planner

अगर कोई आपसे यह पूछे कि दुनिया का सबसे बड़ा Search Engine कौनसा है? तो निःसंदेह आपका जवाब Google होगा। और होना भी चाहिए। क्योंकि गूगल, Worldwide 92.41% Market Share के साथ दुनिया का नम्बर-1 सर्च इंजन है। और यह कोई छोटा-मोटा आंकड़ा नहीं है। बल्कि भारत में तो यह आंकड़ा और भी विशाल है। क्योंकि भारत में 98.92% यूजर्स Google इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप खुद समझ सकते हैं कि Google के पास Search Queries से Related कितना Data होगा?

अवश्य पढ़ें: Keyword Density क्या है? और यह क्यों जरूरी है? – Techsevi

असल में World Wide Web पर जो कुछ भी सर्च किया जाता है। उसके बारे में गूगल से बेहतर और कोई नहीं जानता कि लोग क्या सर्च करते हैं? और क्यों सर्च करते हैं? यानि कि उनका Search Intent क्या है? साथ ही गूगल को यह भी मालूम है कि कौन-कौनसे Keywords को कितना सर्च किया जाता है? और सबसे ज्यादा क्या सर्च किया जाता हैं? कहने का मतलब यह है कि गूगल के पास Search Queries से रिलेटेड काफी सारा Data मौजूद है। और Keyword Planner में इसी Data का इस्तेमाल किया जाता है।

Google Keyword Planner क्या है?

गूगल कीवर्ड प्लानर (GKP), Google का एक Free Keyword Tool है। जो Google Ads के लिए सही Keywords खोजने और Ad Campaigns Plan करने में मदद करता है। साथ ही कीवर्ड्स के बारे में जरूरी जानकारी मुहैया करवाता है। जैसे कि Search Volume, Impressions, Competitive Score, CPC आदि। हालांकि यह Advertisers को ध्यान में रखकर बनाया गया है। लेकिन इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको Advertisement करने की जरूरत नहीं है।

आपको बताना चाहूँगा कि गूगल कीवर्ड प्लानर पहले Google Keyword Tool के नाम से जाना जाता था। और यह Google AdWords का हिस्सा था। लेकिन 24 जुलाई 2018 को गूगल ने एक Update जारी किया। और Google AdWords का नाम बदलकर Google Ads कर दिया। साथ ही Google Keyword Tool को Improve करके Google Keyword Planner (GKP) में बदल दिया। और AdWords Traffic Estimator Tool को इसमें मर्ज कर दिया। इस तरह Google Keyword Planner एक पॉवरफुल टूल बन गया।

अवश्य पढ़ें: Video SEO : Tags क्या हैं? इनकी मदद से अंधाधुंध Traffic कैसे लें?

लेकिन असल में यह बहुत ही सिंपल-सा टूल है, जो इस्तेमाल करने में काफी आसान है। और 100% Free है। इसकी मदद से आप अपने Business अथवा Products के लिए Relevant Keywords ढूँढ़ सकते हैं। और उन्हें Target करके Ad Campaign चला सकते हैं। साथ ही अगर आप एक Blogger अथवा Youtuber हैं। तो इसे Keyword Research के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि कैसे? How to use google keyword planner? आइए, Step-by-step समझते हैं।

Requirements For Use

गूगल कीवर्ड प्लानर को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको दो चीजें चाहिए। एक Gmail ID और दूसरा Google Ads Account. अब आप पूछेंगे कि Google Ads Account किसलिए? तो यह असल में Main Tool है। यानि कि Google Keyword Planner इसी का एक हिस्सा है। इसीलिए बिना Ads Account के Keyword Planner को इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

Gmail Account

गूगल की सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास Gmail Account का होना जरूरी है। क्योंकि बिना Gmail ID के आप लॉगिन नहीं कर सकते। इसीलिए अगर आप गूगल की कोई भी सर्विस (जैसे कि Youtube, Drive, Maps आदि) इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके पास पहले से एक Gmail ID होगी। क्योंकि Gmail एक बेसिक इंटरनेट सर्विस है, जो हर कोई इस्तेमाल करता है। और जाहिर है आप भी इस्तेमाल करते होंगे। खैर, Google Ads Account की बात करते हैं।

Google Ads Account

अगर आपके पास Google Ads अकाउंट नहीं है, तो आप 5 मिनट में बना सकते हैं। बस अपने Browser में जाकर ads.google.com को ओपन कीजिए। और अपनी जीमेल आईडी से Login कर लीजिए। जैसे ही आप लॉगिन करेंगे, सेटअप शुरू हो जाएगा। और आपको एक-एक करके कुछ सवालों का जवाब देना होगा। जैसे कि आपके बिजनेस का क्या नाम है? आपकी वेबसाइट का एड्रेस क्या है? आपका मोबाइल नम्बर क्या है? आपके Business से Related Keywords कौन-कौनसे हैं? और आप Payment किस माध्यम से करेंगे?

अवश्य पढें: Traffic क्या है? अपने Blog पर ज्यादा से ज्यादा Traffic कैसे लें?

बिजनेस नेम में आपको अपने Blog अथवा यूट्यूब चैनल का नाम लिखना है। आप चाहें तो खुद का नाम भी लिख सकते हैं। इसी तरह वेबसाइट एड्रेस वाले कॉलम में भी Blog तथा Youtube Channel का Link डालना है। और हर डिटेल के बाद Next पर क्लिक करना है। अंत में एक Advertisement तैयार हो जाएगा। जिसे आप चाहें तो Run कर सकते हैं। वरना Disable भी कर सकते हैं। खैर, सेटअप पूरा होने के बाद आपको Tools में Keyword Planner का ऑप्शन मिल जाएगा।

Compatible Device

कीवर्ड प्लानर से जुड़ा एक सवाल है कि क्या इसे Smartphone में इस्तेमाल किया जा सकता है? तो असल में यह स्मार्टफोन में ओपन तो हो जाता है, लेकिन ठीक-से Support नहीं करता। यानि कि कई Elements Screen से बाहर चले जाते हैं। और पढ़ने में नहीं आते। इसीलिए अगर आप Laptop या Computer करें, तो बेहतर है। अगर आपके पास Laptop या Computer नहीं है, तो आप Smartphone से भी काम चला सकते हैं। लेकिन थोड़ी दिक्कत होगी।

How To Use Google Keyword Planner?

असल में Google Keyword Planner एक Simple और Easy To Use टूल है। जिसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। अगर आप एक Blogger अथवा Youtuber हैं। और Keyword Research करना चाहते हैं तो आपको इसके Features के बारे में पता होना जरूरी है। खैर, आइए! Step-By-Step समझते हैं कि GKP (Google Keyword Planner) को कैसे Use करें?

Login To Google Ads

सबसे पहले अपने Phone अथवा Laptop में एक Browser ओपन कर लीजिए। जैसे कि Google Chrome, Mozilla Firefox, Edge या जो भी ब्राउजर आप इस्तेमाल करते हैं। अगर गूगल क्रॉम होगा, तो ज्यादा ठीक रहेगा। क्योंकि यह गूगल का अपना ब्राउजर है। इसीलिए Keyword Planner को बेहतर तरीके से सपोर्ट करता है। खैर, उसके बाद अपने ब्राउजर में ads.google.com वेबसाइट को ओपन कीजिए। और Sign In पर क्लिक कीजिए। उसके बाद अपनी Gmail ID और Password की मदद से अपने Google Ads अकाउंट में Login कीजिए।

Open Keyword Planner Tool

लॉगिन करने के बाद उपर Right Side में मौजूद Tools & Settings के Icon पर क्लिक कीजिए। और उसके बाद Keyword Planner के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। जैसा कि नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।

Google-Keyword-Planner-Tool
Google Keyword Planner Tool

क्लिक करते ही Keyword Planner Tool ओपन हो जाएगा। और आपको 2 ऑप्शन्स दिखाई देंगे। जैसा कि नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है। यहाँ पहला ऑप्शन Discover New Keywords और दूसरा Get Search Volume And Forcasts है।

Discover-New-Keywords
Discover New Keywords

अगर आप किसी Blog Article तथा Youtube Video के लिए नये Keywords खोजना चाहते हैं। तो पहले ऑप्शन पर क्लिक करें। वहीं अगर आपके पास Keywords मौजूद हैं। और आप उनका Search Volume, CTR, Ad Cost आदि चैक करना चाहतें हैं। तो दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करें। दूसरा ऑप्शन वैसे Advertisers के लिए है। अगर आप किसी Keyword को Target करके Advertisement करना चाहते हैं। तो अपने Budget के हिसाब Ad Cost, Impressions, Clicks और CTR संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अवश्य पढ़ें: Free Website अथवा Blog कैसे बनाऐं और उससे Earning कैसे करें?

खैर, Keywords Research की बात करते हैं। और जानते हैं कि Keyword Planner की मदद से कीवर्ड रिसर्च कैसे करें? और अपने Blog Articles और Youtube Videos के लिए नये कीवर्ड्स कैसे तलाश करें? तो इसके लिए आपको Discover New Keywords पर क्लिक करना है। और Start With Keywords और Start With A Website में से अपना मनपसंद विकल्प चुनना है। जैसा कि नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।

Keyword-Planner-Search-Keywords
Start Keyword Research

Start Keyword Research

अब कीवर्ड रिसर्च शुरू करने के लिए अपना Focus Keyword एंटर कीजिए। और उसके बाद Language और Country सलेक्ट करके Get Started पर क्लिक कर दीजिए। जैसा कि उपर स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।

अवश्य पढ़ें: Affiliate Marketing क्या है? एफिलिएट मार्केटिंग से पैसे कैसे कमाएं?

उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आपका एक Hindi Blog हैं। और उसके लिए आपको एक ब्लॉग पोस्ट लिखनी है, जिसका विषय Digital Marketing है। तो Digital Marketing आपका Focus Keyword है। और हिन्दी Language है। रही बात Country की, तो आपकी Audience कहाँ से है? अगर ज्यादातर ऑडियंस भारत से है, तो आपको India सलेक्ट करना चाहिए।

Discover New Keywords

खैर, Focus Keyword, Language और Country वगैरह सलेक्ट करके जैसे ही आप Get Started पर क्लिक करेंगे। आपके सामने एक नया Page ओपन हो जाएगा। और आपको Focus Keyphrase से Related ढ़ेर सारे नये कीवर्ड्स दिखाई देंगे। साथ ही हर कीवर्ड की प्रोपर डिटेल्स भी दिखाई देगी। जैसा कि नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाई दे रहा है।

Keyword-Research-with-GKP
Keyword Search Results

इस पेज पर आपको Keywords से Related कुछ Details दिखाई दे रही होंगी। जैसे कि Avg. Monthly Searches, Compitition, Lowest Bid Price, Highest Bid Price आदि। लेकिन आपको सिर्फ Avg. Monthly Searches पर फोकस करना है। और ऐसे कीवर्ड्स का चुनाव करना है, जिनका Search Volume अधिक है। बेहतर परिणाम के लिए आप कीवर्ड्स को अलग-अलग तरीके से सर्च कर सकते हैं। जैसा कि नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।

Keyword-Planner-features
Keyword Planner Options

इस पेज पर आपको कई सारे ऑप्शन्स दिखाई दे रहे होंगे? लेकिन ये सिर्फ गिनती के ऑप्शन्स हैं। यानि कि इनके अलावा भी कई सारे Options हैं, जो Keyword Research के लिए बहुत जरूरी हैं। लेकिन यह आप पर निर्भर करता है कि आप उन्हें किस तरह इस्तेमाल करते हैं। खैर, आइए! कुछ महत्वपूर्ण ऑप्शन्स के बारे में बात करते हैं।

Keyword Planner Features

उपर स्क्रीनशॉट में आपने देखा कि लाल घेरों में कुछ नम्बर्स लिखे हुए हैं। और कुछ घेरे बिना नम्बरोंं के भी हैं। ये दरअसल कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स हैं, जो आपको अलग-अलग तरीके से कीवर्ड सर्च करने की सुविधा देते हैं। और बेहतर Keyword Results प्राप्त करने में मदद करते हैं। इसीलिए आइए! जानते हैं कि इनका क्या मतलब है? पहले लाल घेरों में लिखे हुए नम्बर्स का मतलब समझते हैं :-

अवश्य पढ़ें: Developer Options क्या है? इसे कैसे Use करें? टॉप फीचर्स

  1. इस ऑप्शन की मदद से आप कीवर्ड रिसर्च के दौरान जब चाहें Country Change कर सकते हैं।
  2. इस ऑप्शन की मदद से आप Language Change कर सकते हैं। और भाषा के आधार पर Keywords का Search Volume चैक कर सकते हैं।
  3. अगर आप Google के साथ-साथ उसके Search Partners के Keywords भी देखना चाहते हैं। तो Google Search Partners का चुनाव कर सकते हैंं।
  4. कोई कीवर्ड पिछले एक दिन, एक महीने या एक साल में कितनी बार Search किया गया? और समय के साथ उसके Search Volume में कितना अंतर आया? इसकी जानकारी के लिए इच्छित Time Period का चुनाव कर सकते हैंं।
  5. Filters की मदद से आप जरूरी गैरजरूरी कीवर्ड्स को Hide कर सकते हैं।
  6. इस ऑप्शन की मदद से आप Columns को Edit कर सकते हैं। और गैर-जरूरी कॉलम्स को हटा सकते हैं। साथ ही Columns की चौड़ाई को भी कम-ज्यादा कर सकते हैं।
  7. अगर आप एक जैसे कीवर्ड्स को Group के रूप में देखना चाहते हैं। तो आप Grouped View का चुनाव कर सकते हैं।
  8. इस ऑप्शन की मदद से आप अलग-अलग Parameters के हिसाब से Keywords को Refine कर सकते हैं। यानि कि Accurate Keywords प्राप्त कर सकते हैं।

Broaden Your Search

इस फीचर की मदद से आप अपनी Research का दायरा बढ़ा सकते हैं। और अतिरिक्त कीवर्ड्स प्राप्त कर सकते हैं। यानि कि यह फीचर आपको Focus Keyphrase से Related महत्वपूर्ण Keywords Suggest करता है। और सही कीवर्ड्स का चुनाव करने में मदद करता है। आप किसी भी कीवर्ड पर क्लिक करके उसे सर्च बार में एड कर सकते हैं। और Multiple Keywords को एक साथ सर्च कर सकते हैं।

अवश्य पढ़ें: Video SEO : Description में कौन-कौनसी 10 चीजें लिखना जरूरी हैं?

इसका फायदा यह है कि आप एक-जैसे कीवर्ड्स के बीच तुलना कर सकते हैं। और उनमें से Best Keyword का चुनाव कर सकते हैं। यानि कि अधिक Search Volume वाले Keyword का चुनाव कर सकते हैं। आपको बता दूँ कि Online Marketing और Digital Marketing दोनों Same चीज है। लेकिन कीवर्ड्स के हिसाब से इन दोनों में बहुत फर्क है। इसीलिए एक-जैसे Keywords के बीच तुलना करना जरूरी है।

Downlod Keywords File

उपर दाहिने तरफ लाल घेरे में जो Icon दिखाई दे रहा है। इसके बारे में तो आपको पता ही है कि यह Download का ऑप्शन है। और कीवर्ड रिसर्च के बाद Final Keyword Data को Download करने के काम आता हैं। लेकिन Smartphone ऑप्शन नहीं दिखेगा। और भी कई सारे फीचर्स हैं, जो स्मार्टफोन में काम नहीं करते। इसीलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि Google Keyword Planner मोबाइल में ठीक-से काम नहीं करता।

Negative Keywords

अब सवाल यह है कि बांंयीं तरफ मैन मेन्यू में जो Negative Keywords का ऑप्शन दिखाई दे रहा है, इसका क्या मतलब है? तो यह असल में काफी महत्वपूर्ण फीचर है। इसकी मदद से आप अनचाहे Keywords को प्रतिबंधित कर सकते हैं। और अपनी Keyword List को Refine कर सकते हैं।

अवश्य पढ़ें: Video SEO : Content Optimization क्या है और यह कैसे किया जाता है?

उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि आपने VPN कीवर्ड सर्च किया। और आप चाहते हैं कि Free VPN और Cheapest VPN जैसे कीवर्ड आपकी लिस्ट में न दिखाई दें। तो आप इन्हें प्रतिबंधित कर सकते हैं। यानि कि Negative Keywords में डाल सकते हैं। इसके लिए आपको Negative Keywords में जाकर + (प्लस) के आइकॉन पर क्लिक करना है। और दोनों कीवर्ड्स (Free और Cheapest) को Add करके Apply पर क्लिक करना है, बस! इतना करते ही ये दोनों कीवर्ड्स आपकी List से गायब हो जाऐंगे।

Google Keyword Planner Accuracy

जब आप किसी कीवर्ड का Search Volume चैक करते हैं। तो Google Keyword Planner (GKP) आपको Exact Number नहीं दिखाता। बल्कि एक लम्बी-चौड़ी Range दिखाता है। जिसमें Searches की न्यूनतम और अधिकतम संख्या दिखाई जाती है। लेकिन सवाल यह है कि इसका क्या मतलब निकालें? तो इसके लिए आप औसत (Average) का सहारा ले सकते हैं। यानि कि न्यूनतम और अधिकतम संख्या को जोड़कर उसमें 2 का भाग दे सकते हैं। और एक Average संख्या प्राप्त कर सकते हैं।

हालांकि शुरुआत में Keyword Planner Accurate Numbers दिखाता था। लेकिन बाद में Google ने इसे बंद कर दिया। ठीक वैसे ही, जैसे कि Analytics में Search किए जाने Keywords को दिखाना बंद कर दिया। और कीवर्ड्स की जगह Not Provided और Not Set दिखाना शुरू कर दिया। हालांकि इसके पीछे User Privacy एक बड़ा कारण बताया जाता है। खैर, जो भी हो। पर सच बात यह है कि Google Keyword Planner की मदद से आप Accurate Number नहीं पता कर सकते।

Google Keyword Planner In Hindi

कुल मिलाकर गूगल कीवर्ड प्लानर एक बेहतरीन टूल है, जो बिल्कुल फ्री है। इसकी मदद से आप नये Keyword प्राप्त कर सकते हैं। और किसी भी कीवर्ड को Target करके Ad Campaign Run कर सकते हैं। हालांकि यह Google Ads का एक सहायक टूल है। जो खास तौर से Advertisers के लिए बनाया गया है। लेकिन एडवरटाइजर्स के साथ-साथ यह Bloggers और Youtubers के लिए भी काफी उपयोगी टूल है। इसीलिए इसे Keywords Research के लिए जरूर इस्तेमाल करें।

उम्मीद है, इस आर्टिकल के जरिए आपको GKP – Google Keyword Planner Kya Hai? और इसे कैसे इस्तेमाल करें? How to use google keyword planner? इसके बारे में काफी उपयोगी जानकारी मिली होगी। अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया तो इसे Like और Share कीजिए। और ऐसे ही ज्ञानवर्धक आर्टिकल्स के लिए टेकसेवी डॉट कॉम को सब्सक्राइब कर लीजिए। ताकि नया आर्टिकल पब्लिश होते ही आपको सूचना मिल जाए।

अवश्य पढ़ें (खास आपके लिए) :-

“Google Keyword Planner क्या है? इसे कैसे इस्तेमाल करें?” पर 6 विचार

  1. धन्यवाद” सर आपका बहुत अच्छी जानकारी लिखी है। इसको पढ़कर बहुत कुछ सीखने को मिला। मैं आपसे यह कहना चाहता हूं कि आप इसी तरह हमारे लिए ऐसी नई-नई जानकारी लाते रहे। हमें आपके ब्लॉग के आर्टिकल बहुत अच्छे लगते हैं। धन्यवाद।

Comment

error: Content is protected !!

Discover more from Techsevi

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading