आपने देखा होगा कि जब आप अपने फोन में कोई App Install करते हैं! तो उसका Size कई गुना बढ़ जाता है। यानि कि 15 MB की ऐप्प 185 MB की हो जाती है। लेकिन सवाल यह है कि ऐसा क्यों होता है? आखिर इसकी वजह क्या है? क्या आपको पता है? अगर नहीं तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है। क्योंकि इस आर्टिकल में इसी विषय पर जानकारी दी गई है कि Apk File क्या होती है? उसके अंदर क्या-क्या होता है? और फोन में Install करते ही Apps का Size क्यों बढ़ जाता है? अगर आप इन सारे सवालों के जवाब जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढिए।
Table of Contents
Apps Size Increase
जब आप Google Play Store से कोई App Download करते हैं! तो उसका Size काफी कम होता है। लेकिन फोन में Install करते ही उसका साईज 5 से 10 गुना बढ़ जाता है। जैसे कि Facebook App को ही ले लीजिए! Play Store पर Facebook App का साईज 54 MB है। लेकिन मेरे फोन में इसका साईज 316 MB है। यानि कि 6 गुना ज्यादा। ऐसा ही बाकी Apps के साथ भी है। किसी App का Size पाँच गुना ज्यादा है तो किसी का आठ गुना।
अवश्य पढ़ें: Nano Diamond Battery एक बार चार्ज करने पर 28000 साल चलेगी
जब आप फोन की Settings में जाकर Apps Section को ओपन करेंगे! तो आपको उन तमाम Apps की लिस्ट मिल जाएगी, जो आपके फोन में Installed हैं। यहाँ आप एक-एक App को ओपन करके देख सकते हैं कि कौनसी ऐप्प कितना Storage यूज कर रही है। और उसका Size क्या है? आप पाऐंगे कि हर ऐप्प का साईज उसके ऑरिजनल साईज से ज्यादा ही होगा। लेकिन सवाल यह है कि क्यों? आखिर Phone में Install करते ही Apps के साथ ऐसा क्या होता है कि उनका साईज बढ़ जाता है? Why do apps get bigger? आइए, जानते हैं।
Apps का Size क्यों बढ़ता है?
ऐप्स का साईज बढ़ने के पीछे 4 मुख्य कारण होते हैंं :- Extract, Update, Data और Cache. आइए, इनके बारे में थोड़ा जान लेते हैं कि ये क्या हैं? और इनसे Apps का Size कैसे बढ़ता है?
1. Extract
सबसे पहले तो आपको यह समझना होगा कि Apk File क्या होती है? Apk दरअसल एक File Format है, जिसका मतलब है Android Package Kit. अर्थात यह फाईलों का एक ऐसा पैकेज या बण्डल होता है, जिसमें ढ़ेर सारी फाईलें होती हैं। लेकिन Apk File एक Compressed File होती है। इसीलिए इसका साईज काफी कम होता है।
अवश्य पढ़ें: Developer Options क्या है? इसे कैसे Use करें? टॉप फीचर्स
लेकिन जब Apk File को Phone में Install किया जाता है तो वह Extract हो जाती है। यानि कि उसमेंं मौजूद सारी फाईलें अलग-अलग हो जाती हैं। जिससे उसका Size बढ़ जाता है, ठीक Zip File की तरह। यानि कि जिस तरह एक Zip File के अंदर बहुत सारी सारी फाईलें होती हैं। और Extract करने पर सारी फाईलें अलग-अलग हो जाती हैं। ठीक वैसे ही Apk File के अंदर भी कई सारी फाईलें होती हैं, जो फोन में इंस्टॉल होने के बाद अलग-अलग हो जाती हैं। यही कारण है कि फोन में Installed Apps का साईज उनके Original Size से ज्यादा होता है।
2. Update
जब किसी App में कोई नया Feature जोड़ना होता है। या फिर किसी कमी को दूर करना होता है! तो उस ऐप्प के लिए Update जारी किया जाता है। लेकिन उस अपडेट से ऐप्प का साईज भी बढ़ता है। आपको बताना चाहूँगा कि इस तरह के Updates लगातार जारी होते रहते हैं। और Apps का साईज भी लगातार बढ़ता रहता है। अब आप कहेंगे कि अगर Apps को अपडेट करने से उनका Size बढ़ता है! तो अपडेट करने की क्या जरूरत है? तो जरा यह आर्टिकल पढ़ लीजिए…
अवश्य पढ़ेंं: Updates क्या होते हैं? फोन और ऐप्स को Update करना क्यों जरूरी है?
क्या आपको पता है कि WhatsApp App में पहले Calling का फीचर नहीं था। यह फीचर बाद में जोड़ा गया था… एक Update के जरिए। अब जरा सोचिए कि अगर WhatsApp ने यह अपडेट नहीं जारी किया होता! तो क्या आप व्हाट्सएप से Video Call कर पाते? नहीं ना? इसीलिए Updates जरूरी हैं। हाँ, Apps को Update करने से उनका Size जरूर बढ़ता है। लेकिन ज्यादा नहीं, बहुत थोड़ा-सा।
3. Data
कुछ Apps हमारे फोन में अपना Data Store करती हैं। जैसे कि Facebook, WhatsApp, Instagram, Telegram आदि। जब आप अपने File Manager में जाकर देखेंगे तो आपको इन Apps के अलग से Folders भी देखने को मिल जाऐंगे। आप किसी भी ऐप्प के Folder में जाकर देख सकते हैं कि उस ऐप्प ने क्या-क्या Store करके रखा है?
आपको बताना चाहूँगा कि सबसे ज्यादा साईज Data की वजह से ही बढ़ता है। यानि कि जो App जितना ज्यादा Data Store करती है, उसका साईज उतना ही ज्यादा होता है। आप अपने फोन की Settings में Apps सेक्शन में जाकर देख सकते हैं कि किस ऐप्प ने कितना Data Store करके रखा है? उदाहरण के लिए यह स्क्रीनशॉट देखें।

इस स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं कि Facebook App ने मेरे फोन में 159 MB Data स्टोर कर रखा है। जबकि Total Size साईज 316 MB है। यानि कि आधे से भी ज्यादा साईज अकेले Data का है। अब आप समझ सकते हैं कि Data की वजह से Apps का साईज कितना ज्यादा बढ़ जाता है।
4. Cache
कैशे उन Temporary Files को कहा जाता है, जो Apps को अधिक कुशलता और तेजी से काम करने में मदद करती हैं। हालांकि Cache Files का साईज बहुत ही कम होता है। और इनकी वजह से Apps के साईज पर कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। लेकिन फिर भी ये Apps के साईज का एक हिस्सा होती हैं। जैसा कि आप नीचे स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं।

इस स्क्रीनशॉट में Gmail App की कैशे मैमोरी 1 MB से भी कम है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर App की कैशे मैमोरी 1 MB से कम ही हो। जो Apps आपकी पसंद और Activities को याद रखती हैं, उनकी Cache Memory ज्यादा भी हो सकती है। जैसे कि Youtube App को ही ले लीजिए। Youtube App आपकी हर Activity को सेव करके रखती है। इसीलिए इसकी कैशे मैमोरी ज्यादा देखने को मिलेगी।
Apps Size : Summary
यह सवाल किसी को भी परेशान कर सकता है कि Phone में Install करते ही Apps का Size क्यों बढ़ जाता है? लेकिन अब आपको समझ में आ गया होगा कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल इसके पीछे चार कारण जिम्मेदार हैं। यानि कि Extract, Update, Data और Cache. इन्हीं चार कारणों की वजह से Play Store और Phone में Apps का Size अलग-अलग दिखाई देता है। यानि कि Phone में Install करने के बाद Apps का साईज बढ़ जाता है।
उम्मीद है इस आर्टिकल के जरिए आपको Apk file kya hai? यह कैसे काम करती है? और Why does the app size increased after installing? यानि कि Phone में Install करने के बाद Apps का Size क्यों बढ़ जाता है? इस विषय में काफी उपयोगी जानकारी मिली होगी। अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया तो इसे Like और Share कीजिए। और ऐसे ही ज्ञानवर्धक आर्टिकल्स के लिए टेकसेवी डॉट कॉम को Subscribe कर लीजिए। ताकि जब भी हम कोई नया आर्टिकल प्रकाशित करें, आपको उसका Notification मिल जाए।
अवश्य पढ़ें (खास आपके लिए) :-
- Youtube Videos Download कीजिए बिना किसी सॉफ्टवेर के
- Phone Hack करने के कौन-कौनसे तरीके हैं व इनसे कैसे बचें?
- Online Earning Apps, ऑनलाइन कमाई के लिए टॉप-5 ऐप्स
- Dark Web क्या है? इसे Internet की काली दुनिया क्यों कहा जाता है?
- Credit Debit Card की डिटेल्स कैसे चुराई जाती है व इससे कैसे बचें?
मैं मेघराज मुंशी, एक वेब डिजायनर, ग्राफिक आर्टिस्ट और ब्लॉगर हूँ। वैसे पेशे से मैं एक शिक्षक हूँ और शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार का कर्मचारी हूँ। पढ़ने-पढ़ाने और लिखने के अलावा मुझे फिल्में देखना बहुत पसंद है। साहित्य, संगीत, सिनेमा, अंतरिक्ष, विज्ञान और तकनीकी मेरे पसंदीदा विषय हैं।
वेबसाइट : https://www.techsevi.com
बहुत अच्छी जानकारी।इसके साथ साथ Samsung knox और phone rooting वाला artical पढ़ा। बहुत ही अच्छी जानकारी मिली। इतनी अच्छी जानकारी, इतनी सरल भाषा मेंं , step by step समझा कर तो शायद ही कोई लिखता होगा।
भविष्य मे इसी तरह की जानकारियां आपके द्वारा मिलती रहेगी ,हम यही उम्मीद करते हैं।और
आपको बहुत2 thanks!!!
बहुत अच्छी जानकारी।इसके साथ साथ Samsung knox और phone rooting वाला artical पढ़ा। बहुत ही अच्छी जानकारी मिली। इतनी अच्छी जानकारी, इतनी सरल भाषा मेंं , step by step समझा कर तो शायद ही कोई लिखता होगा।
भविष्य मे इसी तरह की जानकारियां आपके द्वारा मिलती रहेगी ,हम यही उम्मीद करते हैं।और
आपको बहुत2 thanks!!!
शुक्रिया साहब लाल जी!
आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई, इसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। उम्मीद है, आप इसी तरह हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहेंगे।