छोड़कर सामग्री पर जाएँ
You are here : HomeTutorialsSitemap Submission

Sitemap क्या है? इसे सर्च इंजन्स को कैसे सबमिट करें?

Sitemap-Kya-Hai

अगर आप एक Blogger हैं तो आपने Sitemap के बारे में जरूर सुना होगा! लेकिन क्या आप जानते हैं कि Sitemap क्या होता है? कैसे काम करता है? कैसे Create किया जाता है? और कैसे Search Engines को Submit किया जाता है? अगर नहीं तो कोई बात नहीं! क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम इसी विषय पर चर्चा करने वाले हैं। इस आर्टिकल में आप Sitemap Create करने से लेकर Search Engines को Submit करने तक की पूरी प्रक्रिया जानेंगे। इसीलिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़िएगा

Sitemap (साइटमैप)

जब आप नया-नया Blog शुरू करते हैंं! तो आपको अपने Blog का Sitemap Create करके Search Engines को सबमिट करना पड़ता है। ताकि सर्च इंजन्स आपके Blog को आसानी Crawl कर सकें। और Blog के सभी Posts, Pages और Images वगैरह को Index कर सकें। अगर आप चाहते हैं कि आपके Blog की हरेक पोस्ट Search Results में दिखाई दे! तो अपने Blog का Sitemap जरूर Submit करें।

अवश्य पढ़ें: Search Results में अपने Youtube चैनल को Top पर कैसे लाऐं?

वैसे तो Search Engines की कोई कमी नहीं है। छोटे-मोटे हजारों सर्च इंजन्स हैं। लेकिन जब बात आती है Traffic की, तो Google के सामने सब छोटे पड़ जाते हैं। क्योंकि Internet का Maximum Traffic Google से ही आता है। इसीलिए गूगल सबसे महत्वपूर्ण है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि बाकी Search Engines महत्वपूर्ण नहीं हैं। दरअसल Yahoo और Bing भी अच्छा Traffic Generate करते हैंं। इसीलिए इन दोनों को भी Sitemap Submit करना जरूरी हैं। क्योंकि एक-एक Visitor महत्वपूर्ण है।

Sitemap क्या है?

साइटमैप (Sitemap) का अर्थ है – साइट का मैप। यानि कि साइट का मानचित्र। अर्थात् जिस तरह एक शहर, राज्य या देश का मानचित्र (नक्शा) होता है। वैसे ही Website का भी एक मानचित्र होता है, जिसे Sitemap कहा जाता है। इस Sitemap में Website की पूरी जानकारी होती है। जैसे कि एक शहर का मानचित्र देखकर आप यह पता लगा लेते हैं कि कौनसी जगह कहाँ है? और उस जगह तक पहुंचने का रास्ता कौनसा है? वैसे ही Sitemap से Website के Content का पता चल जाता है कि कौनसी चीज कहाँ है? चलिए इसे एक उदाहरण के माध्यम से समझते हैं।

अवश्य पढ़ें: Domain क्या है? एक Blog और Website के लिए डोमेन का महत्व

मान लीजिए कि आपके पास एक 500 पेज की किताब है, जिसमें ढ़ेर सारे Chapters हैं। लेकिन आपको सिर्फ एक चैप्टर पढ़ना है। और वह चैप्टर कहाँ और कौनसे पेज पर है, यह आपको नहीं पता। अब बताइए कि आप उस Chapter को कैसे ढूँढेंगे? जाहिर-सी बात है आप Index (अनुक्रमणिका या विषय-सूची) देखेंगे। और एक सैकंड में पता कर लेंगे कि आपका चैप्टर कौनसे पेज पर है। है ना? बस यही काम Sitemap करता है। यानि कि इस उदाहरण में जो किताब है, वह एक Website है। और Index (अनुक्रमणिका) उसका Sitemap है। और आप एक Search Engine हैं।

Sitemap क्यों जरूरी है?

जरा सोचिए कि आपके पास एक 1000 पेज की किताब है मगर उसमें Index नहीं है। तो आपको एक-एक चैप्टर ढूँढने में कितना वक्त लगेगा? और कौनसा Chapter कहाँ है? कैसे पता चलेगा? है कि नहीं? ठीक ऐसा ही एक Search Engine के Spiders (Bots) के साथ होता है, जब वे बिना Sitemap के किसी Blog या Website को Crawl करते हैं। यानि कि Spiders को भी एक-एक पेज को ढूँढने और उसकी लोकेशन समझने में काफी वक्त लगता है। इसीलिए Sitemap बहुत जरूरी है। यह एक Blog अथवा Website को Crawl करने में Search Engines की काफी मदद करता है।

अवश्य पढ़ें: Bloggers असफल होकर Blogging क्यों छोड़ देते हैं? – 7 कारण

असल में साइटमैप Search Engines के लिए एक नक्शे का काम करता है। जिससे Search Engines को साइट का Structure समझने में आसानी होती है। यानि कि कौनसा Page कहाँ है? किस Category या Sub-Category के Under Listed है? और उसका Path क्या है? यह सब समझने में Search Engines को बिल्कुल भी वक्त नहीं लगता। इससे सर्च इंजन्स आपकी तमाम Posts, Pages, Images, Videos और URLs वगैरह को आसानी से Index कर पाते हैं। इसीलिए एक Blog अथवा Website के लिए Sitemap बेहद जरूरी है।

साइटमैप के प्रकार

साइटमैप मुख्य रुप से दो प्रकार के होते हैं। एक HTML Sitemap और दूसरा XML Sitemap. अब इन दोनों में फर्क है? आइए, थोड़ा-सा जान लेते हैं।

1. HTML Sitemap

एचटीएमएल साइटमैप असल में एक HTML Document होता है। जिसमें साइट के Internal Pages का ब्यौरा होता है। यह बेसिकली Users के लिए होता है। यानि कि इसकी मदद से Users को अपने पसंदीदा Webpages को खोजने और Navigate करने में मदद मिलती है। यह आपको कई सारी Websites पर देखने को मिल जाएगा।

2. XML Sitemap

यह बेसिकली एक XML File होती है, जो अपने आप अपडेट होती रहती है। इसमें साइट के URLs का ब्यौरा होता है। XML Sitemap असल में Search Engines के लिए होता है। यह Search Engines को साइट के URLs के बारे में Detailed Information देता है। जैसे कि किसी URL को अंतिम बार कब अपडेट किया गया? उसका अन्य URLs के संबंध में कितना महत्व है? आदि। इससे एक वेबसाइट को क्रॉल करने सर्च इंजन्स को काफी मदद मिलती है। और वे प्रत्येक URL को बेहतर ढंग से Index कर पाते हैं।

अवश्य पढें: Online Earning Apps, ऑनलाइन कमाई के लिए टॉप-5 ऐप्स

XML Sitemap को चार भागों को बांटा गया है, जो कि इस प्रकार है :-

1. Image Sitemap

Image Sitemap उन Websites के लिए होता है, जिन पर Photos शेयर की जाती हैं। यानि कि यह साइटमैप Photography से Related Websites के लिए सबसे उपयुक्त होता है। क्योंकि फोटोग्राफी वेबसाइट्स का Main Content Photos ही होती हैं। इसीलिए इन Photos को Google Image Search Results में दिखाने के लिए Image Sitemap जरूरी होता है।

2. News Sitemap

जैसा कि नाम से ही जाहिर है कि यह साइटमैप News Portals के लिए होता है। क्योंकि न्यूज वेबसाइट्स को दिन में कई बार Update किया जाता है। इसीलिए इन वेबसाइट्स को बार-बार Crawl करना पड़ता है। साथ ही प्रत्येक पोस्ट को Google Search के News Section में दिखाने के लिए एक अलग Sitemap की जरूरत पड़ती है। इसीलिए News Sitemap जरूरी है

3. Video Sitemap

यह साइटमैप उन वेबसाइट्स के लिए होता है, जिन पर Videos शेयर किए जाते हैं। जैसे कि Youtube, Vimeo, Tiktok आदि। इन वेबसाइट्स पर ज्यादातर Content Videos के रूप में होता है। इसीलिए इन Videos का Search Results में दिखाई देना जरूरी है। और इसके लिए एक अलग Sitemap की जरूरत पड़ती है। जो Videos को Google Search के Videos सेक्शन में दिखा सके।

4. Mobile Sitemap

एक Blog अथवा Website का Mobile Friendly होना बेहद जरूरी है। क्योंकि Internet पर आधे से ज्यादा Traffic मोबाइल से ही आता है। इसीलिए Mobile Sitemap सबमिट करना जरूरी है। लेकिन अगर आपकी वेबसाइट Responsive है। तो आपको Mobile Sitemap सबमिट की जरूरत नहीं है। दरअसल Mobile Sitemap उन वेबसाइट्स के लिए होता है, जिनका Mobile और Desktop Version अलग-अलग होते है।

साइटमैप कैसे Create करें?

अब सवाल यह है कि Sitemap कैसे Create करें? How to create a sitemap? तो इसके लिए कई सारी Websites मौजूद हैं। लेकिन अगर आप WordPress User हैं, तो आपको किसी भी वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि WordPress पर आपको Sitemap Generate करने की जरूरत नहीं पड़ती। यहाँ By Default जनरेट किया हुआ मिलता है।

अवश्य पढ़ें: Domain Mapping क्या है? डोमेन को Blog से कैसे कनेक्ट करें?

बस अपने Worpress Account में Login कीजिए। और Dashboard में जाइए। उसके बाद Jetpack टैब को Expand कीजिए। और Settings के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। उसके बाद Traffic के ऑप्शन पर कीजिए! जैसा कि इस स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।

Wordpress-Blog-Sitemaps
WordPress Blog Sitemaps

जैसे ही आप Traffic के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, आपके सामने Traffic Settings का पेज ओपन हो जाएगा। जहाँ आपको Site Traffic, Search Engines, Analytics और Webmaster Tool जैसे कई सारे ऑप्शन्स मिलेंगे। आपको नीचे स्क्रॉल करके Sitemaps सेक्शन पर जाना है और अपने Blog के Sitemaps को Copy करना है।

अवश्य पढ़ें: Internet क्या है? यह कैसे काम करता है? इंटरनेट का मालिक कौन हैं?

आपको बताना चाहूँगा कि Sitemap Generate करने के लिए न तो आपको किसी Plugin की जरूरत है, और न ही कोई Paid Plan खरीदने की। यह सुविधा हर WordPress Blog के Free में उपलब्ध है। भले ही आपका ब्लॉग Free हो या फिर Paid, कोई फर्क नहीं पड़ता।

Sitemap For Blogspot Blog

अगर आप एक Blogspot User हैं! तो आपको अलग से Sitemap Generate करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि Google अपने हर Blog के दो Sitemaps बाई-डिफॉल्ट Generate करके देता है। एक Posts के लिए, और दूसरा Pages के लिए। इन दोनों Sitemaps का URL कुछ इस तरह होता है :-

  1. https://blogurl/sitempa.xml
  2. https://blogurl/sitemap-pages.xml

नोट : कृपया blogurl की जगह अपने Blogspot Blog का URL लिखें। जैसे कि मेरे ब्लॉग का यूआरएल techsevi.com है, तो साइटमैप का URL होगा  https://techsevi.com/sitemap.xml . इसी तरह दूसरे Sitemap में भी अपने Blog का यूआरएल Insert कर दीजिए। और लीजिए! आपके दोनों Sitemaps तैयार हैंं।

Generate XML Sitemap

अब सवाल यह है कि जो ब्लॉगर्स WordPress और Blogspot दोनों ही इस्तेमाल नहीं करते। उनके लिए Sitemap Generate करने की क्या व्यवस्था है? तो इसके लिए कई सारी Sitemap Generator Websites मौजूद हैं। आप किसी भी वेबसाइट की मदद ले सकते हैं।

अवश्य पढें: Smartphone Hack हुआ है या नहीं, कैसे पता करें और ठीक कैसे करें

Self-Hosted Blogs के लिए आप XML Sitemaps नामक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं। यह आपको 500 पेज तक Free Sitemap Generate करने की सुविधा देती है। इसके लिए XML Sitemap Generator वेबसाइट पर जाइए। और अपने Blog का URL Enter करके Submit बटन पर क्लिक कर दीजिए। जैसा कि नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।

XML-Sitemaps-Generator
XML Sitemap Generator

थोड़ी ही देर में आपका Sitemap तैयार हो जाएगा। आपको बस उसे Download करके अपने Blog पर अपलोड करना है। यानि कि File Manager में जाकर Root Directory में अपलोड करना है। और उसका URL Copy करके Search Engines को सबमिट करना है। लेकिन कैसे? आइए जानते हैं।

How To Submit A Sitemap

साइटमैप Create करने के बाद बारी आती है Search Engines को सबमिट करने की। तो इसके लिए सर्च इंजन्स के पास Webmaster Tool होता है। जिसकी मदद से आप Google, Yahoo और Bing जैसे सर्च इंजन्स को अपना Blog Submit कर सकते हैं। यानि कि अपने ब्लॉग का साइटमैप सबमिट कर सकते हैं।

अवश्य पढ़ेंं: Adsense का Approval मिलेगा 100%, फॉलो कीजिए ये 10 टिप्स

लेकिन इसके लिए आपको अपना Blog वेरिफाई करना जरूरी है। खैर, चलिए, हम Google Webmaster Tool की मदद से अपने ब्लॉग का Sitemap Submit करके दिखाते हैं।

1. Google Search Console

Step-1. सबसे पहले Google Search Console को ओपन कीजिए। और अपनी Gmail ID से Login कर लीजिए।

Step-2. उसके बाद Sitemaps के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। और अपने Sitemap का URL एंटर करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए। जैसा कि नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।

Google-Search-Console-blog-submit
Google Search Console Blog Submission

Step-3. अब Google आपके Blog को Crawl करेगा। और आपको Success या फिर Error का Status दिखा देगा। जैसा कि नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है। अगर Status में Error लिखा आता है, तो आपको Errors को Fix करना होगा। लेकिन अगर Success लिखा आ रहा है। तो समझो आपका Sitemap सही ढंग से काम कर रहा है।

अवश्य पढें: Reselling से कमाइए 50,000 रूपये महीना, Top-5 Reseller Apps

तो इस तरह आप Google Search Console को अपना Blog Submit कर सकते हैं। और अच्छा-खासा Organic Traffic ले सकते हैं। लेकिन Google के साथ-साथ Yahoo और Bing भी जरूरी हैं। इसलिए इन दोनों को भी अपना ब्लॉग जरूर सबमिट करें। अब आप पूछेंगे कि कैसे? तो इसका जवाब मैं उपर दे चुका हूँ। यानि की जैसे Google Search Console को सबमिट किया था। वैसे ही Yandex Webmaster और Bing Webmaster Center को सबमिट करना है। सबका प्रोसेस Same ही है। लेकिन फिर भी मैं संक्षेप में थोड़ा-सा बता देता हूँ।

2. Yandex Webmaster

सबसे पहले Yandex Webmaster पर लॉगिन कीजिए। और अपना Blog Add करके उसे Verify कीजिए। Verification Complete होने के बाद Indexing टैब को Expand कीजिए। और Sitemap files के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। उसके बाद अपना Sitemap URL एंटर कीजिए। और Add बटन पर क्लिक कर दीजिए। लो जी, आपका साइटमैप Yahoo Search Engine में एड हो चुका है।

3. Bing Webmaster Center

सबसे पहले Bing Webmaster Center में लॉगिन कीजिए। और अपना ब्लॉग एड करके Verify कर लीजिए। वेरिफिकेशन कंपलीट होने के बाद Sitemaps के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। और उपर Right Corner में मौजूद Submit Sitemap के बटन पर क्लिक कर दीजिए। अब आपके सामने एक पॉपअप विंडो ओपन हो जाएगी। जहाँ आपको Sitemap का URL Enter करना है, और Submit बटन पर क्लिक करना है। बस!

इस तरह आप Google, Yahoo और Bing Search Engine को अपना Blog Submit कर सकते हैं। उम्मीद है इस आर्टिकल के जरिए Sitemap Kya Hai? और Google Search Console, Yandex Webmaster और Bing Webmaster Center को Sitemap कैसे सबमिट करें? इस विषय में उपयोगी जानकारी मिली होगी। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाईक और शेयर कीजिए। और ऐसी ही उपयोगी जानकारियों के लिए टेकसेवी डॉट कॉम को सब्सक्राइब कर लीजिए। ताकि जब भी हम कोई नया Article Publish करें, आपको उसका नोटिफिकेशन मिल जाए।

अवश्य पढें (खास आपके लिए) :-

“Sitemap क्या है? इसे सर्च इंजन्स को कैसे सबमिट करें?” पर 1 विचार

  1. मैं नया ब्लॉग शुरू करने की सोच रहा हूँ पर मुझे टेकनीकल चीजो का नोलेज नहीं है। इसलिए मैने गूगल पे सर्च किया और पता चला कि ब्लॉग में बहुत सारी टेकनीकल चीजें होती है। इसलिए मैंने एक एक करके सारी चीजों के बारे में जानना शुरू किया। और इस पोस्ट तक पहुंचा। यह पोस्ट मुझे बहुत अच्छा लगा। आप बहुत ही अच्छा समझाते हैं। कृपया दूसरी टेकनीकल चीजों के बारे में भी पोस्ट डालें। आपसे काफी कुछ सीखने को मिला है। और उम्मीद है आगे भी मिलता रहेगा।
    Thank you very much.

Comment

error: Content is protected !!

Discover more from Techsevi

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading