छोड़कर सामग्री पर जाएँ
You are here : HomeTutorialsBitcoin

Bitcoin क्या है? बिटकॉइन खरीदने की स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस

Bitcoin-Kya-Hai-What-is-bitcoin

बिटकॉइन (Bitcoin) एक ऐसी क्रिप्टोकरेंसी है जो हमेशा चर्चा में रहती है। खासकर अपनी कीमत को लेकर। लेकिन बहुत-से लोग अभी भी नहीं जानते कि Bitcoin क्या है? और यह कैसे काम करता है? इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हम इसी के बारे में बात करेंगे। और जानेंगे कि बिटकॉइन क्या है? कैसे काम करता है? कैसे खरीदा जाता है? कैसे बेचा जाता है? और कितना Return देता है? साथ ही बिटकॉइन खरीदने की Step-By-Step Process भी जानेंगे। सो अगर आप Bitcoin खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है, इसे पूरा पढ़िएगा।

Bitcoin (बिटकॉइन)

पिछले कुछ सालों में Bitcoin की कीमत तेजी से बढ़ी है। 01 जनवरी 2019 को 1 बिटकॉइन की कीमत मात्र 3,746 डॉलर थी। लेकिन 14 अप्रैल 2021 को यही कीमत बढ़कर 64,863 डॉलर तक पहुंच गई। यानि कि 2,74,000 रू. का बिटकॉइन 48,74,119 रु. का हो गया। इससे न सिर्फ Investors को फायदा हुआ बल्कि Cryptocurrency Exchanges ने भी खूब मुनाफा कमाया। लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि लोग Cryptocurrency को लेकर जागरूक हो गए।

हालांकि Cryptocurrency क्या है? और यह कैसे काम करती है? इसके बारे मेंं हम पहले बात कर चुके हैं। अगर आपने वह आर्टिकल नहीं पढ़ा तो नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं। ताकि आपको पता चल सके कि क्रिप्टोकरेंसी में Invest करने का क्या फायदा है? और क्या नुकसान? साथ ही इन्वेस्टमेंट के लिए Best Cryptocurrencies कौन-कौनसी हैं? और उनके पीछे क्या कहानी छिपी है?

अवश्य पढ़ें: Cryptocurrency क्या है? यह कैसे काम करती है? Explanation

खैर, वापिस बिटकॉइन पर आते हैं। तो जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पिछले दो-तीन सालों में Bitcoin की कीमत तेजी से बढ़ी है। लेकिन बिटकॉइन ऐसी इकलौती क्रिप्टोकरेंसी नहीं है। इसके अलावा भी हजारों Cryptocurrencies हैं, जो तेजी से Grow हुई हैं। खासकर Etherium, XRP, Cardano, Litecoin, Dogecoin, Binance Coin और Bitcoin Cash ने काफी अच्छी Growth की है। और Investors को खूब फायदा पहुँचाया है। लेकिन यहाँ हम सबके बारे में बात नहीं कर सकते। क्योंकि यह आर्टिकल Bitcoin को समर्पित है। इसीलिए सिर्फ बिटकॉइन के बारे में बात करेंगे।

Bitcoin क्या है?

बिटकॉइन, एक Digital Currency है। अर्थात एक ऐसी मुद्रा जो Computer Algorithm से बनी है। और Blockchain Technology पर काम करती है। यह एक Virtual Currency है, जो एक Electronic File के रूप में Online रहती है। अर्थात Digital Wallet में Save रहती है। इसे न तो आप छू सकतेे हैं और न ही देख सकते है। क्योंकि Physically इसका कोई अस्तित्व नहीं है। यह सिर्फ Digits के रूप में Online रहती है।

दरअसल बिटकॉइन एक Decentralized Digital Currency है, जो राज्यों और सरकारों के नियंत्रण से पूरी तरह मुक्त है। अर्थात इस पर किसी भी राज्य, सरकार, बैंक या अथोरिटी का कोई नियंत्रण नहीं है। यह एक Peer-to-Peer Cryptocurrency है, जो एक यूजर से दूसरे यूजर को डायरेक्ट भेजी और प्राप्त की जाती है। अर्थात इसके Transaction के लिए किसी बैंक या Mediator की जरूरत नहीं पड़ती। सीधे User-To-User Transaction होता है। इसीलिए इसे Trace करना बहुत मुश्किल है।

अवश्य पढ़ें: eRUPI क्या है? यह कैसे काम करता है? इसे कैसे Use करें?

बिटकॉइन को 2009 में Satoshi Nakamoto द्वारा बनाया गया था। लेकिन असल में सतोशी नाकामोतो एक Mysterious Person है। यानि कि उनका वास्तविक परिचय किसी को मालूम नहीं है। 2007 में उन्होंने Bitcoin के लिए Code लिखना शुरू किया। और 18 अगस्त 2008 को एक Domain Name (bitcoin.org) रजिस्टर कर एक वेबसाइट का निर्माण किया। उसके बाद 31 अक्टूबर 2008 को एक White-paper जारी किया। और 09 जनवरी 2009 को Bitcoin का पहला वर्जन (Version 1.0) लॉन्च कर दिया। इस तरह बिटकॉइन ने इस दुनिया में कदम रखा।

Bitcoin कैसे काम करता है?

अगर कायदे से देखा जाए तो Bitcoin एक Computer File के अलावा और कुछ नहीं है। यह दरअसल एक डिजिटल फाईल है, जो एक Digital Wallet में Stored रहती है। ठीक वैसे ही, जैसे हमारे फोन की गैलेरी में कोई फोटो सेव होती है। लेकिन बिटकॉइन को Edit, Delete और Copy नहीं किया जा सकता। क्योंकि यह Cryptography द्वारा सुरक्षित है। साथ ही Blockchain Technology पर काम करता है। इसलिए इसे Track या Hack करना लगभग नामुमकिन है। लेकिन सवाल यह है कि यह ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी क्या है? आइए, जानते हैं।

Blockchain Technology क्या है?

ब्लॉकचेन का अर्थ है Blocks की Chain अर्थात ब्लॉक्स की श्रृंखला। यह दरअसल सूचनाओं को Record करने की एक सुरक्षित तकनीक है, जो सूचनाओं के साथ छेड़छाड़ को मुश्किल और असंभव बनाती है। इसमें सूचनाओं को Blocks के रूप में रखा जाता है। और प्रत्येक ब्लॉक एक Cryptographic Hash द्वारा सुरक्षित होता है। यानि कि किस ब्लॉक के अंदर क्या सूचना छिपी है? यह देखने के लिए उस ब्लॉक को खोलना पड़ता है। और इसके लिए सही हैश (एक क्रिप्टोकग्राफिक कोड) की जरूरत पड़ती है।

अवश्य पढ़ें: Online Earning के 50 तरीके, घर बैठे Regular पैसे कमायें

एक श्रृंखला में कई सारे ब्लॉक्स होते हैं। और सभी ब्लॉक्स कालानुक्रमिक रूप से व्यवस्थित होते हैं। अर्थात Chronologically Arranged होते हैं। ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी Peer-To-Peer Transactions को Secure बनाने में मदद करती है। यह क्रेता और विक्रेता के बीच सीधे लेन-देन को प्रोत्साहित करती है। अर्थात तीसरे पक्ष (Mediator) की आवश्यकता को खत्म करती है। इसीलिए Cryptocurrencies के लिए यह एक आदर्श तकनीक है।

Digital Wallet क्या होता है?

डिजिटल वॉलेट एक Financial Account होता है, जो Digital Assets को सुरक्षित रूप से Store और Manage करने की सुविधा देता है। अर्थात यह एक ऑनलाइन सर्विस होती है, जो Bank Account की तरह काम करती है। इसमें आप अपने Funds को Electronically Store कर सकते हैं; Payment कर सकते हैं और अपनी Transaction History को Track कर सकते हैं। साथ ही अपनी मनपसंद Cryptocurrencies को खरीद और बेच सकते हैं। अगर उदाहरण की बात करें तो WazirX, Paypal और CoinSwitch Kuber इसके सबसे अच्छे उदाहरण हैं।

चूँकि बिटकॉइन एक Digital Currency है इसीलिए इसे Store करने के लिए Digital Wallet App की जरूरत पड़ती है। इस ऐप में प्रत्येक क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक Separate Account होता है। और प्रत्येक अकाउंट का एक यूनिक Address होता है, जो उस अकाउंट से लेन-देन करने के लिए इस्तेमाल होता है। यानि कि Crypto Coins को भेजने और प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल होता है। इस तरह आप एक ही App से Multiple Accounts को मैनेज कर सकते हैं। और किसी भी क्रिप्टोकरेंसी को खरीद और बेच सकते हैं।

अवश्य पढ़ें: Reselling से कमाइए 50,000 रूपये महीना, Top-5 Reseller Apps

जब आप कोई क्रिप्टोकरेंसी खरीदते हैं तो उसके लिए खुद-ब-खुद एक नया Account बन जाता है। और खरीदी गई क्रिप्टोकरेंसी उस अकाउंट में Store हो जाती है। जैसे कि अगर आपके पास बिटकॉइन्स हैं। और आप XRP खरीदना चाहते हैं, तो जैसे ही आप XRP खरीदेंगे, एक नया अकाउंट बन जाएगा जाएगा। और खरीदी गई XRP उस नये अकाउंट में जमा हो जाऐंगी। इस तरह हर क्रिप्टोकरेंसी अपने-अपने अकाउंट में सुरक्षित रहती है।

Bitcoin कैसे खरीदें?

अब सवाल यह है कि बिटकॉइन कैसे खरीदें? या यूँ कहें कि Bitcoin में निवेश कैसे करें? तो इसके लिए एक Cryptocurrency Exchange की जरूरत पड़ेगी। यानि कि एक Platforms की जरूरत पड़ेगी, जहाँ क्रिप्टोकरेंसीज को खरीदा और बेचा जाता है। जैसे कि Binance, Coinbase Exchange, Huobi Global, KuCoin, Kraken आदि। अगर भारत की बात करें तो भारत में WazirX, CoinDCX, UnoCoin, Zebpay और CoinSwitch Kuber सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स हैं। आप इनमें से किसी भी एक प्लेटफॉर्म का चुनाव कर सकते हैं।

मैं यहाँ WazirX का उदाहरण ले रहा हूँ। क्योंकि वजीरएक्स भारत का सबसे पॉपुलर और सबसे भरोसेमंद Cryptocurrency Exchange है। और यह P2P Transaction के साथ-साथ गजब की Security और 24×7 Support प्रदान करता है। इसीलिए ज्यादातर Traders इसी पर भरोसा करते हैं। इसके अलावा वजीरएक्स एक Easy-To-Use Platform है, जहाँ Trading करना काफी आसान है। इसीलिए कोई भी ट्रेडिंग कर सकता है। कैसे? आइए Step-By-Step समझते हैं।

Step-1 : Install WazirX App

सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store में जाइए और WazirX App डाउनलोड कीजिए। ऐप्प इंस्टॉल होने के बाद उसे Open कीजिए। और उपर Left Corner में मौजूद Profile Icon पर टैप कीजिए। यहाँ आपको SignUp का ऑप्शन दिखाई देगा। जैसा कि नीचे स्क्रीनशॉट् में दिखाया गया है। अगर आप डेस्कटॉप इस्तेमाल कर रहे हैं तो WazirX की Official Website पर जाइए। और ऊपर Right Corner में मौजूद Sign Up के बटन पर क्लिक कीजिए। वेबसाइट पर आपको WazirX App का लिंक भी मिल जाएगा।

SignUp-To-WazirX
SignUp To WazirX

प्रोफाइल आइकॉन पर टैप करते ही वजीरएक्स ऐप्प की मेन्यू ओपन हो जाएगी। यहाँ आपको Login और SignUp का ऑप्शन मिलेगा। आपको साइनअप के ऑप्शन पर टैप करना है। और Step-2 के अनुसार रजिस्ट्रेशन (SignUp) करना है।

Step-2 : SignUp To WazirX

जैसे ही आप साइनअप के ऑप्शन पर टैप करेंगे, WazirX का रजिस्ट्रेशन पेज ओपन हो जाएगा। और आपको Email Address व Password दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। यहाँ आपको दो चीजों का ध्यान रखना है:- 

अवश्य पढ़ें: Free Website अथवा Blog कैसे बनाऐं और उससे Earning कैसे करें?

Email Address : अपना Genuine Email Address दर्ज करना है। क्योंकि यहाँ आप जो भी ईमेल एड्रेस दर्ज करेंगे, वह आपके लॉगिन करने के काम आएगा। साथ ही आपके Account और Transactions से जुड़ी हर जानकारी इसी ईमेल एड्रेस पर भेजी जाएगी। इसीलिए सही और वैध Email Address दर्ज करें। और याद रखें, ईमेल एड्रेस Change नहीं होगा।

Password : अपने अकाउंट की सुरक्षा के लिए एक अच्छा और मजबूत पासवर्ड बनाऐं। अर्थात Upercase और Lowercase Letters के साथ-साथ Numbers और Special Characters के मिश्रण से एक लम्बा और Strong Password बनाऐं। और उसे याद रखें। क्योंकि लॉगिन करते वक्त आपको इसकी जरूरत पड़ेगी। खैर, ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करने के बाद Terms & Conditions को Accept कीजिए। और SignUp के बटन पर टैप कीजिए।

Step-3. Verify Email Address

जैसे ही आप साईनअप के बटन पर टैप करेंगे, आपके ईमेल एड्रेस पर एक मेल आएगा। जिसमें Email Address को वेरिफाई करने के लिए कहा जाएगा। इसमें आपको Verify Email का एक बटन मिलेगा, आपको इसी बटन पर टैप करना है और अपने ईमेल एड्रेस को वेरिफाई करना है। उसके बाद वापिस WazirX App में आना है और अगला स्टेप फॉलो करना है।

Step-4. Setup 2-Factor Authentication

अब आपको Two-Factor Authentication सेटअप करना है। इसके लिए आपको 3 विकल्प मिलेंगे। पहला, Authenticator App, दूसरा, Mobile SMS और तीसरा None. आपको पहले 2 विकल्पों में से कोई एक विकल्प चुनना है। क्योंकि तीसरा विकल्प बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। इसीलिए पहले दो विकल्पों में से कोई एक विकल्प चुनें।

अवश्य पढ़ें: Digital Marketing क्या है? डिजिटल मार्केटिंग के प्रकार व फायदे

Authenticator App : यह Highly Secure ऑप्शन है। इसके लिए पहले गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप्प स्टोर से Google Authenticator या Authy App डाउनलोड कीजिए। और उसके बाद WazirX App में आकर Authenticator App के ऑप्शन पर टैप कीजिए। यहाँ आपको दो ऑप्शन मिलेंगे। एक QR Code और एक Setup Key. आप चाहें तो इस QR Code को अपनी ऑथेंटिकेटर एप्प से स्कैन कर सकते हैं। या फिर Setup Key को कॉपी करके डायरेक्ट ऑथेंटिकेटर एप्प में Paste कर सकते हैं।

Two-Factor-Authentication
Two Factor Authentication

Mobile SMS : यह सबसे आसान विकल्प है। इसके लिए आपको Mobile SMS के ऑप्शन पर टैप करना है। और अपना 10 अंकों का Mobile Number दर्ज करके Send OTP के बटन पर टैप करना है। टैप करते ही आपसे OTP मांगा जाएगा, जो कि आपके मोबाइल नम्बर पर Receive होगा। आपको ओटीपी दर्ज करना है, और Next बटन पर टैप करना है। बस!

Step-5. Complete Online KYC

अब आपके सामने Country Select करने का ऑप्शन आएगा। यहाँ आपको अपनी Country सलेक्ट करनी है। और उसके बाद Type of KYC में Personal या Company में से कोई एक विकल्प चुनना है। अर्थात पर्सनल अकाउंट के लिए Personal और बिजनेस अकाउंट के लिए Company सलेक्ट करना है। और Complete KYC के बटन पर टैप करना है।

अवश्य पढ़ें: OTP (One Time Password) क्या है? यह कैसे काम करता है?

अब आपके सामने एक लम्बा-सा KYC Form खुलेगा, जहाँ आपसे कुछ Basic Details पूछी जाऐंगी। जैसे कि आपका नाम, पता, जन्मतिथि, State, City, Pin Code आदि। बेसिक डिटेल्स भरने के बाद आपसे Document अपलोड करने के लिए कहा जाएगा। यहाँ आपको निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की जानकारी देनी है :-

PAN Number : पैन नम्बर अनिवार्य है। यहाँ आपको 2 बार PAN Number दर्ज करना है। और पैन कार्ड की फोटो अपलोड करनी है। 

Photo & Address Proof : फोटो एण्ड एड्रेस प्रूफ में आपको तीन विकल्प मिलते हैंं। पहला Aadhaar Card, दूसरा Passport और तीसरा Driving License. आप इन तीनों में से किसी भी विकल्प का चुनाव कर सकते हैं। जैसे कि अगर आप आधार कार्ड का विकल्प चुनते हैंं, तो आपको 2 बार अपना Aadhaar Number दर्ज करना है। और 2 आधार कार्ड की फोटो (एक Front Side और एक Back Side) अपलोड करनी है।

WazirX-Online-KYC
WazirX Online KYC

Selfie With ID Proof : यहाँ आपको अपने आईड प्रूफ के साथ एक Selfie लेकर अपलोड करनी है। यानि कि आपने Photo & Address Proof में जो भी डॉक्यूमेंट अपलोड किया है, उसे हाथ में पकड़कर एक सेल्फी लेनी है। और उसे अपलोड करना है।

अवश्य पढ़ें: eSIM क्या है? यह कैसे काम करती है? और इसके क्या-क्या फायदे हैं?

इस तरह KYC Form को पूरी तरह भरकर और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके Submit बटन पर टैप कीजिए। और 24 से 72 घंटे Wait कीजिए। एक-दो दिन में आपके पास WazirX का मेल आ जाएगा। और आपका Account Approved हो जाएगा।

Step-6. Add Funds

अकाउंट अप्रूव होने के बाद आपको WazirX App में जाना है। और Funds पर टैप करना है। अगर आपने KYC Form में अपनी Country India Select की है तो यहाँ आपको INR का ऑप्शन मिलेगा। जैसे ही आप INR के ऑप्शन पर टैप करेंगे, आपको Deposit और Withdrawal का ऑप्शन मिल जाएगा। जैसा कि नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।

Add-Funds-To-WazirX-Account
Add Funds To WazirX Account

यहाँ आपको Deposit के ऑप्शन पर टैप करना है। और अपना पसंदीदा Payment Method चुनना है। यानि Net Banking, Wallet App (Mobikwik) और P2P में से किसी एक विकल्प का चुनाव करना है। और उसके जरिए अपने WazirX Account में पैसे जमा करने हैं।

Step-7. Buy Bitcoin

अब सवाल यह है कि बिटकॉइन कैसे खरीदें? तो इसके लिए आपको Exchange सेक्शन में जाना है। और Top Menu से INR का ऑप्शन सलेक्ट करना है। यहाँ आपको उन तमाम क्रिप्टोकरेंसीज की लिस्ट मिल जाएगी, जो INR में Payment स्वीकार करती हैं। आपको अपनी पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी (उदाहरण के लिए Bitcoin) सलेक्ट करनी है और Buy/Sell के बटन पर टैप करना है।

अवश्य पढ़ें: Wireless Charging टेक्नोलॉजी क्या है? और यह कैसे काम करती है?

जैसे ही आप Buy/Sell के बटन पर टैप करेंगे, आपको दो Sections दिखाई देंगे – Buy और Sell. जैसा कि नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है। जैसे ही आप Buy सेक्शन पर टैप करेंगे, आपको तीन ऑप्शन्स मिलेंगे। Price, Amount और Total. अब मान लीजिए कि आपको 10,000 रूपये का बिटकॉइन खरीदना है। तो आपको Total वाले खाने में 10,000 रूपय दर्ज करने हैं। और Buy बटन पर टैप करना है।

How-to-buy-bitcoin
How To Buy Bitcoin

वहीं अगर आप बिटकॉइन की एक निश्चित मात्रा खरीदना चाहते हैं। तो Amount वाले खाने में डायरेक्ट मात्रा दर्ज कर सकते हैं। जैस कि मान लीजिए आपको 0.025 बिटकॉइन खरीदना है तो आप Amount वाले बॉक्स में 0.025 लिख सकते हैं। खैर, अमाउंट दर्ज करने के बाद Buy Button पर टैप कीजिए। और Arrow (तीर) बटन को Right Side में Slide कर दीजिए। बस!

Step-8. Sell Bitcoin

अब मान लीजिए कि Bitcoin की Price बढ़ गई। और आपको अपना Bitcoin वापिस बेचना है। तो आपको Simply स्टेप-7 को दोहराना है। लेकिन इस बार Buy की बजाय Sell सेक्शन का चुनाव करना है। और वह Amount दर्ज करना है, जो आप बेचना चाहते हैं। जैसे कि मान लीजिए आपको 0.0276 बिटकॉइन बेचना है। तो अमाउंट वाले बॉक्स में 0.0276 लिखना है। और Price वाले बॉक्स के सामने जो Highest Price का ऑप्शन दिखाई दे रहा है, उस पर टैप करना है।

How-to-sell-bitcoin
How To Sell Bitcoin

उसके बाद Sell बटन पर टैप करना है। और Arrow बटन को राईट साईड में Slide कर देना है। बस! आपका Order Confirm हो जाएगा। और उसका पैसा आपके INR Account में जमा हो जाएगा। जिसे आप Funds में जाकर चैक कर सकते हैं।

अवश्य पढ़ें: Phone Hack करने के कौन-कौनसे तरीके हैं व इनसे कैसे बचें?

कई बार Orders को Confirm होने में थोड़ा वक्त लगता है। ऐसी स्थिति मेंं आप Orders सेक्शन में जाकर चैक सकते हैं कि आपका Order Confirm हुआ या नहीं। जब ऑर्डर 100% कंपलीट दिखाए, तो इसका मतलब है कि ऑर्डर कन्फर्म हो चुका है। यहाँ Buy के ऑर्डर्स हरे रंग में और Sell के ऑर्डर्स लाल रंग में दिखाई देते हैं।

How To Earn Money From Bitcoin

अब सवाल यह है कि बिटकॉइन से पैसे कैसे कमाऐं? How to earn money from bitcoin? तो यह बहुत ही सिंपल है। इसके लिए आपको एक सिंपल-सी प्रोसेस अपनानी है। जब बिटकॉइन की कीमत नीचे गिरे, तो आपको Buy करना है। और कीमत बढ़ने पर बेचना है। यानि कि कम कीमत पर खरीदना है और ऊंँची कीमत पर बेचना है। इस प्रकार आप बार-बार कम कीमत में Bitcoin खरीदकर High Price में बेच सकते हैंं। और Bitcoin से पैसे कमा सकते हैं।

Summary

तो इस तरह आप Bitcoin खरीद सकते हैं और ऊँची कीमत में बेचकर पैसे कमा सकते हैं। साथ ही अन्य Cryptocurrencies को भी खरीद और बेच सकते हैं। अगर आपके अतिरिक्त पैसे पड़े हैं तो आप उन्हें Cryptpcurrency में Invest कर सकते हैं। और अच्छा Return पा सकते हैं। आपको बताना चाहूँगा कि Long-Time Investment काफी फायदेमंद होता है।

अवश्य पढ़ें: Smartphone Hack हुआ है या नहीं, कैसे पता करें और ठीक कैसे करें

उम्मीद है इस आर्टिकल के जरिए आपको Bitcoin Kya Hai? यह कैसे काम करता है? कैसे खरीदा जाता है और कैसे बेचा जाता है? इसके बारे में उपयोगी जानकारी मिली होगी। अगर अभी भी आपके मन में इस टॉपिक को लेकर कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया तो इसे Like और Share कीजिए। और ऐसे ही ज्ञानवर्धक आर्टिकल्स के लिए टेकसेवी डॉट कॉम को Subscribe कर लीजिए। ताकि जब भी हम कोई नया आर्टिकल पब्लिश करें, आपको सूचना मिल जाए।

Bitcoin : FAQs

प्रश्न-1. बिटकॉइन क्या होता है?

उत्तर: बिटकॉइन, एक Digital Currency है, जो Computer Algorithm से बनी है। यानि कि यह एक Computer File है, जो Digital Wallet में Save रहती है। इसे छूना और पर्स में लेकर घूमना संभव नहीं है। क्योंकि यह एक Virtual Currency है। इसीलिए इसका कोई भौतिक स्वरूप (नोट या सिक्के) नहीं है। यह Blockchain Technology पर काम करती है।

प्रश्न-2. बिटकॉइन कैसे काम करता है?

उत्तर: बिटकॉइन, असल में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जिसमें सूचनाओं को Blocks के रूप में रखा जाता है। एक ब्लॉकचेन में कई सारे Blocks होते हैं। और प्रत्येक ब्लॉक एक Cryptographic Hash द्वारा सुरक्षित होता है। जब कोई यूजर बिटकॉइन खरीदने या बेचने का ऑर्डर प्लेस करता है। तो उसे पूरा करने के लिए Miners को सही हैश ढूँढना पड़ता है। जो माइनर सबसे पहले सही हैश ढूँढकर ब्लॉक को Secure कर देता है, उसे Proof of Work के रूप में Reward (बिटकॉइन) के रूप में बिटकॉइन दिया जाता है।

प्रश्न-3. बिटकॉइन को कैसे खरीदें?

उत्तर: बिटकॉइन खरीदना बहुत आसान है। इसके लिए एक Cryptocurrency Exchange (जैसे कि WazirX) का चुनाव कीजिए। और रजिस्टर कीजिए। उसके बाद Online KYC कीजिए। और अकाउंट अप्रूव होने के बाद Funds Add करके अपनी मनपसंद क्रिप्टोकरेंसी खरीदिए। और उसे महंगे भाव में बेचकर पैस कमाइए। बिटकॉइन खरीदने की स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस आप उपर पढ़ ही चुके हैं।

प्रश्न-4. फ्री में बिटकॉइन कैसे कमाऐं?

उत्तर: फ्री में बिटकॉइन कमाने के कई तरीके हैं। पहला तरीका है CryptoBrowser App. इस ऐप्प में मौजूद Mining टैब पर बार-बार करके आप Free Bitcoins Earn कर सकते हैं। दूसरा तरीका है, freebitco.com वेबसाइट। इस वेबसाइट पर आप Dice Game खेलकर Free Bitcoins जीत सकते हैं। तीसरा तरीका है, Cashback. इसके लिए आप FoldApp, Lolli और Pei जैसी ऐप्स के जरिए Online Shopping कर सकते हैं। और Free Crypto Cashback (Bitcoins) पा सकते हैं। इसके अलावा आप Investment और Interest के जरिए भी फ्री बिटकॉइन्स कमा सकते हैं।

प्रश्न-5. क्या बिटकॉइन भारत में वैध है?

उत्तर: जी हाँ, भारत में बिटकॉइन पूरी तरह वैध है। आप कोई भी क्रिप्टोकरेंसी खरीद और बेच सकते हैं।

अवश्य पढ़ें (खास आपके लिए):-

“Bitcoin क्या है? बिटकॉइन खरीदने की स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस” पर 5 विचार

  1. पिंगबेक: Cryptocurrency क्या है पूरी जानकारी Hindi में - 2023

Comment

error: Content is protected !!

Discover more from Techsevi

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading