छोड़कर सामग्री पर जाएँ
You are here : HomeExplanationWhat is Quora

Quora क्या है? इससे ऑनलाइन पैसे कैसे कमा सकते हैं?

quora-kya-hai

आपने Quora का नाम तो जरूर सुना होगा। दरअसल, यह एक सवाल-जवाब आधारित Platform है, जहां आप कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। लेकिन अब चूंकि Quora Partner Program लॉन्च हो चुका है, तो इसलिए आप सवाल पूछकर Online Earning भी कर सकते हैं। यह ऑनलाइन कमाई का सबसे आसान विकल्प है। क्योंकि यहाँ ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। सिर्फ 1-2 लाइन का सवाल लिखना पड़ता है और उससे सालभर कमाई होती रहती है। यही वजह है कि आजकल इंटरनेट पर Quora की काफी चर्चा हो रही है। अगर आप भी क्योरा से कमाई करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है। इसलिए इसे पूरा पढ़िएगा।

What is Quora?

अगर आपके मन में कोई ऐसा सवाल है जो आपको परेशान रहा है। पर आपको उसका जवाब नहीं मिल रहा है। यहाँ तक कि आप Google पर Search करके भी देख चुके हैं पर वहाँ भी आपको कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तो आप क्या करेंगे? अब यह मत कहना कि क्या कर सकते हैं? जब इंटरनेट पर ही जवाब नहीं मिला तो इसका मतलब मेरे सवाल का जवाब इस दुनिया में है ही नहीं। पर मैं आपको बताना चाहूँगा कि आपके सवाल का जवाब है।

हर सवाल का जवाब

जी हाँ, आपके सवाल का जवाब बहुत-से लोगों के पास है। बस जरूरत है उन लोगों से सवाल पूछने की, फिर देखिए आपको कितने सारे जवाब मिलते हैं। आप आप पूछेंगे कि ये लोग मिलेंगे कहाँ? तो इसका जवाब है, Quora (क्योरा) पर। दरअसल, Quora दुनिया का सबसे बड़ा सवाल-जवाब आधारित प्लेटफॉर्म (Question-Answer Based Platform) है। जहाँ आप कोई भी सवाल पूछ सकते हैं और दूसरों के सवालोंं का जवाब दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Adaptive Battery फीचर क्या है और यह कैसे काम करता है? इसे एक्टिव कैसे करें?

Quora दुनियाभर के बुद्धिजीवी लोगों का एक ऑनलाइन मंच है। यहाँ आपको डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, बिजनेसमैन, वेब डेवेलपर, डिजायनर, स्केच आर्टिस्ट, अभिनेता, राजनेता, चित्रकार, मूर्तिकार, साहित्यकार, शिक्षक, विद्यार्थी और दुनिया के हर Profession से जुड़े लोग मिल जाऐंगे। इसलिए यहाँ बहुत-से जिज्ञासु लोग ज्ञान प्राप्त करने के लिए आते हैं। अगर सच कहूँ तो इंटरनेट पर सीखने-सिखाने के लिए क्योरा सबसे उपयुक्त मंच है। इसलिए एक Quora Account बनाइए और शुरू हो जाइए।

How To Use Quora?

जिस तरह Facebook यूज करने के लिए आपको फेसबुक अकाउंट की जरूरत पड़ती है। ठीक वैसे ही Quora Use करने के लिए भी आपको Quora Account की जरूरत पड़ती है। क्योरा पर अकाउंट बनाना बेहद आसान है। आप 5 मिनट से भी कम समय में अपना क्योरा अकाउंट बना सकते हैंं। अकाउंट बनाने के बाद आपको अपनी Profile कंपलीट करनी होती है। डरिए नहीं, यह फेसबुक प्रोफाइल की तरह तीन किलोमीटर लम्बी नहीं है बल्कि बहुत ही संक्षिप्त है। यहाँ आपसे सिर्फ Profile Picture, संक्षिप्त परिचय, शहर का नाम, शिक्षा और प्रोफेशन की जानकारी ही मांगी जाती है। उदाहरण के लिए यह स्क्रीनशॉट देखें…

Quora-Profile
Exapmle Of Quora Profile

यह एक Complete Quora Profile है। आप देख सकते हैं कि इसमें सिर्फ जरूरी Information ही है। यहाँ Facebook की तरह दुनियाभर की सूचनाएँ नहीं मांगी जाती। खैर, अकाउंट बनाते ही आपको सबसे पहले अपनी Quora Profile Complete करनी है। उसके बाद सवाल-जवाब करना शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: फोन की स्क्रीन से निकलने वाली Blue Light क्या है और इसके क्या-क्या नुकसान हैं?

Quora App Features

क्योरा का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। यहाँ आपके लिए मुख्यतः तीन काम होते हैं – सवाल पूछना, जवाब देना, और पढ़ना। सवाल पूछने के लिए उपर दाँयें कोने में स्थित ‘जोडें’ बटन पर क्लिक करना है। (जैसा कि नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।) जवाब देने के लिए नीचे ‘जवाब लिखें’ टैब में जाना है। यहाँ आपको सवाल ही सवाल मिलेंगे। और हर सवाल के नीचे दो ऑप्शन होंगे – ‘जवाब लिखें’ और ‘छोड़ दें’। अगर आप किसी सवाल का जवाब देना चाहते हैं तो ‘जवाब लिखें’ पर टैप करें। अन्यथा ‘छोड़ दें’ पर। उदाहरण के लिए यह स्क्रीनशॉट देखें…

How-To-Use-Quora
How To Use Quora

आपको बताना चाहूँगा कि एक सवाल या जवाब को आप कितनी भी बार Edit कर सकते हैंं। साथ ही अपने जवाब में यथास्थान Photo, Video और Link भी जोड़ सकते हैं। अगर आपको कोई जवाब पसंद आ जाए तो आप उसे Like और Share भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको हर जवाब के नीचे Upvote (पसंद) और Share का ऑप्शन मिलेगा। वहीं अगर कोई सवाल या जवाब आपको पसंद न आए तो आप उसे Downvote (नापसंद) भी कर सकते हैं। इसके अलावा फालतू, गैर-जरूरी, अश्लील और नफरत फैलाने वाले सवालों और जवाबों को आप Report कर सकते हैं।

क्या ‘क्योरा’ भरोसेमंद है?

जी हाँ। मेरे ख़्याल से Online Earning के लिए Quora एक भरोसेमंद विकल्प है। और आसान तो है ही। सो Earn Online Money With Quora. क्योरा पर आपको सवाल पूछने के पैसे मिलते हैं। इसलिए मेहनत बिल्कुल भी नहीं करनी पड़ती। एक सवाल पूछने के लिए आपको 2-3 मिनट का समय काफी है। अगर आप दिन में 5 मिनट भी क्योरा पर बिताते हैं। और 2 सवाल भी पूछते हैं तो भी आप अच्छी-खासी Earning कर सकते हैं। एक-दो लाईन का सवाल पूछने में कौनसा वक्त लगता है?

वैसे भी आप दिनभर में न जाने कितने घंटे Facebook और WhatsApp पर बर्बाद करते होंगे। अगर उसका 1% टाईम भी आप क्योरा पर बिताऐंगे तो आपको अच्छी Income हो जाएगी। इसलिए फ़ेसबुक और व्हाट्सऐप के साथ-साथ Quora को भी थोड़ा समय दें। इनकम के साथ-साथ आपका Knowladge भी बढ़ेगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए दोनों आर्टिकल्स अवश्य पढ़ें…

  1. Quora Partner Program क्या है? इसका हिस्सा बनने के लिए क्या करना होगा?
  2. Quora पर सिर्फ सवाल पूछने के ही पैसे क्यों मिलते हैं? जवाब के क्यों नहीं मिलते?

ये दोनों Articles आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। ये दरअसल इसी आर्टिकल के भाग हैं। Quora Se Earning करने के लिए आपको Quora Partner Program का हिस्सा बनना होगा। साथ ही अपने Payment के लिए Account भी Link करना होगा। इसकी पूरी जानकारी ऊपर 1 नम्बर वाले आर्टिकल में दी गयी है। इसलिए उसे जरूर पढ़ें। साथ ही दूसरे आर्टिकल में Quora Partner program बारे में विस्तार बताया गया है। इसलिए ये दोनों आर्टिकल जरूर पढ़ें। खैर, आगे बढ़ते हैं।

Download Quora App

आप भले ही Smartphone इस्तेमाल करते हों या Tablet इस्तेमाल करते हों या Desktop! आपको क्योरा यूज करने में कोई परेशानी नहीं होगी। अगर आप Computer या Laptop इस्तेमाल करते हैं तो क्योरा की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं अगर आप Mobile या Tablet इस्तेमाल करते हैं तो आप Quora App Download कर सकते हैं। यह Android और iOS दोनों के लिए उपलब्ध है।

उम्मीद करता हूँ इस आर्टिकल के जरिए आपको Quora Kya Hai इसके बारे में काफी उपयोगी जानकारी मिली होगी। अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया तो इसे Like और Share कीजिए। और ऐसे ही और ज्ञानवर्धक आर्टिकल्स के लिए ‘टेकसेवी डॉट कॉम’ को Subscribe कर लीजिए। ताकि जब भी कोई नया Article प्रकाशित हो, आपको उसका Notification मिल जाए।

यह भी पढ़ें (खास आपके लिए) :-

Comment

error: Content is protected !!

Discover more from Techsevi

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading